43 करोड़ की लागत से बक्सर में बनेगा भव्य स्टेडियम, खिलाड़ियों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं; बदल जाएगी जिले की तस्वीर

Buxar Stadium Construction: A ₹43 Crore Sports Stadium Project in Bihar
1 min read

Buxar Stadium: बक्सर के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आपको बता दें कि जिले के आईटीआई मैदान में जल्द ही अत्याधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण शुरू होने जा रहा है। खास बात यह है कि इस स्टेडियम के बनने से बक्सर को खेल मानचित्र पर एक नई पहचान मिलेगी और स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर मिल पाएंगे। हाल ही में डीएम विद्यानंद सिंह और डीडीसी आकाश चौधरी ने स्थल का निरीक्षण कर निर्माण की तैयारियों का जायजा लिया।

नीतीश कुमार ने रखी थी Buxar Stadium की आधारशिला

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान Buxar Stadium की आधारशिला रखी थी। उसी वादे को पूरा करने के लिए अब तेजी से काम शुरू होने जा रहा है। डीएम विद्यानंद सिंह ने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह स्टेडियम बक्सर को नई दिशा देगा। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार की “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना के बाद से खेल अधोसंरचना पर खास जोर दिया जा रहा है। इससे खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें: आपके फोन की भी अचानक बदल गई है कॉल और डायलर स्क्रीन? जानें इसके पीछे की वजह और कैसे करें इसे ठीक

43 करोड़ की लागत से बनेगा बक्सर में स्टेडियम

बता दें कि बक्सर स्टेडियम कुल 36,183.11 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनाया जाएगा, जिस पर करीब 43.38 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए अत्याधुनिक खेल मैदान और रनिंग ट्रैक तैयार होगा। स्टेडियम का मुख्य प्रवेश द्वार आईटीआई रोड की ओर होगा और यहां दो अलग-अलग गेट होंगे यानि एक प्रवेश के लिए और दूसरा निकास के लिए। इसके अलावा परिसर में आधुनिक और सुविधाजनक पार्किंग स्थल और शौचालय भी बनाए जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों को किसी तरह की परेशानी न हो।

बक्सर स्टेडियम में होंगे मल्टी पर्पस हॉल और इनडोर गेम्स

स्टेडियम परिसर में लगभग 2,327 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में एक दो मंजिला मल्टी पर्पस हॉल भी बनेगा। इसमें न सिर्फ इनडोर गेम्स का आयोजन होगा, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। यानी यह स्टेडियम खेलों के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों का भी केंद्र बनेगा।

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 के लिए टीम इंडिया में चयन के बाद रिंकू सिंह का तूफानी शतक, 48 गेंदों में 108 रन बनाकर मेरठ मेवरिक्स को दिलाई जीत

खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

स्थानीय खिलाड़ियों में इस घोषणा के बाद भारी उत्साह है। उनका कहना है कि अब तक बक्सर में कोई बड़ा खेल परिसर नहीं था, जिसके कारण वे अपनी प्रतिभा को पूरी तरह से निखार नहीं पाते थे। अब इस स्टेडियम में उन्हें आधुनिक ट्रैक, खेल मैदान और प्रशिक्षण सुविधा मिलेगी, जिससे वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मजबूती से हिस्सा ले पाएंगे। गौरतलब है कि बिहार सरकार हाल के वर्षों में खेलों पर विशेष ध्यान दे रही है। ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ जैसी योजनाओं से युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है। बक्सर का यह स्टेडियम इस दिशा में बड़ा कदम साबित होगा जिससे जिले की नई पीढ़ी को खेलों की ओर आकर्षित किया जा सकेगा।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ:

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “43 करोड़ की लागत से बक्सर में बनेगा भव्य स्टेडियम, खिलाड़ियों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं; बदल जाएगी जिले की तस्वीर”

Comments are closed.