WhatsApp को टक्कर देने आया भारतीय मैसेजिंग ऐप Arattai, जानें इसकी खासियत और फीचर
भारत में एक नया देसी मैसेजिंग ऐप इन दिनों चर्चा में है। यूनियन एजुकेशन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान ने इसे WhatsApp का इंडियन वर्जन बताया है। बता दें की भारत की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Zoho Corporation (चेन्नई) ने Arattai App डेवलप किया है। Arattai शब्द का मतलब तमिल भाषा में “कैज़ुअल चैट” यानी सामान्य बातचीत होता है और इसका मकसद रोजमर्रा की चैट को आसान, सुरक्षित और मजेदार बनाना है।
क्या है Arattai App?
Arattai एक नया भारतीय मैसेजिंग ऐप है जो टेक्स्ट मैसेज, फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट शेयर करने की सुविधा देता है। बता दें की इसमें वॉइस और वीडियो कॉलिंग, स्टोरी फीचर और चैनल मैनेजमेंट जैसी आधुनिक सुविधाएं भी हैं। खास बात है की यह ऐप पूरी तरह फ्री और यूज करने में आसान है, जिससे छोटे शहर और ग्रामीण इलाकों के यूजर्स भी इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
Arattai instant messaging app developed by @Zoho is free, easy-to-use, secure, safe and ‘Made in India’.
Guided by Hon’ble PM Shri @narendramodi ji’s call to adopt Swadeshi, I appeal to everyone to switch to India-made apps for staying connected with friends and family.… pic.twitter.com/Tptgbzgivg
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) September 24, 2025
एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन कॉल्स के लिए मौजूद है, हालाकी मैसेज के लिए यह WhatsApp जितना सुरक्षित नहीं है। गौरतलब है की Arattai लो-बैंडविड्थ कंज़म्पशन फीचर के साथ आता है, यानी यह कमजोर इंटरनेट कनेक्शन वाले क्षेत्रों में भी बिना रुकावट काम करता है। भारत में डिजिटल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, भविष्य में मैसेजिंग सिक्योरिटी के अपडेट के साथ यह WhatsApp का एक संभावित विकल्प बन सकता है।
Zoho Corporation ने विकसित किया Arattai
बता दें की Arattai App को भारतीय टेक दिग्गज Zoho Corporation ने विकसित किया है। Zoho की स्थापना 1996 में Sridhar Vembu और Tony Thomas ने की थी और आज यह कंपनी 150 से अधिक देशों में 130 मिलियन से ज्यादा यूजर्स को अपनी सेवाएं देती है। Zoho के पास ईमेल, CRM, HR, अकाउंटिंग और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट जैसे 55 से ज्यादा बिजनेस एप्लिकेशन मौजूद हैं, जो इसे टेक इंडस्ट्री में एक भरोसेमंद नाम बनाते हैं।
क्या WhatsApp को टक्कर दे पाएगा Arattai?
Arattai में कई फीचर्स WhatsApp जैसे हैं, जैसे चैट, कॉलिंग और मीडिया शेयरिंग, लेकिन फिलहाल मैसेजिंग के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की कमी इसे पूरी तरह WhatsApp का मुकाबला करने की स्थिति में नहीं रखती है। खासकर प्राइवेसी को महत्व देने वाले यूजर्स के लिए यह एक बड़ा सुरक्षा पहलू है। हालाकी, अगर भविष्य में मैसेजिंग सिक्योरिटी को मजबूत किया गया तो Arattai App, WhatsApp के लिए एक सशक्त भारतीय विकल्प बन सकता है।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
