Toll Tax: आम आदमी पर एक के बाद एक लगातार महंगाई की मार पडती जा रही है। दरसल मोबाइल फोन के रिचार्ज में इजाफा, इसके बाद खाने के तेल महंगे और अब टोल टैक्स कि किमतों को लेकर बड़ा बदलाव किया जाने वाला है। आपको बता दें कि टोल टैक्स की दरों में 4 फीसद तक बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। जिस वजह से एक्सप्रेसवे से आने जाने वाले लोगों का सफर महंगा होने वाला है।
Toll Tax: नमस्कार दोस्तों, आम आदमी पर एक के बाद एक लगातार महंगाई की मार पडती जा रही है। दरसल पहले निजी टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज में 25% का इजाफा , इसके बाद खाने के तेल महंगे और अब लोगों पर महंगाई कि एक और मार पड़ गई है। दरसल सरकार ने अब Toll Tax कि किमतों को लेकर बड़ा बदलाव किया है। आपको बता दें कि टोल टैक्स की दरों में इजाफा करते हुए यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा को आगरा से जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर लगने वाले Toll Tax को महंगा कर दिया है। बता दें 165 KM लंबे Yamuna Expressway पर टोल की दर में 4 % तक बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। जिस वजह से दिल्ली NCR में रहने वाले लोगों समेत यमुना एक्सप्रेसवे से आने जाने वाले अन्य लोगों के लिए भी उनका सफर महंगा होने वाला है।
Toll Tax Earning: हर दिन मिलेगा 1 करोड़ रूपये का टोल
बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे पर नए टोल रेट 1 अक्टूबर 2024 से लागू हो जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि टोल टैक्स को बढ़ाने का फैसला 3 साल बाद लिया गया है। इससे विभाग को हर दिन करीब 1 करोड़ रूपये का टोल मिलेगा। अब बात करते हैं नए टोल रेट लागू होने के बाद अब आपका सफर कितना महंगा होने वाला है, अगर आप कार से ग्रेटर नोएडा से आगरा तक जाते हैं, तो अभी तक आपको करीब ₹270 का टोल टैक्स देन पड़ता था| लेकिन इस बढ़ोतरी के पास 1 अक्टूबर से आपको अपने सफ़र पर 295 खर्च करने पड़ेंगे ।
Toll Tax Rate: किन वाहनों पर लगता है कितना टोल
अगर बात करें बसों पर लगने वाले टोल विषय में तो पूर्व में जहां बसों पर 895 पेट्रोल लगता था वहीं अब इसे बढ़ाकर 935 कर दिया गया है। जबकि ओवर सही वाहनों के लिए यह टोल 1760 रुपए से बढ़कर 1835 हो जाएगा। वहीं अगर बात करें तो पहिया और तीन पहिया वाहनों पर लगने वाले टोल के विषय में तो पहले इन वहनों पर ₹1.25 प्रति किलोमीटर के दर से टोल लिया जाता था, जिसे अब बढ़ाकर ₹1.50 प्रति किलोमीटर की दर से किया जाएगा। आपको बता दें की यमुना एक्सप्रेसवे पर हर दिन तकरीबन 35000 वाहन गुजरते हैं, जबकि वीकेंड में इन वाहनों की संख्या 50000 तक पहुंच जाती है।
Key Points of Yamuna Expressway: जे.पी. इंफ्राटेक कर रही है यमुना एक्सप्रेसवे का संचालन
Yamuna Expressway का संचालन जे.पी. इंफ्राटेक कंपनी कर रही है। और जेपी इंफ्राटेक ने ही प्राधिकरण को टोल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था जिसे मंजूर कर लिया गया है। इससे पहले साल 2022 के मार्च में दिल्ली आगरा यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स 12 फीसद तक बढ़ाया गया था। इसके ढाई साल बाद अब दोबारा टोल टैक्स को बढ़ाया गया है। टोल टैक्स से उन लोगों को सबसे ज्यादा झटका लगेगा जो रोजाना इस एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं। Yamuna Expressway दिल्ली को आगरा से जोड़ता है। ये 165 किमी लंबा छह लेन का एक्सप्रेसवे, मथुरा और अलीगढ़ से होकर गुजरता है। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया है।
Delhi to Agra: कितने समय में तय होता है दिल्ली से आगरा तक का सफर
इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद से दिल्ली से आगरा तक के सफर में समय की काफी बचत होने लगी है। दरसल पहले अगर दिल्ली से आगरा तक जाना हों तो कम से कम चार घंटे लग जाया करते थें। लेकिन अब यह दूरी महज़ ढाई घंटे में ही तय हो जाती है। इसके अलावा यह एक्सप्रेसवे ओल्ड जीटी रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर ट्रैफिक को कम करने में भी मदद कर रहा है। कुल मिलाकर यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स महंगा होने से आम आदमी को डाटका लगा है। क्योंकि अब आम आदमी को अपने सफर पर ज्यादा टोल चुकाना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें: इस Festive Season महंगे होंगे खाद्य तेल। सरकार ने Edible Oils पर बढाया Custom Duty
2 thoughts on “आम आदमी पर महंगाई की पड़ी एक और मार! एक्सप्रेसवे पर लगने वाला Toll Tax होगा महंगा”