|

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025: बिहार सरकार की नई योजना, हर परिवार की महिला को मिलेगा ₹2.10 लाख तक का रोजगार समर्थन

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: बिहार सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ी सौगात दी है। 29 अगस्त 2025 को कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को हरी झंडी दी गई। इस योजना का मकसद महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना और उन्हें आर्थिक रूप से मज़बूत बनाना है। आपको बता दें की इस योजना के तहत हर परिवार से एक महिला को ₹10,000 की शुरुआती राशि दी जाएगी।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana | महिलाओं के लिए बड़ा आर्थिक सहारा

बिहार सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana में ₹20,000 करोड़ का भारी-भरकम बजट मंजूर किया है। इस योजना से राज्य की लाखों महिलाओं को न सिर्फ स्वरोजगार का सुनहरा अवसर मिलेगा बल्कि बाहर काम की तलाश में जाने वाले परिवारों पर भी रोक लगेगी। खास बात यह है कि पहली किस्त में महिलाओं को ₹10,000 सीधे बैंक खाते में दिए जाएंगे और छह महीने बाद व्यवसाय की समीक्षा होने पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता भी मिल सकती है। यानी कुल मिलाकर महिला लाभार्थी को ₹2.10 लाख तक का आर्थिक सपोर्ट मिलेगा।

कितना और कैसे मिलेगा आर्थिक सहयोग?

किस्त/सहायताविवरण
पहली किस्त₹10,000 सीधे महिला के बैंक खाते में भेजे जाएंगे।
दूसरी किस्त6 महीने बाद व्यवसाय का मूल्यांकन होगा। बिज़नेस सफल होने पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता मिलेगी।
सहायता का स्वरूपयह सहायता सीधी मदद और 12% ब्याज पर लोन दोनों रूप में हो सकती है।
शर्तकिस्तों का वितरण पूरी तरह व्यवसाय की प्रगति पर निर्भर करेगा।

पात्रता: किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?

मानदंडविवरण
निवासलाभार्थी बिहार की स्थायी महिला निवासी होनी चाहिए।
परिवारएक परिवार से केवल एक महिला को लाभ मिलेगा।
आयु सीमा18 से 60 वर्ष तक।
समूह सदस्यतामहिला JEEViKa स्वयं सहायता समूह की सदस्य होनी चाहिए।
आयकर स्थितिमहिला या उसका पति आयकर दाता नहीं होना चाहिए।

किन-किन व्यवसायों के लिए मिलेगी मदद?

आपको जानकर खुशी होगी कि इस योजना में महिलाओं को छोटे-छोटे व्यापार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। 18 प्रमुख व्यवसाय सूचीबद्ध किए गए हैं जिनमें सहायता दी जाएगी:

  • फल, जूस, डेयरी उत्पाद
  • किराना व सब्ज़ी की दुकान
  • मोबाइल रिचार्ज, रिपेयरिंग
  • स्टेशनरी और फोटोकॉपी
  • कपड़ा, फुटवेयर और सिलाई
  • ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक
  • बकरी पालन, गौपालन, मुर्गी पालन
  • ई-रिक्शा या ऑटो रिक्शा आदि

यानी यह योजना ग्रामीण और शहरी, दोनों महिलाओं के लिए रोज़गार का रास्ता खोल रही है।

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 आवेदन प्रक्रिया

सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने की कोशिश की है।

विवरण (Field)जानकारी (Details)
पोस्ट का नाम (Post Name)Bihar Mahila Rojgar Yojana Form Download : बिहार महिला रोजगार योजना ₹10,000 के लिए यहाँ से फॉर्म डाउनलोड करें
पोस्ट की तारीख (Post Date)03/09/2025
पोस्ट का प्रकार (Post Type)Sarkari Yojana
योजना का नाम (Scheme Name)मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना
आवेदन प्रारंभ (Apply Date)September 2025
आवेदन मोड (Apply Mode)Offline
अधिकारिक वेबसाइट (Official Website)state.bihar.gov.in/rdd

शहरी क्षेत्र

  • महिलाओं को आधार नंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • अभी पोर्टल का निर्माण चल रहा है और अनुमान है कि सितंबर 2025 से आवेदन शुरू होंगे।

ग्रामीण क्षेत्र

  • महिलाएं अपने नजदीकी JEEViKa संघ में जाकर ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं।
  • आवेदन को MSIS पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा और जिला इकाई जांच करेगी।
  • उसके बाद सीधे बैंक खाते में पहली किस्त ट्रांसफर होगी।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: कैसे करें आवेदन?

कदमविवरण
1पात्रता की जांच करें (आयु सीमा, जीविका सदस्यता, आयकर दाता न होना)
2शहरी महिलाएं आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें
3ग्रामीण महिलाएं जीविका समूह के ज़रिए फार्म भरें
4पहली किस्त ₹10,000 सीधे बैंक खाते में आएगी
5छह महीने बाद बिजनेस का मूल्यांकन होगा
6बिजनेस सफल होने पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता मिलेगी
7सरकार हाट बाजार भी विकसित करेगी, जहां महिलाएं अपने उत्पाद बेच सकेंगी

कब शुरू होगा आवेदन?

बिंदुविवरण
घोषणा की तारीख29 अगस्त 2025
आवेदन शुरू होने की संभावनासितंबर 2025
बजट आवंटन₹20,000 करोड़ (वित्त वर्ष 2025–26)

और पढ़ें…

Offline UPI Payment: अब नेटवर्क ना होने पर भी अपने फोन से भेज सकेंगे पैसे, जानें बिना इंटरनेट पेमेंट करने का ये आसान तरीका

Top 5 Cars Under 8 Lakh: फैमिली कार का सपना होगा पूरा, 8 लाख से कम में मिलेंगी ये 5 धाकड़ कारें; जानिए कौनसी कार है आपके लिए सबसे परफेक्ट

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये गलतियाँ, जानें विजयदशमी, घटस्थापना मुहूर्त, व्रत-पूजा विधि और जरूरी बातें

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

खबरें और भी