AC सर्विसिंग के नाम पर कहीं सिर्फ फिल्टर तो नहीं धो रहे? गर्मियों से पहले इन चीजों को जरूर चेक करवाएं, नहीं तो बढ़ सकता है बिजली बिल

AC सर्विसिंग के नाम पर कहीं सिर्फ फिल्टर तो नहीं धो रहे? गर्मियों से पहले इन चीजों को जरूर चेक करवाएं, नहीं तो बढ़ सकता है बिजली बिल

AC Servicing Tips: गर्मी शुरू होते ही लोग अपने घर के एसी की सर्विसिंग करवाने लगते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कई बार सर्विसिंग के नाम पर सिर्फ एयर फिल्टर धोकर ही काम खत्म कर दिया जाता है। ऐसे में एसी कुछ दिन तो ठीक चलता है, लेकिन बाद में कूलिंग कम होने लगती है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है।

दरसल असली AC Servicing में सिर्फ क्लीनिंग नहीं बल्कि कई जरूरी चीजों की जांच की जाती है। अगर ये जांच नहीं हुई तो एसी जल्दी खराब भी हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं की सर्विसिंग करवाते समय कीन बातों का रखें ध्यान।

AC सर्विसिंग के दौरान किन चीजों की जांच करनी चाहिए?

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि AC सर्विसिंग का मतलब केवल साफ-सफाई होता है। जबकि असल में इसमें कई तकनीकी जांच शामिल होती हैं। अगर आप भी इस गर्मी में एसी की सर्विसिंग करवाने जा रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें।

फिल्टर, कंडेंसर और एवैपोरेटर कॉइल की सफाई

सबसे पहले एयर फिल्टर की सफाई जरूर होती है, लेकिन इसके अलावा कंडेंसर कॉइल और एवैपोरेटर कॉइल की सफाई भी बेहद जरूरी होती है। इन हिस्सों पर धूल और गंदगी जमा हो जाती है, जिससे एसी की कूलिंग कम होने लगती है।

ये भी पढ़ें: इनवर्टर की छुट्टी करने आया Ola Shakti, एक पोर्टेबल बैटरी जो AC से लेकर वॉटर पंप तक सब चलाएगा

अगर कॉइल्स साफ न हों तो एसी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और बिजली की खपत भी बढ़ जाती है। इसलिए सर्विसिंग के समय इन दोनों कॉइल्स को अच्छी तरह साफ करा लें।

एसी गैस का लेवल और गैस लीकेज टेस्ट

कई बार एसी की कूलिंग कम होने पर लोग तुरंत गैस भरवा लेते हैं। लेकिन केवल गैस भरवाना ही समाधान नहीं होता। असली समस्या कई बार गैस लीकेज की होती है। अगर लीकेज को ठीक किए बिना गैस भर दी जाए तो कुछ समय बाद गैस फिर से खत्म हो सकती है। इसलिए AC सर्विसिंग के दौरान गैस लेवल चेक करवाने के साथ-साथ गैस लीकेज टेस्ट भी जरूर करवाएं।

एसी ड्रेनेज पाइप की सफाई

एसी में पानी बाहर निकालने के लिए एक ड्रेनेज पाइप लगी होती है। अगर यह पाइप गंदगी या काई की वजह से ब्लॉक हो जाए तो एसी से पानी टपकने की समस्या शुरू हो जाती है। कई बार लोग इसे छोटी समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं।

लेकिन लंबे समय तक ऐसा होने से बैक्टीरिया और फंगस भी पनप सकते हैं। इसलिए सर्विसिंग के दौरान यह जरूर सुनिश्चित करें कि ड्रेनेज पाइप की सफाई ठीक से की गई है।

ये भी पढ़ें: देश में लागू हुवा नया नियम, अब फोन से निकला सिम तो वाट्सऐप-टेलीग्राम हो जाएगा बंद

इलेक्ट्रिकल कनेक्शन और वायरिंग की जांच

एसी एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है, इसलिए इसकी वायरिंग और इलेक्ट्रिकल कनेक्शन सही होना बेहद जरूरी है। सर्विसिंग के दौरान तकनीशियन को सर्किट, स्विच, टर्मिनल और सॉकेट की जांच भी करनी चाहिए। कई बार इस हिस्से को नजरअंदाज कर दिया जाता है।

गौरतलब है कि खराब वायरिंग की वजह से शॉर्ट सर्किट या फ्यूज उड़ने का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए इस जांच को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

समय पर पार्ट बदलने से बच सकता है बड़ा खर्च

एसी की सर्विसिंग के दौरान मशीन के अलग-अलग पार्ट्स की स्थिति भी देखी जाती है। अगर किसी हिस्से में टूट-फूट या खराबी दिखाई दे तो उसे समय रहते बदल देना बेहतर होता है। अगर छोटे पार्ट्स की समस्या को समय पर ठीक कर दिया जाए तो भविष्य में बड़े खर्च से बचा जा सकता है। इसलिए सर्विसिंग के समय तकनीशियन से यह जरूर पूछें कि क्या एसी के किसी पार्ट को बदलने की जरूरत है या नहीं।

Jai Jagdamba News Whatsapp