Bigg Boss 19 फिनाले से पहले बड़ा ट्विस्ट, नंबर 1 पर पहुंची ये कंटेस्टेंट, देखिए टॉप 5 की लिस्ट

Bigg Boss 19 फिनाले से पहले बड़ा ट्विस्ट, नंबर 1 पर पहुंची ये कंटेस्टेंट, देखिए टॉप 5 की लिस्ट

Bigg Boss 19 Top 5 List: सलमान खान का सुपरहिट रियलिटी शो बिग बॉस 19 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। फिनाले बस दरवाजे पर खड़ा है और हर दर्शक के मन में बस एक ही सवाल की इस बार की ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी? खास बात है की जिस वक्त घर के अंदर माहौल बेहद टेंशन भरा है, ठीक उसी समय बिग बॉस लाइवफीड ने टॉप 5 सूची जारी कर दी है जिसने फैन्स के बीच खलबली मचा दी है।

Bigg Boss 19 Top 5 List: फिनाले से पहले बड़ा खुलासा

बता दें कि बिग बॉस 19 के हाल ही में जारी हुई नई लाइव फीड के टॉप 5 सूची (Bigg Boss 19 Top 5 List) ने फैन्स को एक बार फिर चौंका दिया है। इसमें टिकट टू फिनाले पाने के बावजूद गौरव खन्ना पाँचवें स्थान पर चले गए, जबकि उनकी यह पोज़िशन फैन्स को बिल्कुल पसंद नहीं आई।

चौथे नंबर पर अशनूर कौर का नाम है, जिनके बाहर होने की खबरें इंटरनेट पर खूब चर्चा में हैं। वहीं तीसरी पोज़िशन पर अमाल मलिक मजबूती से टिके हुए हैं, जो शुरुआत से ही अपनी गायकी और शांत स्वभाव से दर्शकों को लगातार प्रभावित करते आए हैं।

ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai को ₹4 करोड़ टैक्स केस में बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने दिया अभिनेत्री के पक्ष में फैसला

टॉप 2 में तगड़ी टक्कर

फिनाले के बिल्कुल करीब आते-आते मुकाबला इतना कड़ा हो गया है कि अब सबसे बड़ा सवाल यही घूम रहा है की आखिर पहले और दूसरे नंबर पर कौन है और ट्रॉफी किसके सिर सजेगी? तो दूसरी पोज़िशन पर फिलहाल फरहाना भट मौजूद हैं, जो इस सीजन की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक रही हैं।

मनोरंजन दुनिया में अक्सर कहा जाता है “बदनाम होंगे तो क्या नाम न होगा!”, और यही बात इस बार उन पर पूरी तरह फिट बैठती दिखी। हालाकि घर के अंदर हुए विवादों और झगड़ों ने उन्हें कई बार मुश्किल में डाला, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग पिछले कुछ हफ्तों में इतनी तेजी से बढ़ी है कि उन्होंने बिना किसी बड़ी लड़ाई के सीधा दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। यही वजह है कि वो Bigg Boss 19 Top 5 List में मजबूती से सेकेंड पोज़िशन पर बनी हुई हैं।

ये भी पढ़ें: Rolls-Royce Phantom से लेकर Aston Martin तक, देखें राम चरण की करोड़ों की लग्ज़री कारों की लिस्ट

क्या तान्या मित्तल बनेंगी बिग बॉस 19 की विजेता?

तान्या मित्तल फिनाले से ठीक पहले पहले नंबर पर पहुँचकर बाकी सभी प्रतियोगियों को पीछे छोड़ चुकी हैं। उनका खेल दिखाने का तरीका, सोच-समझकर उठाए गए कदम और शांत लेकिन मजबूत व्यवहार दर्शकों को लगातार प्रभावित कर रहा है। पिछले कुछ हफ्तों से लगातार ट्रेंड होती उनकी पोस्ट, बढ़ता सोशल मीडिया समर्थन और ताज़ा वोटिंग रुझान यह इशारा करते हैं कि तान्या इस समय सभी से आगे चल रही हैं।

अब बड़ा सवाल यही है कि क्या तान्या मित्तल ही बिग बॉस 19 की विजेता बनेंगी? इसका जवाब तो फिनाले की रात ही मिलेगा, लेकिन फिलहाल उनकी जीत की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें: 16 की उम्र में कमाए 1 करोड़, 19 में शुरू किया बिजनेस; आज 5 कंपनियों के हैं मालिक

Jai Jagdamba News Whatsapp