BEL Recruitment 2025: असिस्टेंट ट्रेनी और टेक्नीशियन-C के लिए आवेदन शुरू, सैलरी 90,000 तक!

BEL Recruitment 2025: असिस्टेंट ट्रेनी और टेक्नीशियन-C के लिए आवेदन शुरू, सैलरी 90,000 तक!

BEL Recruitment 2025: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कंपनी द्वारा BEL Non-Executive Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती में कुल 162 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। खास तौर पर इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्र के छात्रों और उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है।

BEL Non-Executive Recruitment 2025 – इंजीनियरिंग असिस्टेंट और टेक्नीशियन पदों पर भर्ती शुरू

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने इस साल 80 इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी और 82 टेक्नीशियन-C पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2025 तय की गई है। बता दें कि इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना आवश्यक है।

वहीं टेक्नीशियन-C पद के लिए SSLC या ITI सर्टिफिकेट के साथ अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट जरूरी है। यह भर्ती BEL में स्थायी करियर बनाने का शानदार अवसर मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें: BSEB ने बढ़ाई इंटर परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीखे, जानें पूरी डिटेल और जरूरी शर्तें

कितनी होगी सैलरी?

BEL Non-Executive Recruitment 2025 में चुने गए उम्मीदवारों को बेहतरीन वेतन पैकेज की पेशकश की जा रही है। Engineering Assistant Trainee पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹24,500 से ₹90,000 तक सैलरी मिलेगी, जबकि टेक्नीशियन-C पद के लिए वेतन ₹21,500 से ₹82,000 प्रति माह तय किया गया है।

आयु सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, विभिन्न श्रेणियों के लिए आयु में छूट उपलब्ध है:

  • SC/ST: 5 साल
  • OBC: 3 साल
  • दिव्यांग उम्मीदवार: 10 साल

ये भी पढ़ें: भारतीय सेना में निकली क्लर्क और MTS समेत कई पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास उम्मीदवार करें अप्लाई

BEL भर्ती 2025 में आवेदन शुल्क और प्रक्रिया

Bharat Electronics Limited की इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन मोड में किए जाएंगे। उम्मीदवारों को BEL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा। ध्यान रहे कि सभी आवश्यक दस्तावेज़ तय समय सीमा के भीतर अपलोड करना जरूरी है, क्योंकि प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है।

वहीं, General, OBC और EWS श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹590 निर्धारित किया गया है, जबकि SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।

BEL Recruitment 2025 का चयन प्रक्रिया

BEL Non-Executive Recruitment 2025 में उम्मीदवारों का चयन लेखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसमें General Aptitude और Teaching Trade Aptitude से कुल 150 अंक के प्रश्न शामिल होंगे। यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो सरकारी क्षेत्र में स्थायी और आकर्षक करियर बनाने का सपना देखते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों समय रहते आवेदन करना चाहिए, क्योंकि यह मौका हर साल नहीं मिलता और अंतिम तिथि नजदीक है।

ये भी पढ़ें: Railway Vacancy 2025-26: रेलवे में निकली 5800 से ज्यादा वैकेंसी, जानें आवेदन की तारीखें, फीस और चयन प्रक्रिया

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें