विटालिक ने फिर बेचें लाखों डॉलर के इथेरियम, BitMine ने की 51,162 ETH की खरीद
BitMine Buys 51000 Eth: क्रिप्टो बाजार में इस वक्त जबरदस्त हलचल है। Ethereum को लेकर ऐसा उलटफेर देखने को मिल रहा है जिसने निवेशकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। एक तरफ हजारों ETH की बड़ी खरीद हो रही है, तो दूसरी तरफ बड़े नाम लगातार बिक्री कर रहे हैं। आखिर यह गिरावट में छिपा मौका है या आने वाले बड़े झटके का संकेत? आइए जानते है पूरी कहानी।
BitMine की बड़ी खरीद, होल्डिंग पहुंची 44 लाख ETH के पार
क्रिप्टो बाजार में सुस्ती के बीच BitMine Immersion Technologies ने Ethereum पर बड़ा दांव लगाया है। ताजा खरीद के बाद कंपनी के पास कुल 4,422,659 ETH हो चुके हैं, जो कुल सप्लाई का लगभग 3.66 प्रतिशत है। बता दें की अब तक कंपनी करीब 16.4 अरब डॉलर Ethereum खरीदने में लगा चुकी है, हालांकि मौजूदा कीमत के हिसाब से इसकी वैल्यू लगभग आधी रह गई है।
हालाकी कंपनी के चेयरमैन Tom Lee का मानना है कि यह “mini crypto winter” में उठाया गया समझदारी भरा कदम है और Ethereum की असली ताकत अभी कीमत में नजर नहीं आ रही। बता दें की कंपनी सिर्फ खरीद ही नहीं रही, बल्कि 30 लाख से ज्यादा ETH को 2.89 प्रतिशत यील्ड पर स्टेक कर सालाना करीब 171 मिलियन डॉलर कमा भी रही है, जिससे साफ है कि गिरावट के बावजूद उसका भरोसा Ethereum पर कायम है।
ये भी पढ़ें: ब्रह्मपुत्र के नीचे बनेगी भारत की पहली रोड-रेल टनल, ₹18,662 करोड़ की मेगा परियोजना से बदलेगा नॉर्थईस्ट
Vitalik Buterin की बिक्री से बाजार में हलचल
एक तरफ जहां बड़ी कंपनी Ethereum खरीद रही है, वहीं दूसरी ओर Vitalik Buterin ने पिछले दो दिनों में 1,869 ETH बेच दिए, जिनकी कीमत करीब 3.67 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। खास बात है कि इसी दौरान Ethereum की कीमत 1,988 डॉलर से गिरकर 1,875 डॉलर तक आ गई, यानी करीब 5.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। हालाकी यह पहली बार नहीं है।
इससे पहले भी उन्होंने 6,958 ETH करीब 14.78 मिलियन डॉलर में बेचे थे और उस समय कीमत 2,360 डॉलर से फिसलकर 1,825 डॉलर तक पहुंच गई थी, जो लगभग 22.7 प्रतिशत की बड़ी गिरावट थी। एक तरफ खरीदारी, दूसरी तरफ बिक्री का यह अंतर निवेशकों को सोचने पर मजबूर कर रहा है।
Tom Lee के तीन बड़े तर्क
वहीं Tom Lee का कहना है कि Ethereum की असली ताकत वॉल स्ट्रीट में टोकनाइजेशन, AI एजेंट्स द्वारा स्मार्ट ब्लॉकचेन का उपयोग और क्रिएटर इकोनॉमी में ब्लॉकचेन वेरिफिकेशन में छिपी है। उनका मानना है कि मौजूदा गिरावट लंबी अवधि वालों के लिए मौका हो सकती है, हालांकि बाजार अभी भी उतार चढ़ाव से भरा हुआ है।
BMNR Stock का Technical Breakdown
जहां इथेरियम को लेकर बाजार में चर्चा तेज है, वहीं बिटमाइन का बीएमएनआर शेयर भी दबाव में नजर आ रहा है। फिलहाल यह शेयर 19.49 डॉलर पर चल रहा है और करीब 3 प्रतिशत की गिरावट में है। यह भाव अब 10 से 12 डॉलर के मजबूत सहारा क्षेत्र की ओर बढ़ता दिख रहा है।
20 दिन का EMA 22.17 डॉलर, 50 दिन का EMA 26.87 डॉलर, 100 दिन का EMA 31.20 डॉलर और 200 दिन का 31.05 डॉलर पर है, जबकि सुपरट्रेंड संकेतक 24.32 डॉलर पर मंदी का संकेत दे रहा है। यानी लगभग सभी तकनीकी संकेत कमजोरी की ओर इशारा कर रहे हैं। यह शेयर 200 दिन के औसत से करीब 37 प्रतिशत नीचे चल रहा है और 15 से 17 डॉलर का सहारा पहले ही टूट चुका है।
ये भी पढ़ें: रिकॉर्ड हाई से 33% टूटी चांदी, सोने की कीमतों में भी गिरावट, जानें आज का ताजा भाव
अगर भाव 18 डॉलर से नीचे फिसलता है तो गिरावट 15 डॉलर तक तेज हो सकती है और 15 डॉलर टूटने पर 10 से 12 डॉलर तक घबराहट में बिकवाली बढ़ सकती है। सुधार के लिए जरूरी है कि शेयर पहले 20 डॉलर के ऊपर टिके और फिर 22 डॉलर के स्तर को पार करे।
निवेशकों के लिए क्या संकेत?
इस पूरे मामले में सबसे ध्यान देने वाली बात यह है कि एक बड़ी कंपनी इथेरियम को भविष्य की तकनीक मानकर लगातार खरीदारी कर रही है, जबकि उसी डिजिटल मुद्रा के सह संस्थापक बाजार में कमजोरी के दौरान अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। इससे निवेशकों के बीच भ्रम की स्थिति बनना स्वाभाविक है। हालांकि क्रिप्टो बाजार में उतार चढ़ाव आम बात है और कीमतों में तेज बदलाव देखे जाते हैं।
ऐसे माहौल में बिना सोचे समझे पैसा लगाना सही नहीं माना जाता। पहले सही जानकारी जुटाना और जोखिम समझना जरूरी है। यह खबर केवल जानकारी देने के लिए है, किसी भी तरह की निवेश सलाह नहीं है। अब सबकी नजर इस पर रहेगी कि इथेरियम आगे क्या रुख अपनाता है और कंपनी का दांव कितना सफल होता है।
