एक बार फिर धमाकों से दहला Lebanon। Pager में विस्फोट के बाद अब Walki-Talki में धमाके से दहला बेरूत

Pager में विस्फोट के बाद अब Walki-Talki में धमाके से दहला बेरूत
1 min read

Lebanon Walki-Talki Blast: नमस्कार दोस्तों। लेबनान और इजराइल के बिच जारी जंग के दौरान बड़ी खबर लेबनान से आ रही है। बता दें कि लेबनान की राजधानी बेरूत में एक साथ कइ धमाके हुए हैं। वही बेरूत में हुवे इन धमाकों से पुरा इलाका दहल उठा है। आपको बता दें कि बेरूत में बिते मंगलवार यानी 17 सितंबर को पेजर में भिषण विस्फोट हुवा था। जिसमें लगभग 2000 से अधिक लोग घायल हुए थे। वहीं बता दें लेबनान में मंगलवार को हुए पेजर सीरियल ब्लास्ट के बाद बुधवार को एक बार फिर से धमाका हुआ है। बता दें कि इस धमाके में कई लोग घायल हुए हैं जिन्हे अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक धमाके वायरलेस कम्युनिकेशन डिवाइस में हुए हैं।

Pager में विस्फोट के बाद अब Walki-Talki में धमाके से दहला बेरूत।

वहीं सुरक्षा सूत्रों के तरफ दि गयी जानकारी की बात करें तो इस बार जिन कम्युनिकेशन डिवाइस में विस्फोट हुआ है, वे हाथ में पकड़े जाने वाले रेडियो (Walkie-Talki) हैं। बता दें कि हिजबुल्ला ने पेजर्स की तरह ही इस डिवाइस को भी करीब 5 महीने पहले ही खरीदा था। बता दें कि इन धमाकों के संदर्भ में शीर्ष हिजबुल्लाह अधिकारी हाशिम सफ दनी ने कहा है कि संगठन बुरे समय का सामना कर रहा है। लेकिन इसका बदला जरूर लिया जाएगा। वहीं बात करें रॉयटर्स के रिपोर्ट कि तो आपको बता दें कि रॉयटर्स ने अपने एक रिपोर्ट में बताया है कि यह वायरलेस रेडियो सेट हिजबुल्ला के लड़ाकों के द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे थे। देश के दक्षिणी हिस्से और राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगर में यह कम्युनिकेशन सेट फटे हैं। बता दें कि इसके अलावा एक धमाका उस जगह भी हुआ है, जहां हिजबुल्ला के द्वारा पेजर ब्लास्ट में मारे गए लोगों का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। आपको बता दें कि इससे पहले बीते मंगलवार को लेबनान में एक साथ कई पेजर विस्फोट हुआ था।

क्या है बेरूत के Pager Blast कि कहानी

Pager में विस्फोट के बाद अब Walki-Talki में धमाके से दहला बेरूत।

वहीं अब बात करें पेजर कि तो ये एक तरह का संचार साधन है। जिसे हिजबुल्ला लडाको द्वारा मोबाइल फोन की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार लेबनान सिक्योरिटी से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि समूह ने ताइवान की कंपनी गोल्ड अपोलो से 5000 पेजर ऑर्डर किए थे। जबकि इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो लेबनान के सुरक्षा सूत्रों और अन्य सूत्रों ने बताया है कि मोसाद ने ताइवान में बने 5000 पेजर में छोटे विस्फोटक लगाए थे। यह पेजर हिजबुल्ला ने कुछ महीने पहले ही ऑर्डर किए थे, जो कि इसी साल लेबनान पहुंचे थे। बता दें कि पेजर मॉडल एपी 924 अन्य पेजर की तरह मैसेज भेज सकता है और रिसीव भी कर सकता है। सूत्रों ने बताया कि हिजबुल्ला के लड़ाके इजराइल की तरफ से लोकेशन ट्रैकिंग से बचने के लिए पेजर्स का इस्तेमाल करते थे। वहीं सूत्रों का कहना है कि कोडेड मैसेज मिलने के बाद 3000 पेजर फट गए।

Pager में विस्फोट के बाद अब Walki-Talki में धमाके से दहला बेरूत।

एक अन्य सुरक्षा सूत्र ने बताया कि नए पेजर में 3 ग्राम तक विस्फोटक था जिसका हिजबुल्ला को महीनों तक पता नहीं चला। बता दें कि बिते दिनों हुए पेजर विस्फोट में, 3000 लोगों के मौत कि बात कही गई है। जबकि इस विस्फोट में कईयों ने अपने हाथ गवा दिए हैं। जबकि इस विस्फोट में कईयों की आंखें चली गई है। बता दें कि इस विस्फोट को लेकर जो रिपोर्ट सामने आई है उसके मुताबिक, यह विस्फोट बिल्कुल फिल्मी अंदाज में हुआ था। यानि पहले फोन पर तीन बार वाइब्रेशन की आवाज के साथ अलर्ट का मैसेज आया, जिसके बाद जोरदार ब्लास्ट हो गया। बता दें कि हिजबुल्ला ने इस हमले को लेकर इजराइल पर इल्जाम लगाया है‌। हिजबुल्ला ने आरोप लगाया है कि इस हमले में इजराइल का हाथ है। मगर बता दें कि अब तक हुए दोनों हमलों को लेकर इजराइली सेना का कोई भी बयान, कोई भी टिप्पणी सामने नहीं आया है। बता दें कि हिजबुल्ला, संगठन के भीतर संचार के लिए पेजर्स का इस्तेमाल करता था। और पेजर्स की तरह ही संचार के लिए संगठन एक खास तरह के रेडियो का भी इस्तेमाल कर रहा था।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

2 thoughts on “एक बार फिर धमाकों से दहला Lebanon। Pager में विस्फोट के बाद अब Walki-Talki में धमाके से दहला बेरूत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *