बक्सर में 24 मार्च को मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा, डीएम के सख्त निर्देश के बाद सड़क और सफाई व्यवस्था में तेजी

Mukhya Mantri Samriddhi Yatra Buxar Preparation
1 min read

बक्सर: बिहार के मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर बक्सर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। 24 मार्च को होने वाले इस दौरे की आधिकारिक सूचना मिलते ही अधिकारियों की भागदौड़ तेज हो गई है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सड़कों के चौड़ीकरण, गड्ढों की मरम्मत और साफ-सफाई के काम को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

24 मार्च को बक्सर पहुंचेगी समृद्धि यात्रा

बता दें कि मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा (Mukhya Mantri Samriddhi Yatra Buxar) 24 मार्च को बक्सर पहुंचने वाली है। इस कार्यक्रम की सूचना जिला प्रशासन को मिलते ही तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रशासनिक स्तर पर बैठकें और निरीक्षण लगातार किए जा रहे हैं ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

हालांकि इस दौरे को लेकर सबसे ज्यादा जिम्मेदारी पथ निर्माण विभाग पर आ गई है। हवाई अड्डा मार्ग से लेकर आईटीआई मैदान और किला मैदान तक सड़क चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। कई जगहों पर सड़कों की मरम्मत और गड्ढों को भरने का काम भी जारी है।

जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि मुख्यमंत्री के बक्सर दौरे से पहले सभी प्रमुख मार्ग पूरी तरह तैयार हो जाएं और यातायात में किसी प्रकार की समस्या न आए।

ये भी पढ़ें: 41 करोड़ की लागत से बक्सर में बनेगी नई फोरलेन बाइपास, गोलंबर से ज्योति चौक तक जाम से राहत

डीएम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बुधवार को जिलाधिकारी साहिला ने खुद इन तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने हवाई अड्डा मार्ग, सेंट्रल जेल रोड, आईटीआई मैदान और किला मैदान तक की सड़कों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि इन सभी सड़कों को जल्द से जल्द पूरी तरह दुरुस्त किया जाए। जहां भी गड्ढे हैं उन्हें तुरंत भरा जाए और नालों पर स्लैब लगाकर रास्तों को समतल बनाया जाए।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन चाहता है कि शहर की मुख्य सड़कें पूरी तरह साफ और सुगम दिखाई दें। इसी वजह से सड़क निर्माण और मरम्मत का काम दिन-रात किया जा रहा है। डीएम ने अधिकारियों से यह भी कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य तय समय के भीतर पूरे होने चाहिए।

आईटीआई मैदान और अटल कला भवन का लिया जायजा

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का मुख्य स्थल आईटीआई मैदान बताया जा रहा है। इसी वजह से जिलाधिकारी ने वहां चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। बता दें कि आईटीआई मैदान में करोड़ों रुपये की लागत से अटल कला भवन का निर्माण कराया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि हाल ही में बनी एक सड़क टूट गई है। इस स्थिति को देखकर अधिकारियों का ध्यान तुरंत उस ओर गया। डीएम ने संबंधित विभाग को निर्देश दिया कि सड़क की खराब स्थिति को तुरंत ठीक किया जाए। साथ ही आसपास की साफ-सफाई भी पूरी तरह सुनिश्चित की जाए ताकि कार्यक्रम के दौरान कोई समस्या न हो।

ये भी पढ़ें: 43 करोड़ की लागत से बक्सर में बनेगा भव्य स्टेडियम, खिलाड़ियों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं; बदल जाएगी जिले की तस्वीर

इस दौरान जिलाधिकारी साहिला के साथ अपर समाहर्ता, दोनों अनुमंडलों के एसडीएम और पथ निर्माण विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।

Jai Jagdamba News Whatsapp

One thought on “बक्सर में 24 मार्च को मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा, डीएम के सख्त निर्देश के बाद सड़क और सफाई व्यवस्था में तेजी

Comments are closed.