जीप से लेकर 3.5 करोड़ की लैंड क्रूजर तक, जानें मोकामा विधायक अनंत सिंह का लग्जरी कार कलेक्शन
Anant Singh Car Collection: गांव-देहात में अनंत सिंह की पहचान की शुरुआत एक पुरानी जीप कमांडर से हुई थी। बता दें की यही गाड़ी थी जिससे वे अपने क्षेत्र के दौरे करते, लोगों से मिलते और पंचायत बैठकों में जाते थे। हालाकि अब उनके पास करोड़ों की लग्जरी कारें हैं, मगर यह कमांडर आज भी उनके पटना निवासी घर के गैराज में सुरक्षित खड़ी है और लोग इसे उनकी ‘पहली पब्लिक गाड़ी’ के नाम से याद करते हैं।
Anant Singh Car Collection: मोकामा विधायक अनंत सिंह का लक्जरी गाड़ियों का कलेक्शन
मोकामा विधायक अनंत सिंह का कार कलेक्शन हमेशा सुर्खियों में रहता है, खास बात है कि इनके गैराज में नई तकनीक और पुरातन शौक दोनों का अनोखा मेल देखने को मिलता है। बताया जाता है कि उनकी सबसे चर्चित गाड़ी टोयोटा लैंड क्रूज़र है। जिसकी कीमत करीब 3 से 3.5 करोड़ रुपये तक बताई जाती है और हाल के विधानसभा चुनाव में वे इसी लग्जरी SUV से पूरे इलाके में घूमते नजर आए।
दिल्ली से मंगवाई गई बग्घी
वहीं, लक्जरी गाड़ियों के बीच उन्होंने पुरानी शान को भी जीवंत रखा है। दिल्ली से मंगवाई गई शानदार बग्घी, जिस पर सवार होकर पटना की सड़कों पर निकलना उनकी पहचान बन चुका है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर इस बग्घी की तस्वीरें खूब वायरल होती रहती हैं।
अनंत सिंह का ब्लैक कलेक्शन
इसके अलावा उनके ब्लैक कलेक्शन में मर्सिडीज, लैंड रोवर डिस्कवरी 4, इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियाँ शामिल हैं, जिनकी लंबी कतार अक्सर उनके काफिले की शान बढ़ाती है। कहा जाता है कि इन गाड़ियों का रंग अधिकतर काला होता है, जो उनकी मजबूत और प्रभावशाली छवि से मेल खाता है।
भाईचारे और बयानबाजी के बीच गरमाई बिहार की राजनीति, तेजप्रताप ने किया खुलासा “हो सकती है मेरी हत्या”
बता दें कि अनंत सिंह के लिए ये वाहन सिर्फ संपत्ति नहीं, बल्कि उनकी राजनीतिक पहचान और निजी पसंद का अहम हिस्सा हैं, और यही वजह है कि उनकी पुरानी जीप कमांडर आज भी उनके दिल के बेहद करीब बनी हुई है।
क्या कहते हैं लोग और क्या है संदेश?
गौरतलब है कि मोकामा विधायक अनंत सिंह का गाड़ियों का शौक उनके व्यक्तित्व का एक महत्वपूर्ण पहलू है, चाहे वह चुनावी रोड शो हो या गांव की सड़कों पर नज़ारा। इन्हीं गाड़ियों ने उनकी पहचान को नया रंग दिया है और जनता के बीच उनकी एक अलग छवि बनाई है। अगर आप भी अनंत सिंह के गैराज की पूरी कहानी जानना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए एक संक्षिप्त लेकिन रोचक झलक है।
JDU की पहली उम्मीदवार सूची जारी, नीतीश कुमार ने उतारे 3 बाहुबली, इन 57 चेहरों पर लगा दांव
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
