मोदी सरकार ने बिहार को दिया बड़ा तोहफा, 855 एकड़ भूमि पर बनेगा विशाल एयरपोर्ट

Bihar airport latest news
1 min read

Bihar Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बिहार को बडा तोहफा दिया है। वहीं अब बात करें पुरे खबर कि तो आपको बता दें कि, बिहार में एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को आखिरकार सरकार ने स्वीकार कर लिया है। वहीं कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब उड्डयन मंत्रालय ने हवाई अड्डे के निर्माण के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भी पढें: अगर आप भी लेना चाहते कम कीमत में एक बेहतरीन फोन, तो Xiaomi का यह फोन हो सकता है शानदार विकल्प

गोराडीह में 620 एकड़ भूमि की पहचान

आपको बता दें कि सरकार के निर्णय के बाद, अब भागलपुर में एयरपोर्ट (Bihar Airport) का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए फिलहाल भूमि चयन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि Bhagalpur Airport के लिए जिला प्रशासन ने गोराडीह में 620 एकड़ भूमि की पहचान कर मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। इसके साथ ही मंत्रालय ने हवाई अड्डे की परियोजना के लिए सुल्तानगंज में भी भूमि की पहचान करने का निर्देश दिया था। ऐसे में इस हवाई अड्डे के निर्माण को लेकर तरह तरह के सवाल उठने लगे थे।

Bihar Airport: सुल्तानगंज में हवाई अड्डे के लिए 855 एकड़ भूमि चिह्नित

उड्डयन मंत्रालय के निर्देश के बाद सुल्तानगंज में हवाई अड्डे (Bhagalpur Airport) के लिए 855 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। जिसके बाद प्रशासन ने इस भूमि पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की है और दोनों साइटों की जांच चल रही है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airport Authority of India) ने सात विशिष्ट बिंदुओं को संबोधित करते हुए एक विस्तृत जांच रिपोर्ट का अनुरोध किया है। इसके अतिरिक्त जल संसाधन विभाग ने सुल्तानगंज की भूमि का आकलन किया है।

हवाई अड्डे के स्थान पर सम्राट चौधरी और स्थानीय सांसद के बीच छिड़ी बहस

आपको बता दें कि हवाई अड्डे के स्थान के सवाल पर राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्थानीय सांसद के बीच बहस छिड़ गई है। उपमुख्यमंत्री ने सुल्तानगंज में हवाई अड्डे के निर्माण की वकालत की, जबकि सांसद ने गोराडीह स्थल के लिए समर्थन व्यक्त किया। मगर पर्यटन लिहाज से ऐसा उम्मीद जताया जा रहा है कि हवाई अड्डे (Bihar Airport) का निर्माण सुल्तानगंज में किया जाएगा, जिससे कि पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा और कई जिलों के लिए कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

सुल्तानगंज पुल का निर्माण

आपको बता दें कि एक बार सुल्तानगंज पुल का निर्माण पूरा हो जाए, उसके बाद गंगा पार पहुँच में और सुविधा होने की उम्मीद है। बहरहाल Bhagalpur Airport को लेकर मुख्यमंत्री कि तरफ से एक बार आधिकारिक तौर पर रिपोर्ट सामने आ जाने के बाद एयरपोर्ट से जुड़े सभी सवालों का जवाब मिल सकेगा।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “मोदी सरकार ने बिहार को दिया बड़ा तोहफा, 855 एकड़ भूमि पर बनेगा विशाल एयरपोर्ट”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *