₹15 लाख में कौन-सी 7-Seater कार है सबसे तगड़ी? नंबर 3 जानकर चौंक जाएंगे
Best 7 Seater Cars Under 15 Lakh: अगर आपकी फैमिली बड़ी है लेकिन बजट छोटा, तो बता दें कि अब आपको महंगी SUV खरीदने की जरूरत नहीं! ₹15 लाख से कम में ही ऐसी जबरदस्त 7 सीटर कारें मौजूद हैं जो स्पेस, स्टाइल और माइलेज, तीनों में धमाल मचा रही हैं। हालाकि, विकल्प कई हैं कि जिससे सही कार चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं बेहतरीन 7 सीटर कार, जो आपकी फैमिली की हर जरूरत को पूरा करेंगी।
₹15 लाख से कम की 5 बेहतरीन 7 सीटर कारें (Best 7 Seater Cars Under 15 Lakh)
Renault Triber
Renault Triber भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कार मानी जाती है, जिसकी कीमत ₹5.76 लाख से ₹8.60 लाख (ex-showroom) तक जाती है। हाल ही में कंपनी ने इसके डिजाइन में बड़ा अपडेट किया है, जिससे यह पहले से ज्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम दिखाई देती है। इस 7 सीटर SUV में स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग मिडिल-रो सीटें, 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन और 5-स्पीड मैनुअल/AMT गियरबॉक्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Mahindra Bolero
महिंद्रा बोलेरो वर्षों से भारत के ग्रामीण और सेमी-शहरी इलाकों में अपनी दमदार मौजूदगी बनाए हुए है। बता दें कि ₹7.99 लाख से ₹9.69 लाख (ex-showroom) की किफायती कीमत में मिलने वाली यह SUV अपनी रॉबस्ट बिल्ड क्वालिटी और हर तरह के रास्तों पर आराम से दौड़ने की क्षमता के लिए जानी जाती है।
ये भी पढ़ें: Creta और Seltos की नींद उड़ाने आ रही है Nissan Tekton, मिलेगा दमदार 154hp इंजन, 360° कैमरा और धांसू डिजाइन
इस कार में 1.5L डीज़ल इंजन और 5-speed मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है, जो इसे और भी विश्वसनीय बनाता है। सस्ती, टिकाऊ और बिना ज्यादा फीचर वाली प्रैक्टिकल कार चाहने वाले खरीदारों के लिए बोलेरो आज भी पहली पसंद बनी हुई है।
Citroen Aircross X
Citroen Aircross X अपनी कैटेगरी की इकलौती 7 सीटर कम्पैक्ट SUV है, जो भारतीय बाजार में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। बता दें कि इसकी third-row seats आसानी से फोल्ड हो जाती हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर लगेज स्पेस काफी बढ़ जाता है। इस 7 सीटर SUV में 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो पावर और माइलेज का बेहतरीन संतुलन पेश करता है।
इसकी कीमत ₹8.29 लाख से ₹13.69 लाख (ex-showroom) के बीच है। खास बात है कि Citroen ने इतनी किफायती कीमत में एक प्रीमियम फ़ील वाली स्पेसियस 7 सीटर SUV पेश की है, जो परिवारों के लिए शानदार विकल्प बन जाती है।
Mahindra Bolero Neo
बता दें कि Mahindra Bolero Neo असली Bolero का मॉडर्न और ज्यादा कम्फर्टेबल वर्ज़न है, जिसमें राइड क्वालिटी और फीचर्स को पहले से काफी बेहतर किया गया है। खास बात है कि इसमें वही भरोसेमंद इंजन मिलता है जो Bolero में आता है।
ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई Porsche की सुपरकार 911 Turbo S, सिर्फ 2.5 सेकंड में पकड़ती है 100 Km/h की रफ्तार
₹8.49 लाख से ₹10.49 लाख की कीमत में उपलब्ध यह 7 सीटर SUV अपडेटेड डिजाइन, फीचर-रिच केबिन और बेहतर ड्राइविंग अनुभव देती है। बता दें की शहरों में बोलेरो Neo की डिमांड तेजी से बढ़ रही है, जिससे यह शहरी खरीदार की नई पसंद बनती जा रही है।
Maruti Suzuki Ertiga
Maruti Suzuki Ertiga भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली (Best 7 Seater Cars Under 15 Lakh) MPV मानी जाती है, जिसकी कीमत ₹8.80 लाख से ₹12.94 लाख (ex-showroom) के बीच है। खास बात यह है कि यह कार petrol और petrol-CNG दोनों विकल्पों में उपलब्ध है, जिससे यह बजट और माइलेज, दोनों में परिवारों की पहली पसंद बन जाती है।
इसमें दिया गया 1.5L NA पेट्रोल इंजन स्मूद परफॉर्मेंस और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी प्रदान करता है। Ertiga डिजाइन, माइलेज और कम मेंटेनेंस में एक परफेक्ट बैलेंस देती है, वहीं गौरतलब है कि resale value के मामले में भी यह MPV अपने सेगमेंट में सबसे आगे रहती है।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
