Rolls-Royce Phantom से लेकर Aston Martin तक, देखें राम चरण की करोड़ों की लग्ज़री कारों की लिस्ट

Ram Charan Car Collection: Rolls-Royce Phantom से लेकर Aston Martin तक, देखें राम चरण की करोड़ों की लग्ज़री कारों की लिस्ट
1 min read

Ram Charan Car Collection 2025: साउथ सुपरस्टार Ram Charan न सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए बल्कि अपनी शानदार लाइफ़स्टाइल के लिए भी खूब चर्चा में रहते हैं। खास तौर पर उनकी कार कलेक्शन इतनी दमदार है कि किसी भी ऑटोमोबाइल लवर का दिल खुश हो जाए। हालाकि कई एक्टर्स लग्ज़री कारें रखते हैं, लेकिन राम चरण के गैराज में ऐसी-ऐसी गाड़ियां खड़ी हैं जिनकी कीमत कई स्टार्स की सालाना कमाई से भी ज़्यादा है।

Ram Charan Car Collection: करोड़ों की लग्ज़री कारें एक ही छत के नीचे

राम चरण के पास कुल 9 हाई-एंड लग्ज़री कारें हैं। Ram Charan Car Collection में से दो कारें ही ऐसी हैं जिनकी कीमत ₹6 करोड़ से भी अधिक है। उनकी सबसे महंगी सवारी रॉल्स-रॉयस फैंटम (₹9.57 करोड़) है, जो राजा-महाराजाओं की गाड़ी मानी जाती है और उनके स्टेटस को साफ दिखाती है। वहीं रॉल्स-रॉयस स्पेक्टर (₹7.5 करोड़) उनकी इलेक्ट्रिक लग्ज़री कार है, जिसे भारत में बहुत कम सेलिब्रिटी ही रखते हैं।

ये भी पढ़ें: जीप से लेकर 3.5 करोड़ की लैंड क्रूजर तक, जानें मोकामा विधायक अनंत सिंह का लग्जरी कार कलेक्शन

इसके अलावा उनका गैराज एस्टन मार्टिन वैंटेज एस (₹3.2 करोड़), रेंज रोवर वोग (₹2.75 करोड़), बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज़ (₹1.75 करोड़), मर्सिडीज-बेंज़ जीएलएस 350डी (₹95 लाख), मर्सिडीज-जीएलई 450 एएमजी कूपे (₹90 लाख), ऑडी क्यू7 (₹70 लाख) और मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस 600 जैसी कई सुपर-प्रीमियम कारों से भरा है।

Ram Charan Car Collection मे मौजूद हर गाड़ी उनकी पर्सनैलिटी का अलग रंग दिखाती है क्लास, कम्फर्ट और स्पोर्टी लुक, सब एक ही गैराज में मौजूद है।

सिर्फ एक्टर ही नहीं, सफल प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन हैं राम चरण

राम चरण को लोग अक्सर सिर्फ एक लोकप्रिय एक्टर के रूप में जानते हैं, लेकिन बता दें कि उनकी पहचान इससे कहीं आगे जाती है। वे एक फिल्म निर्माता, बिज़नेस मन और लगातार फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 में जगह बनाने वाले बड़े स्टार हैं। उन्होंने साल 2007 में फिल्म चिरुथा से अपना पहला कदम रखा और पहली ही फिल्म में सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता का सम्मान हासिल किया।

ये भी पढ़ें: 16 की उम्र में कमाए 1 करोड़, 19 में शुरू किया बिजनेस; आज 5 कंपनियों के हैं मालिक

खास बात यह है कि एस.एस. राजामौली की फिल्म मगधीरा (2009) ने उन्हें साउथ सिनेमा का असली मेगा स्टार बना दिया। इसके बाद ऑरेंज, राचा, नायक, युवडू, ध्रुवा जैसी फिल्मों में भी उन्होंने लगातार दमदार अभिनय से अपनी जगह और मजबूत की।

RRR और नाटू-नाटू ने बदल दी किस्मत

RRR की जबरदस्त सफलता ने राम चरण के करियर को सच में नई उड़ान दे दी। बता दें कि 2022 में आई यह ब्लॉकबस्टर फिल्म देश-विदेश में छा गई थी और इसका मशहूर गाना नाटू-नाटू तो इतना लोकप्रिय हुआ कि आगे चलकर ऑस्कर भी जीत लाया। इसी दौर में Ram Charan की अपनी कोनिडेला प्रोडक्शन कंपनी ने भी जोर पकड़ना शुरू किया, जिसके बैनर तले कैदी नंबर 150 और स्ये रा नरसिंहा रेड्डी जैसी कई हिट फिल्में बनीं।

ये भी पढ़ें: जानिए कैसे दूध बेचने वाला लड़का बना करोड़ों की संपत्ति का मालिक, भोजपुरी इंडस्ट्री का है सुपरस्टार

हालाकि, उनकी हालिया फिल्म गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी, लेकिन राम चरण अब पूरी ऊर्जा के साथ अपनी अगली फिल्म आरसी16 की तैयारी में जुट गए हैं, जिसमें उनके साथ जान्हवी कपूर भी दिखाई देंगी।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “Rolls-Royce Phantom से लेकर Aston Martin तक, देखें राम चरण की करोड़ों की लग्ज़री कारों की लिस्ट”

Comments are closed.