इंडिया की जीत के बाद Pakistan ने मनाया जश्न, शाहिद अफरीदी ने निकाली ‘विक्ट्री रैली’ तो मोहसिन नक़वी ने उठाई ट्रॉफी

इंडिया की जीत के बाद Pakistan ने मनाया जश्न, शाहिद अफरीदी ने निकाली ‘विक्ट्री रैली’ तो मोहसिन नक़वी ने उठाई ट्रॉफी

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का फ़ाइनल मैदान पर तो क्रिकेट का महाकाव्य था, हालाँकि असली शो-स्टार सोशल मीडिया पर बने मेम्स (Asia Cup 2025 Memes) और ट्रॉफी विवाद बने जहाँ मोहसिन नक़वी, शाहिद अफरीदी और एक वायरल स्क्रीनशॉट ने लोगों को हँसा भी और गुस्सा भी दिलाया। पढ़िए किस तरह एक जीत मैदान में और दूसरा इंटरनेट पर बन गया बवाल।

बता दें की रविवार के नर्वस फ़ाइनल में इंडिया ने पाकिस्तान को रोमांचक मैच में 5 विकेट से हरा दिया। हालाकि, मैच के बाद का सीन मैदान से ज्यादा सोशल मीडिया पर छाया खिलाड़ियों के इनकार, ट्रॉफी हस्तांतरण में खिंचाव और अजीबो-गरीब मेम्स ने दुनिया भर के यूज़र्स को हँसाया और विवादित कर दिया।

Trophy Controversy: ट्रॉफी लेने से इंडिया के इनकार ने बढ़ाया रोमांच

बता दें कि एशिया कप 2025 फाइनल के बाद सबसे बड़ा ड्रामा ट्रॉफी से जुड़ा रहा। भारतीय टीम ने मोहसिन नक़वी, जो Asian Cricket Council के अध्यक्ष और पाकिस्तान के प्रभावशाली नेता हैं, से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। खास बात है कि इस घटना के बाद पूरा प्रस्तुति समारोह अधूरा रह गया और मोहसिन नक़वी ट्रॉफी लेकर चले गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI ने इस पर सख्त आपत्ति जताई है और ट्रॉफी की वापसी की मांग की है। हालाँकि, यह मामला अब सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक राजनीतिक रंग भी ले चुका है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर इस घटना के बाद मीम्स की बाढ़ आ गई जिनमें शाहिद अफरीदी के कराची में ‘विक्ट्री रैली’ निकालने वाले फनी क्लिप्स से लेकर पाकिस्तान पीएम शहबाज़ शरीफ़ के कथित बधाई संदेश तक, यूज़र्स ने इंटरनेट को हंसी का मैदान बना दिया।

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 Final: भारत ने पाकिस्तान को हराया, रिंकू सिंह का विजयी रन, टीम इंडिया ने जीती 9वीं ट्रॉफी

हालाकि, कई फैक्ट-चेक रिपोर्ट्स ने साफ किया कि ज़्यादातर वायरल स्क्रीनशॉट फर्ज़ी थे। इससे साफ है कि मैदान पर तो इंडिया जीता, लेकिन सोशल मीडिया पर इस ट्रॉफी विवाद ने एक अलग ही मुकाबला खड़ा कर दिया। गौरतलब है की पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 146 रन बनाए, लेकिन उसके बाद पिच पर धड़ाम हुई और टीम 146 पर ऑल-आउट हो गई।

खास बात है की Tilak Varma ने नर्वस चेज़ में नाबाद 69 रन बनाकर टीम की कमान संभाली और अंत में Rinku Singh ने विजयी रन ठोक दिए। यह मैच भावनात्मक और नाटकीय दोनों रहा।

ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं मां दुर्गा के शेर का नाम? जानें कैसे बना शेर मां का वाहन और महिषासुर वध में उसकी भूमिका

Asia Cup 2025 Memes: सोशल मीडिया पर छाए अफरीदी के ‘विक्ट्री रैली’ के मीम्स

खास बात है कि शाहिद अफरीदी के कराची में जश्न मनाते हुए दिखाए गए कुछ वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। यूज़र्स ने इन क्लिप्स को तंज़ और हंसी-मज़ाक के अंदाज़ में शेयर किया, जिससे इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई। कई पोस्ट तो साफ़ तौर पर सैटायर और फन कंटेंट के लिए बनाई गई थीं।

लेकिन गौरतलब है कि ऐसे वायरल कंटेंट अक्सर खेल प्रेमियों की भावनाओं को भड़का देते हैं और कई बार फैंस को भ्रमित भी कर देते हैं। हालाकि मैदान पर इंडिया एशिया कप 2025 की असली विजेता रही, मगर असली मुकाबला ट्विटर और इंस्टाग्राम पर चला, जहां यूज़र्स ने सबसे मजेदार मीम बनाने की होड़ लगा दी।

ये भी पढ़ें: बड़ी खबर! सऊदी अरब में अब 5 साल तक नहीं बढ़ेगा घर और दुकान का किराया, भारतीयों को होगा बड़ा फायदा

बता दें कि BCCI इस पूरे ट्रॉफी विवाद पर आधिकारिक शिकायत ACC और ICC तक ले जा सकती है, जिससे आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और बड़ा बवाल मच सकता है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें