Anand Rathi IPO को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, एक दिन में निवेशकों से जुटाए ₹220.5 करोड़; जानें प्राइस बैंड, डेट, लॉट साइज और निवेश रणनीति
Anand Rathi IPO: मुंबई स्थित Anand Rathi Share and Stock Brokers ने अपने ऑफर के एंकर राउंड में 15 संस्थागत निवेशकों से कुल ₹220.5 करोड़ (लगभग ₹220.49 करोड़) जुटा लिए हैं। बता दें की यह राशि 22 सितंबर को एंकरबुक के माध्यम से जुटाई गई और कंपनी ने एंकर निवेशकों को कुल 53,26,086 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं, प्रत्येक शेयर की दर ₹414 पर।
Anand Rathi IPO Details: प्राइस बैंड, डेट और लॉट साइज़
खास बात है की यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है और पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है 23 सितंबर से 25 सितंबर 2025 तक। प्राइस बैंड कंपनी ने ₹393–₹414 प्रति शेयर रखा है और मिनिमम लोट साइज़ (lot size) के हिसाब से निवेशक कम से कम 36 शेयर के पैकेट के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालाँकि निवेश से पहले निवेशकों को कंपनी के फाइनेंशियल्स व वैल्यूएशन रेशियो ध्यान से देखना चाहिए।
Anand Rathi का यह IPO कुल ₹745 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखता है और इसमें से अधिकांश फंड कंपनी लॉन्ग-टर्म वर्किंग कैपिटल के लिए उपयोग करेगी। कंपनी ने करीब ₹550 करोड़ वर्किंग कैपिटल के लिए रिज़र्व किए हैं जबकि शेष राशि जनरल कॉर्पोरेट प्रयोजनों के लिए जाएगी। गौरतलब है की अगर यह इश्यू ऊपरी रेंज पर सब्सक्राइब होता है तो कंपनी का अनुमानित वैल्यूएशन लगभग ₹2,600 करोड़ के आसपास आ जाता है।
कौन-कौन बने एंकर निवेशक?
Anand Rathi IPO को एंकर निवेशकों से ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। बता दें कि कुल 15 बड़े संस्थागत निवेशकों ने इस इश्यू में पैसा लगाया है। वहीं सबसे पहले बात करें टॉप इन्वेस्टर्स की तो इनमें HDFC Mutual Fund, Kotak Mahindra AMC, Quant Mutual Fund, Aditya Birla Sun Life AMC, SBI Life Insurance और Singularity AMC ने हर एक ने 4.85 लाख शेयर खरीदे हैं। यह निवेश लगभग ₹20.08 करोड़ प्रति संस्था बैठता है।
इस आईपीओ की खास बात यह है कि विदेशी और घरेलू दोनों बड़े नाम इस IPO में शामिल हुए। जिनमे से Morgan Stanley, Pinebridge Global Fund, Kotak Mahindra Life Insurance और 360 ONE ने भी 3.62 लाख शेयर (करीब ₹15 करोड़) खरीदे। बाकी एंकर निवेशकों में Bandhan AMC, Sanshi Funds, BNP Paribas, ITI Mutual Fund और Rajasthan Global Securities जैसे दिग्गज भी शामिल हैं। गौरतलब है कि एंकर निवेशकों का इतना मजबूत रुझान IPO की अच्छी शुरुआत का संकेत माना जा रहा है।
| निवेशक का नाम | शेयरों की संख्या | निवेश राशि (₹ करोड़) |
|---|---|---|
| HDFC Mutual Fund | 4.85 लाख | 20.08 |
| Kotak Mahindra AMC | 4.85 लाख | 20.08 |
| Quant Mutual Fund | 4.85 लाख | 20.08 |
| Aditya Birla Sun Life AMC | 4.85 लाख | 20.08 |
| SBI Life Insurance | 4.85 लाख | 20.08 |
| Singularity AMC | 4.85 लाख | 20.08 |
| Morgan Stanley | 3.62 लाख | 15 |
| Pinebridge Global Fund | 3.62 लाख | 15 |
| Kotak Mahindra Life Insurance | 3.62 लाख | 15 |
| 360 ONE | 3.62 लाख | 15 |
बता दें की Anand Rathi का बिजनेस मॉडल बेहद मजबूत है। कंपनी ब्रोकरेज सर्विसेज, Margin Trading Facility (MTF) और फाइनेंशियल प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूशन में काम करती है। खास बात है कि कंपनी का ब्रांड और बड़ा ग्राहक बेस इसे बाकी पीयर ग्रुप्स से अलग पहचान देता है।
इस IPO को सफल बनाने के लिए Nuvama Wealth Management, DAM Capital Advisors और Anand Rathi Advisors को मर्चेंट बैंकर्स के रूप में चुना गया है। ये संस्थाएँ IPO की प्रक्रिया और मार्केटिंग में अहम भूमिका निभा रही हैं।
ये भी पढ़ें: Hero FinCorp ला रहा है ₹3,668 करोड़ का मेगा IPO, निवेश से पहले जानिए इसके फायदे और रिस्क
Anand Rathi IPO में निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान रखें
हालाँकि एंकर राउंड की सफलता का मतलब यह नहीं कि पब्लिक सब्सक्रिप्शन भी उसी जोश और उत्साह के साथ होगा। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, IPO के Grey Market Premium (GMP) को लेकर मिला-जुला मूड देखा गया है और सब्सक्रिप्शन के शुरुआती घंटों में इश्यू ने मध्यम रुचि दिखाई।
निवेश करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें:
- कंपनी के फाइनेंशियल प्रदर्शन और पिछले वर्षों के रेवेन्यू व प्रॉफिट को ध्यान से देखें।
- प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले वैल्यूएशन कैसा है, यह समझना जरूरी है।
- IPO के बाद प्रमोटर होल्डिंग में बदलाव और शेयर डिस्ट्रीब्यूशन पर नजर रखें।
- सबसे अहम, अपने व्यक्तिगत जोखिम प्रोफाइल के हिसाब से ही निवेश का निर्णय लें।
गौरतलब है की यह कदम आपको सुरक्षित निवेश और समझदारी भरी योजना बनाने में मदद करेगा।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
