बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोबाल का हाई-स्पीड कार एक्सीडेंट, LIVE वीडियो देख फैंस के उड़े होश, आखिर क्या थी वजह?
Anurag Dobal Accident: पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोबाल का एक्सीडेंट सोशल मीडिया पर तहलका मचा गया है। बता दें कि लाइव स्ट्रीम के दौरान उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उनके फैंस और फॉलोवर्स चिंतित हो गए हैं।
हाई-स्पीड में हुआ एक्सीडेंट
अनुराग डोबाल की कार उस समय 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में चल रही थी जब यह मेरठ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा गई। लाइव वीडियो में देखा जा सकता है कि कार ने नियंत्रण खो दिया और सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हालांकि, यह घटना तुरंत कैमरे में कैद हो गई और लाइव स्ट्रीम अचानक खत्म हो गई।
ये भी पढ़ें: देहरादून में भीषण सड़क हादसा, बिहार के छात्र की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
फैंस का मानना है कि अनुराग पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थे और यह हादसा उनकी मानसिक स्थिति का नतीजा हो सकता है।
Anurag Dobhal (UK07 Rider) came live on Instagram, wherein he could be seen driving his car rashly. Calling it the last ride, Anurag ended the video abruptly, which seemed like a crash. He attempted su!c¡de, however he’s safe, and hospitalized currently. pic.twitter.com/bJoLeDQHd5
— BBTak (@BiggBoss_Tak) March 7, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें अनुराग, कार से बाहर निकलते हुए तड़पते नजर आए। आसपास लोग इकट्ठा होकर उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे थे। फैंस ने घटना के बाद कई फोटोज़ और वीडियोज़ शेयर किए, जिसमें देखा जा सकता है कि उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।
Anurag Dobhal (UK07 Rider) came live on Instagram, wherein he could be seen driving his car rashly. Calling it the last ride, Anurag ended the video abruptly, which seemed like a crash. He attempted su!c¡de, however he’s safe, and hospitalized currently. pic.twitter.com/bJoLeDQHd5
— BBTak (@BiggBoss_Tak) March 7, 2026
अस्पताल में भर्ती और हालत
अनुराग को तुरंत मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके मैनेजर रोहित पांडे ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है और फिलहाल ICU में हैं। उन्होंने फैंस से प्रार्थना करने की अपील की और उनका धन्यवाद किया।
ये भी पढ़ें: 12 करोड़ की कार से शिवम मिश्रा ने लोगों को रौंदा, 6 घायल, अरबपति तंबाकू कारोबारी से जुड़े हैं तयार
पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव
गौरतलब है कि अनुराग पिछले समय से पारिवारिक समस्याओं और मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। 5 मार्च को उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लंबा वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने परिवार के साथ विवाद, मानसिक उत्पीड़न और पत्नी की घर छोड़ने जैसी समस्याओं का जिक्र किया। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर भी लिखा था कि पिछले साल से कुछ लोग उन्हें मेंटली हैरेस कर रहे हैं और अब उनकी जान खतरे में है।
पुलिस जांच और सवाल
पुलिस और संबंधित अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या यह एक्सीडेंट सिर्फ तेज रफ्तार के कारण हुआ या इसके पीछे कोई सोची-समझी साजिश थी।
