Weight Loss का ये कैसा उपाय। सुबह-सुबह लोग पिने लगे हैं नारियल का तेल। Heart Patient के लिए बेहद खतरनाक है Coconut Oil

Weight Loss: is-coconut-oil-a-good-option-for-weight-loss
1 min read

Weight Loss: आजकल के लोग चाहें वो महिला हो या पुरूष हों, मोटापा और बढता वजन उनके लिए एक बोझ से कम नहीं है। और इसे दुर करने के बहुत से लोग तरह तरह के हथकंडे अपनाते रहते हैं। जिनमें से कुछ लोग Weight Loss करने के लिए नारियल तेल का शेवन करने लगे हैं। जि हाॅं सही सुना आपने, दरसल आज कल लोग कुछ चम्मच नारियल का तेल सुबह-सुबह पानी में मिलाकर पिने लगे हैं। लेकिन अब सवाल उठता है कि क्या वजन कम करने के लिए यह तरीका सही है। और अगर है तो किस हद तक। अब आपको बता दें कि नारियल काफी पौष्टिक फलों में से एक है। ऐसे में इसका तेल भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। बता दें कि नारियल का तेल एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल  होता है। इसलिए नारियल के तेल से स्किन में खुजली की समस्या को दूर किया जाता है।

Heart Patient के लिए बेहद खतरनाक है Coconut Oil

कुछ लोगों का मानना है कि नारियल के तेल के सेवन से शरीर से Toxin निकल जाता है। जिस वजह से Coconut Oil, Detox के रूप में इस्तेमाल किया जाने लगा है। मगर अब सवाल है कि क्या सच में नारियल का तेल वजन कम (Weight Loss) करता है। तो अब बता दें कि इस विषय में कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि, नारियल में कार्बोहाइड्रेट्स (Carbohydrate) और कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की मात्रा ज्यादा होती है। जिस वजह से ये कुछ लोगों के लिए परेशानियां भी पैदा करने लगती हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि नारियल के तेल के ज्यादा सेवन से, उन लोगों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है जिन्हें हार्ट से रिलेटेड कोई प्रॉब्लम है। यानि अगर बहुत ज्यादा दिनों तक नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जाए, तो उससे कोलेस्ट्रॉल और बढ़ जाता है जिसके कारण हमें अस्पताल भी पहुंचना पड़ सकता है।

नारियल तेल पर क्या कहता है हमारा विज्ञान

अब अगर इस विषय में हम देखें कि हमारा विज्ञान क्या कहता है, तो उनके के अनुसार नारियल के तेल में सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है। इसमें लिनो एसिड और लोरिक एसिड होता है जो स्किन को पोषण देता है। नारियल का तेल इस लिहाज से शरीर में एचडीएल यानी गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। हालांकि नारियल के तेल के सेवन से वजन कम होता है इसका अब तक कोई भी प्रमाण मौजूद नहीं है। Coconut Oil डिटॉक्स  को पानी में 10 चम्मच नारियल तेल मिलाकर  तीन से चार दिनों तक पिया जाता है माना  जाता है कि इससे वजन कम होता है, लेकिन इसका कारण है कि नारियल के तेल के साथ जो पानी पिया जाता है उससे पेट भरा हुआ महसूस होता है जिसकी वजह से भूख कम लगती है और भोजन कम लिया जाता है।

The Ketogenic Diet: Weight Loss के लिए Keto Diet

बता दें कि आज कल स्लिम ट्रीम होने का एक ट्रेंड चला है। ऐसे में दुनिया भर में अधिकांश लोग पतले होना चाहते हैं। और Weight Loss करने के लिए कुछ लोग Keto Diet पर रहते हैं। जिसमें Coconut Oil का सेवन किया जाता है। मगर आपको यहाँ बता दें कि इस विषय में एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप नारियल तेल  को बहुत ज्यादा पानी के साथ लेते हैं, तब यह कुछ हद तक फायदेमंद हो सकता है। लेकिन अगर आप सिर्फ इसी चीज से वजन कम करने कि सोच रहे हैं तो ये मुमकिन नहीं है। दरसल वजन कम करने के लिए बहुत सी चीजों पर ध्यान देना होता है। जिसमें सबसे अहम है खानपान पर सख्त पाबंदी। यानि अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो इसमें, पानी ज्यादा फायदेमंद है। लेकिन फिलहाल नारियल के तेल को लेकर अब तक रिसर्च में वजन घटाने जैसे बातों की पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: Priyanka Bishnoi: दो महिने पहले बनी थीं Jodhpur कि SDM। अब दुनिया को कह दिया अलविदा। SDM के मौत पर, ऐक्शन में DM

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →

2 thoughts on “Weight Loss का ये कैसा उपाय। सुबह-सुबह लोग पिने लगे हैं नारियल का तेल। Heart Patient के लिए बेहद खतरनाक है Coconut Oil

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *