12 करोड़ की कार से शिवम मिश्रा ने लोगों को रौंदा, 6 घायल, अरबपति तंबाकू कारोबारी से जुड़े हैं तयार

Kanpur Lamborghini Accident: 12 करोड़ की कार से शिवम मिश्रा ने लोगों को रौंदा, 6 घायल, अरबपति तंबाकू कारोबारी से जुड़े हैं तयार
1 min read

Kanpur Lamborghini Accident: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेज़ रफ्तार लेम्बोर्गिनी कार अचानक बेकाबू हो गई और सड़क पर चल रहे लोगों को कुचलती चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रेव-3 मॉल के पास अचानक चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

इस हादसे में कुल 6 लोग घायल हुए हैं और कार चलाने का आरोप एक बड़े तंबाकू कारोबारी के बेटे पर लगा है। हालांकि, परिवार ने हादसे की वजह मेडिकल कंडीशन बताई है, लेकिन पुलिस ने अभी इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, वहीं मौके पर मौजूद चश्मदीदों की कहानी कुछ और ही इशारा कर रही है।

कानपुर में बेकाबू लेम्बोर्गिनी का आतंक

रविवार दोपहर करीब 3 बजकर 15 मिनट पर कानपुर में एक तेज़ रफ्तार लग्ज़री स्पोर्ट्स कार का संतुलन अचानक बिगड़ गया और देखते ही देखते सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार यह कार रिंग वाला इलाके से गुजर रही थी, तभी बेकाबू होकर पहले एक ऑटो-रिक्शा से टकराई और फिर ज़ोरदार टक्कर मारते हुए एक रॉयल एनफील्ड बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

ये भी पढ़ें: बक्सर में NH-922 पर दिल दहला देने वाला मंज़र, ट्रक और ट्रैलर की टक्कर में जिन्दा जला चालक

बाइक सवार टक्कर के बाद करीब 10 फीट दूर हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा, जिसे देख मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। चश्मदीदों का कहना है कि कार बाइक के आगे वाले पहिए पर चढ़ गई और उसे कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गई, इसके बाद सड़क किनारे खड़े लोगों की ओर बढ़ गई।

हालाकी, अंत में कार एक बिजली के खंभे से टकराकर रुकी, लेकिन तब तक कई वाहन और लोग इसकी चपेट में आ चुके थे। पुलिस के अनुसार यह हादसा रेव-3 मॉल के पास हुआ, जहां सड़क किनारे लोग खड़े थे और तेज़ रफ्तार कार की वजह से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

हादसे के बाद हंगामा, बाउंसरों और मिर्गी के दावे ने बढ़ाया विवाद

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोग गुस्से में आ गए और लग्ज़री कार को चारों तरफ से घेर लिया, जहां लोगों का आरोप है कि इसी बीच ड्राइवर के निजी बाउंसर वहां पहुंचे और उसे बचाने की कोशिश करने लगे। चश्मदीदों का कहना है कि,

बाउंसरों ने कार की खिड़की तोड़ी और ड्राइवर को जबरन बाहर निकालकर दूसरी गाड़ी में बैठाकर वहां से ले गए, जबकि इस पूरे हादसे में करीब चार से पांच लोग घायल हुए थे।

इस बयान के सामने आने के बाद मामला और ज्यादा गरमा गया।

ये भी पढ़ें: बक्सर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर से दर्दनाक हादसा, 20 वर्षीय अनुज की मौके पर मौत

अरबपति तंबाकू कारोबारी का बेटा निकला हादसे का आरोपी ड्राइवर

कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुए इस सड़क हादसे के बाद ड्राइवर की पहचान शिवम मिश्रा के रूप में हुई है, जो अरबपति तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा बताया जा रहा है। परिवार ने दावा किया है कि शिवम मिश्रा पिछले करीब छह महीनों से एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा है और हादसे के वक्त उसे अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया, जिसके चलते कार पर से उसका नियंत्रण खत्म हो गया।

परिवार के एक सदस्य ने पुलिस को बताया कि उसे पहले भी ऐसे दौरे पड़ चुके हैं। हालांकि, पुलिस इस पूरे दावे की सच्चाई और हादसे की असली वजह को लेकर हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि यह साफ हो सके कि दुर्घटना बीमारी की वजह से हुई या इसके पीछे कोई और कारण है।

थाने में Lamborghini देखने उमड़ी भीड़, पुलिस ने ढंका कवर

हादसे के बाद करीब 12 करोड़ रुपये की लेम्बोर्गिनी कार को ग्वालटोली थाना लाया गया, जहां उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बता दें कि हालात को काबू में रखने के लिए पुलिस को कार पर तिरपाल डालकर ढकना पड़ा। इस कदम को लेकर कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई हाई-प्रोफाइल परिवार को बचाने के इरादे से की गई।

ये भी पढ़ें: देहरादून में भीषण सड़क हादसा, बिहार के छात्र की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

इस पूरे मामले पर डीसीपी अतुल श्रीवास्तव ने साफ कहा कि,

हर पहलू से जांच की जा रही है और ड्राइवर शिवम मिश्रा के मेडिकल दावे के साथ-साथ हादसे की परिस्थितियों की भी गहराई से पड़ताल होगी।

गौरतलब है कि अब भी कई सवाल बने हुए हैं, जैसे क्या यह हादसा सच में मेडिकल इमरजेंसी की वजह से हुआ, मौके पर निजी बाउंसर क्यों मौजूद थे और ड्राइवर को तुरंत वहां से क्यों हटा दिया गया। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →