Asia Cup 2025 का सुपर फोर मुकाबला शुरू! भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत, दुबई में मचेगा क्रिकेट का महासंग्राम

Asia Cup 2025 का सुपर फोर मुकाबला शुरू! भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत, दुबई में मचेगा क्रिकेट का महासंग्राम

Asia Cup 2025 Super Four: Asia Cup 2025 का रोमांच अब सुपर फोर चरण में पहुँच गया है। पहले 11 मुकाबलों के बाद चार टीमें यानि भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने सुपर फोर में जगह बनाई है। खास बात है की इस चरण का पहला मैच, बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। हालाकी, सभी की निगाहें भारत-पाकिस्तान के हाईवोल्टेज मैच पर हैं, जो 21 सितंबर 2025 को खेला जाएगा।

सुपर फोर में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टक्कर

Asia Cup 2025 Super Four मैच अब रोमांचक दौर में प्रवेश कर चुका है, जहाँ भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें राउंड-रॉबिन शैली में आमने-सामने होंगी। बता दें की, हर टीम एक-दूसरे से मुकाबला करेगी और इस चरण के शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुँचेंगी। जीत पर दो अंक मिलेंगे, रद्द हुए मैच में एक-एक अंक, और टाई होने पर नेट रन रेट का उपयोग होगा। खास बात है की, इस बार टीमें जीत के लिए हर गेंद पर दबाव में रहेंगी, जिससे मुकाबले और भी रोमांचक और अप्रत्याशित होंगे।

ये भी पढ़ें: क्या आप भी हैं झड़ते बालों से परेशान? इस्तेमाल करें घर पर बनें ये आयुर्वेदिक तेल, 5 दिन में दिखेगा असर

सुपर फोर मैच शेड्यूल और समय

दिनांकमुकाबलासमय (IST)स्थान
20 सितंबर 2025बांग्लादेश vs श्रीलंका8:00 PMदुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई
21 सितंबर 2025भारत vs पाकिस्तान8:00 PMशेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी
22 सितंबर 2025भारत vs बांग्लादेश8:00 PMदुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई
23 सितंबर 2025पाकिस्तान vs श्रीलंका8:00 PMशेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी
24-26 सितंबर 2025अन्य मुकाबले (Round-Robin)8:00 PMदुबई / अबू धाबी

Asia Cup 2025 Super Four Team

भारत: Suryakumar Yadav (C), Shubman Gill, Abhishek Sharma, Tilak Varma, Hardik Pandya, Shivam Dube, Jitesh Sharma, Axar Patel, Jasprit Bumrah, Varun Chakaravarthy, Arshdeep Singh, Kuldeep Yadav, Sanju Samson, Harshit Rana, Rinku Singh

पाकिस्तान: Salman Ali Agha (C), Abrar Ahmed, Faheem Ashraf, Fakhar Zaman, Haris Rauf, Hasan Ali, Hasan Nawaz, Hussain Talat, Khushdil Shah, Mohammad Haris, Mohammad Nawaz, Mohammad Waseem Jnr, Sahibzada Farhan, Saim Ayub, Salman Mirza, Shaheen Afridi, Sufyan Moqim

ये भी पढ़ें: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा का बेकार प्रदर्शन, भारत के सचिन ने फेंका 86.27 मीटर भाला

श्रीलंका: Charith Asalanka (C), Pathum Nissanka, Kusal Mendis, Kusal Perera, Nuwanidu Fernando, Kamindu Mendis, Kamil Mishara, Dasun Shanaka, Wanindu Hasaranga, Dunith Wellalage, Chamika Karunaratne, Maheesh Theekshana, Dushmantha Chameera, Binura Fernando, Nuwan Thushara, Matheesha Pathirana, Janith Liyanage

बांग्लादेश: Litton Das (C), Tanzid Hasan, Parvez Hossain Emon, Saif Hassan, Tawhid Hridoy, Jaker Ali Anik, Shamim Hossain, Quazi Nurul Hasan Sohan, Shak Mahedi Hasan, Rishad Hossain, Nasum Ahmed, Mustafizur Rahman, Tanzim Hasan Sakib, Taskin Ahmed, Shoriful Islam, Shaif Uddin

लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी कवरेज

दर्शक भारत में Sony Sports Network चैनलों पर Asia Cup 2025 Super Four मुकाबले देख सकते हैं। इसके अलावा SonyLive ऐप और वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। बता दें की, यह चरण रोमांचक मुकाबलों से भरा होगा और हर मैच का परिणाम फाइनल में जगह बनाने के लिए अहम होगा। हालाकी, सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहेगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, जो हमेशा दर्शकों और फैंस के लिए सुपरहिट ड्रामा लेकर आता है।

ये भी पढ़ें: 43 करोड़ की लागत से बक्सर में बनेगा भव्य स्टेडियम, खिलाड़ियों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं; बदल जाएगी जिले की तस्वीर

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें