BSEB ने बढ़ाई इंटर परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीखे, जानें पूरी डिटेल और जरूरी शर्तें

Bihar Board Inter Exam 2026 Apply Date Extended
1 min read

Bihar Board Inter Exam 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। पहले यह तारीख 12 अक्टूबर 2025 तय थी, लेकिन अब छात्र 22 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, फीस जमा करने की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर 2025 रखी गई है। यह फैसला उन छात्रों के लिए राहत लेकर आया है, जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए थे।

कौन कर सकता है आवेदन?

बता दें की 2026 में होने वाले 12वीं के बोर्ड परीक्षा में वही छात्र आवेदन कर पाएंगे, जिनका रजिस्ट्रेशन कार्ड उनके स्कूल/कॉलेज के पोर्टल पर अपलोड किया गया हो। यह रजिस्ट्रेशन कार्ड माता-पिता और संस्थान प्रमुख के हस्ताक्षर सहित होना चाहिए। अगर किसी छात्र का रजिस्ट्रेशन कार्ड पोर्टल पर अपलोड नहीं है, तो उसे परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: अब कचड़े से बनेगी भारत की सड़के, जानिए क्या है नितिन गडकरी का पूरा प्लान, जो बदलेगा देश का रोड नेटवर्क

स्कूल प्रिंसिपल की बड़ी जिम्मेदारी

BSEB ने यह भी स्पष्ट किया है कि फॉर्म डाउनलोड करके जमा कराने की जिम्मेदारी स्कूल के प्रिंसिपल की होगी। यानी छात्रों को सुनिश्चित करना होगा कि उनका फॉर्म समय पर स्कूल द्वारा जमा किया जाए।

फीस जमा करने के बाद भी आवेदन ना हो तो क्या करें?

अगर किसी छात्र के साथ ऐसा होता है कि फीस जमा करने के बाद भी ऑनलाइन आवेदन पूरा नहीं हो पाता, तो बोर्ड ने दो दिन की अतिरिक्त मोहलत दी है। इस अवधि में छात्र अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। यह विशेष छूट केवल उन्हीं मामलों में लागू होगी जहां तकनीकी कारणों से आवेदन बाधित हुआ हो।

ये भी पढ़ें: अब घर बैठे बदलें अपने आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर, जानें पूरी प्रक्रिया और फ्री अपडेट ऑफर

कब जारी होगी Bihar Board Inter Exam 2026 Datesheet?

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2026 की डेटशीट (Bihar Board Inter Exam 2026 Datesheet) नवंबर या दिसंबर 2025 में जारी की जा सकती है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

कब होंगी परीक्षाएं?

सूत्रों के अनुसार, बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा फरवरी 2026 में आयोजित की जाएगी। बोर्ड जल्द ही परीक्षा की विस्तृत टाइमटेबल और प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें जारी करेगा।

BSEB Helpline Number

अगर आवेदन करते समय किसी छात्र को कोई तकनीकी समस्या आती है, तो वे बिहार बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 पर संपर्क कर सकते हैं। बोर्ड ने छात्रों की शिकायतें सुनने और तुरंत समाधान देने के लिए यह नंबर जारी किया है।

ये भी पढ़ें: SEBI में नौकरी का मौका, 110 पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और एग्जाम डिटेल

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →