भाईचारे और बयानबाजी के बीच गरमाई बिहार की राजनीति, तेजप्रताप ने किया खुलासा “हो सकती है मेरी हत्या”

Tej Pratap Statement: बिहार की सियासत में फिर बढ़ी सरगर्मी! तेजप्रताप यादव का सनसनी खेज बयान, कहा “मेरे ऊपर खतरा है, मेरी हत्या भी लोग करवा देंगे।”
1 min read

Tej Pratap Statement: बिहार की सियासत में एक बार फिर भाईचारे और खतरे की राजनीति चर्चा का विषय बन गई है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपने छोटे भाई और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दी, लेकिन उसी दौरान उन्होंने एक ऐसा बयान दिया जिसने सबको चौंका दिया।

तेजप्रताप यादव को मिली Y-Plus कैटेगरी सिक्योरिटी, CRPF करेगी सुरक्षा

बिहार की सियासत में चर्चा का विषय बने तेजप्रताप यादव को केंद्र सरकार ने Y-Plus कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद अब CRPF के जवान उनकी सुरक्षा संभालेंगे। यह फैसला उस रिपोर्ट के आधार पर लिया गया जिसमें सुरक्षा एजेंसियों ने उनकी जान को खतरे की आशंका जताई थी।

ये भी पढ़ें: बिहार में एनडीए का बड़ा ऐलान, 1 करोड़ रोजगार, मुफ्त बिजली, महिला करोड़पति योजना समेत 25 बड़े वादे

इसके साथ ही तेजप्रताप अब वीआईपी सुरक्षा घेरे में शामिल हो गए हैं। हालांकि, राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि तेजप्रताप का हालिया बयान केवल सुरक्षा चिंता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक राजनीतिक संकेत भी है कि वे अभी भी बिहार की राजनीति में सक्रिय और प्रभावशाली चेहरा बने हुए हैं।

तेजप्रताप यादव ने उतारे 40 से ज्यादा उम्मीदवार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर तेजप्रताप यादव पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) से उन्होंने 40 से अधिक उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारकर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। खुद तेजप्रताप महुआ सीट से ताल ठोक रहे हैं और लगातार जनसभाओं के जरिए लोगों से सीधे जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

उनका कहना है कि इस बार बिहार की जनता बदलाव चाहती है और वे युवाओं की ताकत के साथ मैदान में उतरे हैं। तेजप्रताप ने हमेशा ही युवा और किसान मुद्दों को अपनी राजनीति का मुख्य केंद्र बनाया है। समर्थकों का मानना है कि वे बिहार की राजनीति को नई सोच और नई दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बिहार की इस सीट पर NDA का बड़ा खेल, निर्दलीय उम्मीदवार अंकित का करेगी समर्थन

Tej Pratap Statement: तेजप्रताप यादव के बयान से फिर गरमाई बिहार की सियासत

बता दें की लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने चौंकाने वाला बयान (Tej Pratap Statement) दिया है। उन्होंने कहा की “मेरे ऊपर खतरा है, मेरी हत्या भी लोग करवा देंगे।” हालांकि, इसी के साथ उन्होंने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के लिए भावनात्मक संदेश देते हुए कहा, “तेजस्वी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, मेरा आशीर्वाद हमेशा उसके साथ है, वह आगे बढ़े।”

बता दें कि कभी एक साथ चुनावी मैदान में उतरने वाले दोनों भाई अब अलग-अलग राजनीतिक रास्तों पर हैं, लेकिन Tej Pratap Statement ने एक बार फिर बिहार की सियासत में नई सरगर्मी ला दी है।

राजनीतिक मायनों में बड़ा बयान

बता दें की “हत्या का खतरा” वाला Tej Pratap Statement ऐसे समय में आया है जब बिहार की राजनीति पहले से ही समीकरणों के फेरबदल के दौर में है। तेजस्वी यादव जहां आरजेडी के नेतृत्व में मुख्य विपक्षी भूमिका निभा रहे हैं, वहीं तेजप्रताप अपनी अलग पहचान बनाने में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें: मोकामा में दुलारचंद हत्याकांड पर चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, हटाए गए SP-SDO समेत 4 अफसर, SDPO सस्पेंड

लिहाजा यह बयान न केवल उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठाता है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि भाईयों के बीच राजनीतिक दूरी अब भी बरकरार है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →