₹86,999 में लॉन्च हुआ नया Ampere Magnus Neo, 95KM रेंज और 10 साल बैटरी लाइफ ने बढ़ाई हलचल

Ampere Magnus Neo Launched in India
1 min read

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है। Greaves Electric Mobility ने नया Ampere Magnus Neo लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत ₹86,999 से शुरू होती है। खास बात यह है कि इसमें 95KM तक रेंज, 65 kmph टॉप स्पीड और 10 साल तक चलने वाली बैटरी दी गई है। बता दें कि कम बजट में शानदार फीचर्स मिलने से यह स्कूटर बाजार में हलचल मचा सकता है।

Ampere Magnus Neo में क्या है नया?

फीचरजानकारी
बैटरी2.3 kWh LFP बैटरी
रियल वर्ल्ड रेंज85-95 KM (Eco Mode)
IDC रेंज118 KM तक
मोटरBLDC मोटर
पीक पावर2.4 kW
टॉप स्पीड65 kmph
0-40 kmph स्पीड6.5 सेकंड
चार्जिंग टाइम5-6 घंटे
चार्जर7.5A
वजन106-108 KG
लोड क्षमता150 KG
सस्पेंशनटेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क, ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर
ब्रेक्स130mm ड्रम ब्रेक (फ्रंट और रियर) CBS के साथ
व्हील साइज12 इंच
ग्राउंड क्लीयरेंस165 mm
डिस्प्ले3.5 इंच LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल
लाइटिंगLED लाइटिंग
USB चार्जिंगहाँ
अंडरसीट स्टोरेज22 लीटर
राइडिंग मोड्सEco, City, Power
रिवर्स मोडहाँ

ये भी पढ़ें: 100 KM से ज्यादा की रेंज, 33 लीटर स्टोरेज और 5 साल की वारंटी के साथ Ampere Magnus G Max लॉन्च, जानें कीमत और फीचर

Ampere Magnus Neo को कंपनी ने रोजाना शहर में चलाने वालों के लिए ज्यादा आसान और आरामदायक बनाया है। इसमें 777 mm की लो सीट हाइट दी गई है, जिससे छोटे कद के राइडर्स भी आसानी से चला सकेंगे। इसका वजन केवल 103 किलो है, इसलिए ट्रैफिक में मोड़ना और संभालना आसान रहेगा।

साथ ही 10 इंच का रियर टायर बेहतर पकड़ देता है और नया व्हील-मोटर सेटअप स्कूटर को स्मूद एक्सीलरेशन और अच्छा बैलेंस देता है। बता दें कि इसमें 2.3 kWh LFP बैटरी मिलती है, जिसे कंपनी 10 साल तक चलने वाली बता रही है। बैटरी को अलग-अलग मौसम के हिसाब से टेस्ट किया गया है।

वहीं Eco मोड में यह स्कूटर 80 से 95 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है और इसकी टॉप स्पीड 65 kmph है, जो शहर के सफर के लिए काफी उपयोगी मानी जा रही है।

Ampere Magnus Neo में दमदार लोडिंग क्षमता

नया Ampere Magnus Neo सिर्फ स्टाइलिश ही नहीं बल्कि रोजाना इस्तेमाल के लिए भी शानदार विकल्प बनकर आया है। कंपनी ने इसकी लोडिंग क्षमता 150 किलोग्राम रखी है, यानी दो लोगों के साथ सामान लेकर चलना भी आसान रहेगा। यह स्कूटर चार आकर्षक रंगों मिस्टिक मोव, बटर येलो, ओशन ब्लू और मैच ग्रीन में लॉन्च किया गया है, जिससे युवाओं को खास पसंद आ सकता है।

ये भी पढ़ें: ₹49,999 में आया TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, 86KM रेंज और फास्ट चार्जिंग से शहर में सफर होगा आसान

यह मॉडल उसी Magnus Neo प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिसने बैंगलोर से दिल्ली तक 2,300 किलोमीटर से ज्यादा सफर तय कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। ऐसे में कम कीमत, शानदार लुक और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए यह स्कूटर अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

Jai Jagdamba News Whatsapp