इनवर्टर की छुट्टी करने आया Ola Shakti, एक पोर्टेबल बैटरी जो AC से लेकर वॉटर पंप तक सब चलाएगा

इनवर्टर की छुट्टी करने आया Ola Shakti, एक पोर्टेबल बैटरी जो AC से लेकर वॉटर पंप तक सब चलाएगा

भारत में इलेक्ट्रिक क्रांति को नई दिशा देने वाली भाविश अग्रवाल की ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने अब अपने सफर को मोबिलिटी से आगे बढ़ाते हुए Battery Energy Storage Systems (BESS) की दुनिया में कदम रख दिया है। कंपनी ने Ola Shakti नाम से एक पोर्टेबल एनर्जी स्टोरेज डिवाइस लॉन्च की है, जो घरों, खेतों और छोटे बिज़नेस को लगातार बिजली उपलब्ध कराने में मदद करेगी।

क्या है Ola Shakti?

बता दें कि Ola Shakti एक ऐसा पोर्टेबल पावर डिवाइस है, जिसे आप घर के AC, फ्रिज, खेत के वॉटर पंप या छोटे बिज़नेस सेटअप्स को चलाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी अब बिजली जाने पर इनवर्टर या जेनरेटर की झंझट नहीं, बस ओला शक्ति को चार्ज करें और बिजली की टेंशन खत्म।

ये भी पढ़ें: सड़कों पर धूम मचाने आ रही है Royal Enfield की Electric Motorcycle, जानें Flying Flea C6 और Himalayan 750 के लॉन्च डेट और फीचर

ओला शक्त‍ि के फीचर

ओला इलेक्ट्रिक की नई Ola Shakti बैटरी सिस्टम में ऐसे एडवांस्ड फीचर्स शामिल हैं जो इसे खास बनाते हैं। इसमें इंस्टेंट पावर चेंजओवर की सुविधा दी गई है, यानी बिजली कटते ही तुरंत बैकअप मिल जाता है। इसके साथ ही यह IP67 वेदरप्रूफ बैटरी के साथ आती है, जो बारिश, धूल और नमी से पूरी तरह सुरक्षित रहती है।

उपयोगकर्ता एक रियल-टाइम मॉनिटरिंग ऐप के ज़रिए मोबाइल पर ही बैटरी की स्थिति, चार्ज और परफॉर्मेंस की जानकारी देख सकते हैं। कंपनी का कहना है कि Ola Shakti फुल लोड पर भी करीब 1.5 घंटे तक लगातार बैकअप देने में सक्षम है, जिससे यह घरों, खेतों और छोटे व्यवसायों के लिए एक भरोसेमंद पावर विकल्प बन जाती है।

Ola Shakti की कीमत और वेरिएंट्स

Ola Electric ने भारतीय यूज़र्स की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए Ola Shakti को चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। यह डिवाइस 1.5 kWh से लेकर 9.1 kWh तक की पावर क्षमता में उपलब्ध है। इनमें 1.5 kWh मॉडल की कीमत ₹29,999, 3 kWh ₹55,999, 5.2 kWh ₹1,19,999, और 9.1 kWh ₹1,59,999 रखी गई है।

ये भी पढ़ें: TVS ने भारत में लॉन्च की अपनी पहली एडवेंचर बाइक Apache RTX, मिलेगा 299cc इंजन, 4 राइड मोड और प्रीमियम फीचर

कंपनी ने बताया कि ये शुरुआती 10,000 यूनिट्स के लिए विशेष कीमतें हैं। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो सिर्फ ₹999 में प्री-बुकिंग की जा सकती है, जबकि इसकी डिलीवरी मकर संक्रांति 2026 से शुरू होगी।

B2C और B2B दोनों मार्केट को टारगेट करेगी कंपनी

फिलहाल Ola Shakti को B2C यानी घरेलू उपयोगकर्ताओं के लिए लॉन्च किया गया है। हालांकि, कंपनी जल्द ही B2B (बिजनेस-टू-बिजनेस) सेगमेंट के लिए भी एक कंटेनर ग्रिड प्रोडक्ट लाने की तैयारी में है। भाविश अग्रवाल का कहना है कि आने वाले समय में यह सिस्टम 27 kWh तक स्केलेबल होगा, जिससे यह छोटे समुदाय या गांवों को बिजली देने में सक्षम रहेगा।

भाविश ने बताया कि “Ola Shakti को कंपनी की अपनी 4680 सेल टेक्नोलॉजी और गिगाफैक्ट्री से सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा Ola अपने मौजूदा सर्विस सेंटर्स और नेटवर्क के ज़रिए इन प्रोडक्ट्स की डिलीवरी और सर्विस भी करेगी।” इससे कंपनी को अलग से पूंजी खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ये भी पढ़ें: 11 नवंबर को लॉन्च हो सकते हैं Yamaha Nmax 155 और XSR 155, जानें कीमत और फीचर

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें