बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी, कई नेताओं के कटे टिकट, जानिए कौन कहां से उतरेगा मैदान में

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी, कई नेताओं के कटे टिकट, जानिए कौन कहां से उतरेगा मैदान में

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले NDA में सीट शेयरिंग को लेकर जारी खींच तान के बीच भाजपा ने आखिरकार अपने 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट (BJP first candidate list 2025) लगभग तय कर ली है। पार्टी ने सोमवार को इन उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने का निर्देश दिया है। बता दें कि इन सीटों पर फिलहाल कोई विवाद नहीं है और सभी प्रत्याशी अगले एक-दो दिन में अपना पर्चा दाखिल करेंगे।

BJP First Candidate List 2025: भाजपा के 48 संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट

सूत्रों के अनुसार (BJP first candidate list 2025), भाजपा ने इस बार कई पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है, जबकि कुछ सीटों पर नए उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। प्रमुख नामों में तारकिशोर प्रसाद (कटिहार), विजय कुमार सिन्हा (लखीसराय), श्रेयसी सिंह (जमुई), सुनील कुमार पिंटू (सीतामढ़ी) और नितिन नवीन (बांकीपुर) शामिल हैं।

इसके अलावा संगीता कुमारी (मोहनिया), विजय खेमका (पूर्णिया), कविता देवी (कोढ़ा) और निशा सिंह (प्राणपुर) जैसी महिला उम्मीदवारों को भी टिकट दिया गया है। पार्टी ने बताया कि इन सभी उम्मीदवारों को जल्द ही औपचारिक रूप से नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: बिहार NDA में सीट बंटवारे पर सुलह! BJP-JDU बराबरी पर, चिराग को 29 सीटें, जानिए किसे कितना मिला

पटना सिटी से कटा नंद किशोर यादव का टिकट

गौरतलब है कि इस बार कुछ चौंकाने वाले बदलाव भी देखने को मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, पटना सिटी से विधायक नंद किशोर यादव और कुम्हरार से विधायक अरुण कुमार का टिकट काटा गया है। कुम्हरार से अब संजय गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है। हालांकि, नंद किशोर यादव अभी भी चुनावी मैदान में उतरने की इच्छा रखते हैं। पटना सिटी सीट से रत्नेश कुशवाहा का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।

दरभंगा और झंझारपुर में भी हुए बदलाव

दरभंगा और झंझारपुर में भी भाजपा ने अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं। अब दरभंगा से संजय सरावगी और झंझारपुर से नीतीश मिश्रा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं, पिछले चुनाव में जीत हासिल करने वाले कई नेताओं को फिर से मौका मिला है, जैसे विजय कुमार सिन्हा (लखीसराय), नितिन नवीन (बांकीपुर), जीवेश मिश्रा (जाले) और नीरज कुमार सिंह बबलू (छातापुर)।

ये भी पढ़ें: चुनाव में तेजस्वी का नया दाव, बाहुबली नेता सूरजभान सिंह थामेंगे RJD का हाथ, भूमिहार वोट बैंक पर टिकी है नजर

महिलाओं और युवा चेहरों पर भाजपा का फोकस

BJP first candidate list 2025 से साफ है कि भाजपा ने अनुभव और नए चेहरे के बीच संतुलन साधने की कोशिश की है। पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार महिलाओं और युवा नेताओं को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की रणनीति अपनाई है। खास तौर पर, उत्तर बिहार और सीमांचल के इलाकों में मजबूत उम्मीदवार उतारकर पार्टी ने यह संकेत दिया है कि वह हर सीट पर गंभीरता से मुकाबला करेगी।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें