2.5 करोड़ की डिफेंडर में चलने वाले सूरज बिहारी की दिनदहाड़े हत्या, मामूली विवाद बना खूनी कांड का जड़
Suraj Bihari Murder: पूर्णिया में सोशल मीडिया से शुरू हुआ एक मामूली विवाद अब बिहार की सबसे चर्चित हत्याओं में शामिल हो गया है। लग्ज़री लाइफ-स्टाइल, महंगी गाड़ियों और हजारों फॉलोअर्स वाले फेमस ब्लॉगर सूरज बिहारी की गोली मारकर हत्या ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। खास बात है कि वारदात के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
कौन थे सूरज बिहारी, जिनकी हत्या से मचा हड़कंप
28 साल के सूरज बिहारी पूर्णिया के जाने-माने कारोबारी होने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस थे। वे वीडियोग्राफी और ब्लॉगिंग के शौकीन थे और अपनी लग्जरी लाइफ-स्टाइल को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे। सूरज करीब ढाई करोड़ रुपये की डिफेंडर कार से चलते थे। उनके पास 22 लाख रुपये की लाइसेंसी पिस्टल थी।
अपनी सुरक्षा के लिए वे हमेशा 2 से 3 प्राइवेट गार्ड रखते थे, जिन पर हर महीने लगभग एक लाख रुपये खर्च होते थे। यही हाई-प्रोफाइल लाइफ उन्हें शहर में अलग पहचान देती थी।
ये भी पढ़ें: सात बार के नेशनल चैंपियन रोहित धनखड़ की बेरहमी से हत्या, शादी में मामूली कहासुनी बनी मौत की वजह
बचपन से बिजनेस की दुनिया में था सूरज का नाम
बता दें कि सूरज बिहारी को बचपन से ही बिजनेस में रुचि थी। कम उम्र में ही वे अपने पिता जवाहर यादव के कारोबार से जुड़ गए थे। महज 20 साल की उम्र में उन्होंने पूरे बिजनेस की कमान संभाल ली। आज सूरज के पास शहर में मक्के के करीब 18 बड़े गोदाम थे।
इसके अलावा बिल्डिंग मैटेरियल का भी बड़ा कारोबार था। रियल एस्टेट में इन्वेस्टमेंट कर उन्होंने अच्छा मुनाफा कमाया। जानकारी के मुताबिक उनका सालाना टर्नओवर करीब 15 करोड़ रुपये था।
महंगी गाड़ियों और शूटिंग का था शौक
सूरज बिहारी को महंगी कारों और बाइक्स का जबरदस्त शौक था। डिफेंडर के अलावा उनके पास करीब 20 लाख रुपये की स्कॉर्पियो और ढाई लाख रुपये की महंगी बाइक भी थी। वे शूटिंग के भी शौकीन थे। दोस्त बताते हैं कि,
सूरज को घूमना, रेस्टोरेंट जाना और दोस्तों के साथ पार्टी करना बेहद पसंद था। यही वजह थी कि उनकी लाइफ-स्टाइल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती थी।
ये भी पढ़ें: जानें Golden Play Button मिलने के बाद कितनी होती है Youtube पर क्रिएटर की कमाई
शोहरत के लिए शुरू की ब्लॉगिंग
गौरतलब है कि पहचान और शोहरत पाने के लिए सूरज ने ब्लॉगिंग की शुरुआत की थी। वे हर दो-तीन दिन में इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करते थे।
उनकी लाइफ-स्टाइल देखकर फॉलोअर्स तेजी से बढ़े। महज एक साल में इंस्टाग्राम पर उनके 30 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए, जबकि फेसबुक पर 11 हजार से अधिक लोग उनसे जुड़े थे।
क्यों हुई सूरज बिहारी की हत्या
मिली जानकारी के मुताबिक सूरज बिहारी की हत्या की जड़ एक इंस्टाग्राम पोस्ट मानी जा रही है। सूरज की शादी 3 साल पहले हुई थी और उनकी डेढ़ साल की एक मासूम बेटी है, जबकि वे 3 भाइयों में सबसे बड़े थे। विवाद तब शुरू हुआ जब उनके छोटे भाई उदय यादव के दोस्त सूरज शर्मा ने एक लड़की की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर दी।
ये भी पढ़ें: क्या पवन सिंह ने कर ली तीसरी शादी? महिमा सिंह की मांग देख फैंस हुए हैरान
इस पर लड़की के प्रेमी स्नेहिल झा भड़क गया और पहले सूरज शर्मा से, फिर उदय यादव से झगड़ा करने लगा। हालात बिगड़ते देख मामला सुलझाने के लिए सूरज बिहारी खुद सामने आए और 27 जनवरी की सुबह अपने भाई और उसके दोस्त के साथ मरंगा वसंत विहार फन सिटी पार्क के पास पहुंचे।
लेकिन यहीं स्नेहिल झा के पक्ष से आए ब्रजेश सिंह ने कमर में छिपी पिस्तौल निकालकर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। 3 गोलियां सूरज के सीने, पेट और बाएं हाथ में लगीं, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ब्रजेश अपने भाई नंदू सिंह और करीब 20 से 25 गुर्गों के साथ वहां मौजूद था, जबकि अचानक हुई गोलीबारी में गार्ड और रिश्तेदार किसी तरह जान बचाकर भाग निकले।