भोजपुरी स्टार पवन सिंह की राजनीति में एंट्री! NDA से आरा सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

Pawan Singh Politics Entry Bihar Assembly Election 2025
1 min read

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का माहौल अब और गर्म हो गया है। बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह ने राजनीति में कदम (Pawan Singh Politics Entry) रखने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा दिया है। मंगलवार को उन्होंने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से दिल्ली में मुलाकात की, जिसके बाद से आरा सीट से उनकी उम्मीदवारी की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

आरा सीट पर पवन सिंह की दावेदारी क्यों मानी जा रही है मजबूत?

आरा विधानसभा सीट को लेकर चर्चा इसलिए और तेज है क्योंकि पिछले 25 सालों में से 20 साल तक इस सीट पर BJP का दबदबा रहा है और 2020 में अमरेंद्र प्रताप सिंह यहां से लगातार पांचवीं बार विजयी हुए थे। ऐसे में अगर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह NDA के उम्मीदवार बनते हैं तो यह मुकाबला और रोमांचक हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: देशभर में खुलेंगे 72,300 EV चार्जिंग स्टेशन, मिलेगा 80% सब्सिडी,जानें पूरी गाइडलाइन

Pawan Singh का फैन बेस बनेगा NDA की ताकत

बता दें कि भोजपुर इलाके में पवन सिंह का जबरदस्त फैन बेस है, जो चुनावी नतीजों में बड़ा असर डाल सकता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि फिल्मों और गीतों के जरिए जनता के बीच लोकप्रिय Pawan Singh Politics Entry विपक्ष के लिए बड़ी चुनौती साबित होगी। गौरतलब है कि इससे पहले मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ जैसे भोजपुरी कलाकारों ने भी राजनीति में सफलता पाई है।

ऐसे में Pawan Singh का नाम जुड़ने से आरा सीट पर “स्टार बनाम पारंपरिक राजनीति” का मुकाबला देखने को मिल सकता है, जो पूरे बिहार की सियासत का ट्रेंड बदलने में अहम भूमिका निभा सकता है।

ये भी पढ़ें: इस बार अक्टूबर महीने में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें दशहरा, दीपावली और छठ पूजा समेत पूरी छुट्टियों की लिस्ट, वरना अटक सकते हैं आपके काम

Pawan Singh Politics Entry से विपक्ष को मिलेगी कड़ी चुनौती

बता दें कि अगर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की उम्मीदवारी पर आधिकारिक मुहर लग जाती है तो आरा विधानसभा सीट का चुनाव बेहद दिलचस्प हो जाएगा। खास बात है कि यहां पहले से ही भाजपा का मजबूत जनाधार मौजूद है, और उस पर Pawan Singh की लोकप्रियता का तड़का लग सकता है।

राजनीतिक पंडितों का कहना है कि सिनेमा की स्टार पावर और NDA का पारंपरिक वोट बैंक मिलकर विपक्ष के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ जैसे भोजपुरी सितारों ने राजनीति में एंट्री लेकर चुनावी समीकरण बदल डाले थे।

ये भी पढ़ें: बिहार में 16.4 लाख लोगों के खाते में नीतीश कुमार ने भेजी 802.46 करोड़ की मदद, जानिए पूरी योजना और कैसे मिलेगा इसका फायदा

ऐसे में Pawan Singh Politics Entry को बिहार की राजनीति में सिनेमा और सत्ता के नए संगम के रूप में देखा जा रहा है, जो आने वाले चुनावी नतीजों पर बड़ा असर डाल सकता है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →