26 फरवरी से उल्टी चाल चलेगा बुध, 4 राशियों के लिए बढ़ सकती है परेशानी, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर

26 फरवरी से उल्टी चाल चलेगा बुध, 4 राशियों के लिए बढ़ सकती है परेशानी, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर

Rashifal 2026: बुध ग्रह के वक्री (Buddh Vakri 2026) होने का असर हर व्यक्ति की जिंदगी पर पड़ता है और ज्योतिष में इसे विशेष महत्व दिया जाता है। बुध वक्री 2026, 26 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च तक रहेगा और इसका असर कई राशियों पर देखा जा सकता है। यह समय बुद्धि, संवाद, व्यापार और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों पर खास असर डालता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दौरान किन राशियों के जातकों को सबसे ज्यादा सतर्क रहना होगा।

बुध वक्री के दौरान इन राशियों को रहना होगा सतर्क

बुध वक्री 2026 का समय कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन ध्यान और सावधानी रखने से इन परेशानियों को कम किया जा सकता है। इस समय को समझदारी से इस्तेमाल करना, आपके जीवन को बेहतर बना सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

बुध वक्री होने पर कर्क राशि के जातकों को अपनी मेहनत में सावधानी रखनी होगी। इस समय करियर में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं और छोटी गलतियां भी बड़ी परेशानियों का कारण बन सकती हैं। पढ़ाई में ध्यान केंद्रित रखना भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। खास बात है कि इस समय किसी बड़े फैसले से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। साथ ही, सेहत का ध्यान भी रखें।

ये भी पढ़ें: 6 फरवरी से सूर्य का बड़ा नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों पर बरसेगा धन और सफलता का वरदान

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों को बुध वक्री के प्रभाव में अचानक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खासकर, नौकरी में ट्रांसफर या जिम्मेदारियों में बदलाव की संभावना हो सकती है। काम में रुकावटें भी आ सकती हैं, लेकिन धैर्य रखने से हालात सुधर सकते हैं। जो लोग विदेश जाकर पढ़ाई करने का मन बना रहे हैं, उन्हें थोड़ी देरी या मुश्किलें आ सकती हैं। सेहत पर भी ध्यान देना जरूरी रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों को बुध वक्री के दौरान अपनी बातों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। इस दौरान किसी से बहस करने से बचें, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है। पढ़ाई और संगति में भी सतर्कता जरूरी है। स्वास्थ्य में खासकर गले और कान से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए लापरवाही न करें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों को इस समय वित्तीय मामलों में सतर्क रहना होगा। बिना सोचे-समझे पैसे लगाने से नुकसान हो सकता है। गाड़ी चलाते समय भी सतर्क रहें, क्योंकि दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है। परिवार, खासकर बच्चों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है। कुछ लोगों को प्रमोशन या काम में देरी का सामना भी करना पड़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है।

बुध वक्री में क्या करें और क्या न करें?

बुध वक्री (Mercury Retrograde) का समय अक्सर संचार, तकनीक और यात्रा से जुड़ी परेशानियां लेकर आता है, इसलिए बता दें की इस दौरान समझदारी ही सबसे बड़ा उपाय है। नए काम शुरू करने के बजाय पुराने अधूरे प्रोजेक्ट पूरे करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। रुके हुए असाइनमेंट, घर की सफाई या फाइलों को व्यवस्थित करना अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें: 2026 में कब शुरू होगी नवरात्र? घटस्थापना से विजयादशमी तक देखें पूरा कैलेंडर

हालाकी बातचीत में जल्दबाजी भारी पड़ सकती है, इसलिए बोलने से पहले दो बार सोचें और धैर्य रखें। फोन और कंप्यूटर का जरूरी डेटा बैकअप जरूर लें और ईमेल या बैंकिंग काम करते समय जानकारी दोबारा जांच लें। यह समय आत्मचिंतन और अपने लक्ष्यों पर सोचने के लिए भी सही है।

धार्मिक रूप से भगवान गणेश की पूजा और “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: सः बुधाय नमः” मंत्र का जाप लाभकारी माना जाता है। गौरतलब है की इस दौरान नया घर खरीदने, बड़ा निवेश करने, कानूनी दस्तावेज साइन करने या महंगे इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने से बचना चाहिए। बिना तैयारी यात्रा न करें और बेवजह की बहस से दूरी रखें, वरना छोटी गलतफहमी भी बड़े विवाद में बदल सकती है।

Jai Jagdamba News Whatsapp