169km रेंज, स्टाइलिश डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ Yamaha EC-06 लॉन्च, जानें कीमत
Yamaha EC-06 Electric Scooter: भारत के इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में अब यामाहा ने भी बड़ा दांव खेल दिया है. जापानी दोपहिया निर्माता यामाहा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर EC-06 भारतीय बाजार में उतार दिया है. यह स्कूटर रिवर स्टार्टअप के साथ मिलकर तैयार किया गया है, जिससे इसकी चर्चा लॉन्च से पहले ही तेज हो गई थी. ऐसे में आइए जानते हैं Yamaha EC-06 के कीमत और खूबियों के बारे में।
Yamaha EC-06 Electric स्कूटर का डिजाइन
Yamaha EC-06 Electric Scooter का डिजाइन पहली ही नजर में लोगों का ध्यान खींच लेता है, क्योंकि इसका लुक रिवर इंडी के मुकाबले ज्यादा शार्प, स्लीक और मॉडर्न रखा गया है. इसमें बॉक्सी शेप की जगह साफ-सुथरी लाइन्स और स्मार्ट फिनिश देखने को मिलती है, जो इसे प्रीमियम फील देती है.
ये भी पढ़ें: नया लुक, दमदार परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स के साथ आ रहा है Honda Dio 125 X, जानें कीमत और खूबी
रेक्टेंगुलर हेडलैंप, ट्रेडिशनल टेललैंप, फ्लैट फुटबोर्ड और सिंगल पीस सीट इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए आसान और फ्रेंडली बनाते हैं. हालाकी स्टोरेज के मामले में यह थोड़ा पीछे है, लेकिन 24.5 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज हेलमेट और जरूरी सामान के लिए काफी माना जा सकता है.
Yamaha EC-06 का बैटरी और परफॉर्मेंस
Yamaha EC-06 में 4kWh की दमदार बैटरी के साथ 6.7kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो इसे 79 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड और सिंगल चार्ज में करीब 169 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम बनाती है। चार्जिंग को लेकर यह स्कूटर फास्ट की बजाय सेफ और स्टेबल चार्जिंग पर फोकस करता है, जहां 0 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में लगभग 8 घंटे और फुल चार्ज में करीब 10 घंटे का समय लगता है।
रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए इसमें 24.5 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज, आगे फ्रंट ओपन क्यूबी, 132 किलो का बैलेंस्ड वजन, दोनों पहियों में 200 मिमी डिस्क ब्रेक के साथ CBS सपोर्ट और आगे टेलीस्कोपिक व पीछे कॉइल स्प्रिंग सस्पेंशन दिया गया है, जो इसे शहर की सड़कों के लिए एक संतुलित और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाता है।
Yamaha EC-06 के फीचर्स
Yamaha EC-06 Scooter में कलर LCD डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है, जो स्पीड, बैटरी स्टेटस और राइडिंग मोड साफ तौर पर दिखाता है. ये डिस्प्ले पुराने रिवर इंडी जैसा है, हालांकि नए इंडी वर्जन में इसे और अपडेट किया गया है. इस स्कूटर में तीन राइडिंग मोड्स इको, स्टैंडर्ड और पावर मिलते हैं, जिससे राइडर सड़क और जरूरत के हिसाब से परफॉर्मेंस चुन सकता है.
इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और Yamaha Motor Connect R ऐप का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे जरूरी जानकारियां मोबाइल पर मिल जाती हैं. इसके अलावा फुल एलईडी लाइटिंग, रिवर्स असिस्ट, डिजिटल स्पीडोमीटर, ओडोमीटर और ट्रिपमीटर जैसे काम के फीचर्स इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक स्मार्ट और आसान इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाते हैं.
Yamaha EC-06 की कीमत
कंपनी ने Yamaha EC-06 की शुरुआती कीमत 1.68 लाख रुपये एक्स-शोरूम महाराष्ट्र रखी है और फिलहाल यह स्कूटर महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु में ही बिक्री के लिए उपलब्ध है. यह रिवर इंडी से करीब 22 हजार रुपये महंगा है, हालांकि तकनीकी तौर पर दोनों में काफी समानताएं देखने को मिलती हैं.
ये भी पढ़ें: 95km रेंज, फास्ट चार्जिंग और 7 साल की वारंटी के साथ Suzuki e‑Access भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
पिछले साल यामाहा और रिवर की साझेदारी की खबर सामने आई थी और अब उसी का नतीजा यह नया मॉडल माना जा रहा है. अब कीमत थोड़ी ज्यादा जरूर है, लेकिन 3 साल या 30,000 किलोमीटर की वारंटी, स्टाइलिश डिजाइन और यामाहा की ब्रांड वैल्यू इसे भरोसेमंद विकल्प बनाती है.
भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Honda Activa e, TVS iQube और Bajaj Chetak जैसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटरों से होने वाला है.
