चुनावी नतीजों से पहले BJP में जश्न की तैयारी, पार्टी ने दिया 501 किलो लड्डू का ऑर्डर

चुनावी नतीजों से पहले BJP में जश्न की तैयारी, पार्टी ने दिया 501 किलो लड्डू का ऑर्डर

BJP 501 KG Laddu Order: बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों (6 और 11 नवंबर) में मतदान पूरा हो चुका है और अब नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को होगा। इस बार बिहार में रिकॉर्ड तोड़ 66.91 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो 1951 के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा मतदान है। ऐसे में हर राजनीतिक दल अपनी-अपनी संभावनाओं को लेकर उत्साहित है।

BJP 501 KG Laddu Order: जीत से पहले ही शुरू हुई ‘मीठी तैयारी’

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) का जोश चरम पर पहुंच गया है। एग्जिट पोल्स में एनडीए (NDA) गठबंधन को मिली संभावित बढ़त से उत्साहित पार्टी ने मतगणना वाले दिन के लिए 501 किलो लड्डू का बड़ा ऑर्डर (BJP 501 KG Laddu Order) दे दिया है।

पटना के एक प्रसिद्ध लड्डू निर्माता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह पारंपरिक मिठाई 14 नवंबर की सुबह तैयार होकर बीजेपी दफ्तर पहुंचेगी। पार्टी ने तय किया है कि इन लड्डुओं को ‘प्रसाद’ के रूप में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में बांटा जाएगा, ताकि संभावित जीत की मिठास सभी तक पहुंच सके।

ये भी पढ़ें: क्या फिर सत्ता में लौटेंगे नीतीश कुमार? जानिए किसे मिलीं कितनी सीटें और क्या 14 नवंबर को बदलेगा बिहार का राजनीतिक समीकरण

भाजपा कार्यकर्ता कृष्ण कुमार कल्लू ने पीटीआई से बातचीत में कहा,

मतगणना वाले दिन एनडीए होली, दिवाली, दशहरा और ईद सब एक साथ मनाएगा क्योंकि जनता ने विकास कार्यों के पक्ष में वोट दिया है।

उनका कहना है कि यह जीत बिहार के विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों में जनता के विश्वास का परिणाम होगी।

एग्जिट पोल पर विपक्ष का हमला

हालांकि, दूसरी तरफ राजद (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल्स को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये सर्वे बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर बनाए गए हैं ताकि लोगों में भ्रम फैलाया जा सके। तेजस्वी ने कहा,

हमने जमीन पर काम किया है, जनता हमारे साथ है। 18 नवंबर को मैं मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा।

ये भी पढ़ें: अब वैष्णो देवी यात्रा होगा और भी आसान, चंबा से खुलेगा श्रद्धालुओं के लिए नया रास्ता

उन्होंने मीडिया पर भी तंज कसते हुए कहा कि

यही मीडिया पहले ऑपरेशन सिंदूर के वक्त लाहौर पर भारत का कब्जा करवा चुकी थी, झारखंड और बंगाल में बीजेपी को जिताया था और अब वही खेल बिहार में दोहराया जा रहा है।

तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि आज मीडिया की विश्वसनीयता अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुकी है। मजाकिया लहजे में उन्होंने कहा,

कल इसी मीडिया ने धर्मेंद्र जी को जिंदा रहते हुए मार डाला और कुछ भाजपाई नेताओं ने तो शोक संदेश भी जारी कर दिए थे।

14 नवंबर को तय होगा बिहार का फैसला

बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल इस बार बेहद रोचक बन गया है। एक ओर एग्जिट पोल्स में एनडीए को स्पष्ट बढ़त दी जा रही है, तो दूसरी ओर विपक्ष इन अनुमानों को पूरी तरह नकार रहा है। अब सबकी नजरें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब मतगणना के नतीजे तय करेंगे कि BJP 501 KG Laddu Order जश्न में बंटेंगे या निराशा के साए में रह जाएंगे।

ये भी पढ़ें: भाईचारे और बयानबाजी के बीच गरमाई बिहार की राजनीति, तेजप्रताप ने किया खुलासा “हो सकती है मेरी हत्या”

बता दें की, बिहार की जनता ने इस बार विकास, रोजगार, शिक्षा और कानून व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर मतदान किया है। चाहे नतीजा किसी के पक्ष में जाए, इतना जरूर है कि बिहार का मतदाता पहले से कहीं अधिक जागरूक और उम्मीदों से भरा नजर आया है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें