AA 23 में दिखेगा Allu Arjun का अब तक का सबसे खतरनाक अवतार, अनाउंसमेंट वीडियो ने मचाया तहलका
Allu Arjun AA 23 Announcement: तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और तमिल सिनेमा के पॉपुलर डायरेक्टर लोकेश कनगराज का पहला कोलैबोरेशन आखिरकार ऑफिशियली अनाउंस हो गया है. इस ऐलान के साथ ही यह फिल्म साउथ इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली पार्टनरशिप्स में शामिल हो गई है. फैंस काफी समय से इस कॉम्बिनेशन को बड़े पर्दे पर देखने का सपना देख रहे थे, जो अब सच होता नजर आ रहा है.
इस मेगा प्रोजेक्ट का फिलहाल टेंटेटिव टाइटल ‘AA 23’ रखा गया है. इसे संक्रांति से पहले भोगी यानी 14 जनवरी के खास मौके पर मैत्री मूवी मेकर्स ने लॉन्च किया. प्रोडक्शन हाउस ने एक दमदार अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज किया, जिसकी टैगलाइन “Strive For Greatness” फिल्म के बड़े स्केल और ग्रैंड विजन की ओर साफ इशारा करती है.
Allu Arjun AA 23 की वीडियो ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
AA 23 के अनाउंसमेंट वीडियो में एक रहस्यमयी शख्स को घने जंगल में घोड़े पर सवार दिखाया गया है. गौरतलब है की इस सीन में शेर और भेड़िए जैसे खतरनाक जानवर उस किरदार के सामने झुकते हुए नजर आते हैं. यह विज़ुअल न सिर्फ पावर और डॉमिनेंस को दिखाता है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि अल्लू अर्जुन इस बार एक बिल्कुल अलग और इंटेंस अवतार में नजर आने वाले हैं.
वीडियो रिलीज होते ही फैंस ने इसके स्क्रीनशॉट्स और थ्योरीज शेयर करना शुरू कर दिया. हालाकी मेकर्स ने कहानी को लेकर कोई हिंट नहीं दी है, लेकिन लोकेश कनगराज की पिछली फिल्मों को देखते हुए यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा होने की पूरी उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19 की नीलम गिरी संग खेसारी का भोजपुरी गाना बुलबुल हुवा रिलीज, घंटों में आए लाखों व्यूज
अनिरुद्ध रविचंदर संभालेंगे म्यूजिक की कमान
अनाउंसमेंट वीडियो के जरिए यह भी कन्फर्म किया गया कि फिल्म का संगीत मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर तैयार करेंगे. खास बात है की अनिरुद्ध इससे पहले लोकेश कनगराज के साथ कई सुपरहिट प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुके हैं. उनकी म्यूजिक स्टाइल फिल्म के एक्शन और इमोशन को अलग लेवल पर ले जाती है, जिससे AA 23 का म्यूजिक पहले से ही चर्चा में आ गया है.
सोशल मीडिया पर लोकेश और मेकर्स का रिएक्शन
घोषणा के बाद लोकेश कनगराज ने सोशल मीडिया पर लिखा,
सबसे अच्छे @alluarjun के साथ काम करने का सौभाग्य मिला है. इस सफर की शुरुआत का इंतज़ार है. इसे एक जबरदस्त धमाका बनाते हैं.
वहीं मैत्री मूवी मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट को ऐसा कोलैबोरेशन बताया है, जिसे इंडियन सिनेमा में लंबे समय तक याद रखा जाएगा. प्रोडक्शन हाउस पहले भी बड़े बजट और पैन-इंडिया फिल्मों के लिए जाना जाता है, जिससे इस फिल्म को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं.
ये भी पढ़ें: क्या पवन सिंह ने कर ली तीसरी शादी? महिमा सिंह की मांग देख फैंस हुए हैरान
AA 23 क्यों मानी जा रही है गेम-चेंजर फिल्म
पुष्पा 2: द रूल की पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर कामयाबी के बाद अल्लू अर्जुन इस वक्त अपने करियर के सबसे मजबूत फेज में हैं और AA 23 उनके पहले से भरे हुए शेड्यूल का बड़ा हिस्सा बन चुकी है. खास बात है कि वह जल्द ही डायरेक्टर एटली के साथ भी एक हाई-बजट फिल्म करने वाले हैं, जिससे फैंस को लगातार बैक-टू-बैक बड़े प्रोजेक्ट्स देखने को मिलेंगे.
दूसरी ओर, लोकेश कनगराज अपनी दमदार कहानी, रॉ एक्शन और मास अपील वाली फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. कमल हासन और रजनीकांत जैसे दिग्गजों के साथ हिट फिल्में दे चुके लोकेश की हालिया फिल्म कूली को भले मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उसकी पकड़ मजबूत रही.
ये भी पढ़ें: मजेदार किस्से और नए ट्विस्ट के साथ आ रहा है पंचायत सीजन 5, जानें रिलीज़ डेट, प्लेटफॉर्म और कास्ट
ऐसे में Allu Arjun के साथ उनका यह पहला कोलैबोरेशन एक बड़ा गेम-चेंजर साबित हो सकता है. फिलहाल कास्ट, कहानी और शूटिंग डेट को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन इंडस्ट्री चर्चा है कि शूटिंग 2025 के आखिर में शुरू होकर फिल्म को 2026 में रिलीज किया जा सकता है, और यही वजह है कि AA 23 अभी से सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में गिनी जा रही है.
