बक्सर में एक्साइज की बड़ी रेड, 117 लीटर विदेशी शराब संग नीतीश गिरफ्तार

बक्सर में एक्साइज की बड़ी रेड, 117 लीटर विदेशी शराब संग नीतीश गिरफ्तार

Buxar News: बक्सर जिले में एक बार फिर शराब तस्करों की चालाकी पर पानी फिर गया। इस बार तस्कर महंगी कार के सहारे उत्तर प्रदेश से बिहार में शराब खपाने की फिराक में थे, लेकिन उत्पाद विभाग की सतर्कता ने पूरे प्लान को फेल कर दिया। वीर कुंवर सिंह सेतु पर हुई इस कार्रवाई के बाद तस्करी नेटवर्क में हड़कंप मचा हुआ है।

बक्सर में फिर नाकाम हुई शराब तस्करी की कोशिश

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपनाकर शराब की खेप खपाने की कोशिश करते रहते हैं। हालाकी, बक्सर जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग की सख्ती के कारण ऐसी कोशिशें बार-बार नाकाम हो रही हैं। इसी कड़ी में उत्पाद विभाग ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है।

उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे वीर कुंवर सिंह सेतु चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम नियमित जांच में तैनात थी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से बिहार में प्रवेश कर रही एक हुंडई आई 10 कार पर टीम की नजर पड़ी। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर WB 42 S-2977 बताया गया है।

ये भी पढ़ें: बक्सर में अवैध हथियार के साथ पुलिस ने सत्यम और राजा को किया गिरफ्तार, मौके से बाइक जब्त

उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल के अनुसार, चेक पोस्ट पर तैनात कर्मियों को वाहन की गतिविधियां कुछ असामान्य लगीं। हालाकी पहली नजर में कार सामान्य दिख रही थी, लेकिन अनुभव के आधार पर टीम ने उसे रोककर सघन तलाशी लेने का फैसला किया।

तलाशी में निकली छुपाकर रखी गई भारी मात्रा में शराब

तलाशी के दौरान कार के भीतर गुप्त तरीके से छुपाकर रखी गई कुल 117 लीटर विदेशी शराब बरामद (Buxar 117L Liquor Seized) की गई, जिसमें ऑफिसर चॉइस व्हिस्की के 180 मिलीलीटर के 650 टेट्रा पैक शामिल थे। शराब को इतनी सफाई से छुपाया गया था कि सामान्य जांच में उसका पता लगना मुश्किल था, जिससे साफ होता है कि तस्कर पूरी तैयारी के साथ निकले थे।

बक्सर में एक्साइज की बड़ी रेड, 117 लीटर विदेशी शराब संग नीतीश गिरफ्तार - Buxar 117L Liquor Seized

मौके से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के दिघवनिया मझौआ गांव निवासी 25 वर्षीय नीतीश यादव को गिरफ्तार किया गया है, जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है, वहीं यह भी जांच की जा रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और बिहार में इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।

ये भी पढ़ें: बक्सर: शराब तस्करी का बड़ा भंडाफोड़! दो स्कॉर्पियो से 767 लीटर शराब जब्त, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

एक्साइज इंस्पेक्टर कुंदन कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

एक्साइज इंस्पेक्टर कुंदन कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई ने एक बार फिर तस्करों की नींद उड़ा दी है। टीम की मुस्तैदी और सतर्क नजरों की वजह से न केवल भारी मात्रा में शराब पकड़ी गई, बल्कि तस्करी में इस्तेमाल हो रही लग्जरी कार को भी मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ऐसी लगातार कार्रवाई से शराब तस्करों के हौसले जरूर टूट रहे हैं, हालांकि वे अब भी नए रास्ते तलाशने की कोशिश में लगे हैं। वहीं उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया  कि,

सीमावर्ती इलाकों में निगरानी और चेकिंग अभियान और ज्यादा सख्त किया जाएगा, ताकि शराब तस्करी की हर कोशिश को नाकाम किया जा सके।

ये भी पढ़ें: इस महाशिवरात्रि बन रहा है शिव कृपा का दुर्लभ योग, जानिए सही तारीख, पूजा विधि, साधना और खास उपाय

हालाकी बार-बार हो रही बरामदगी यह दिखाती है कि नेटवर्क अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, लेकिन प्रशासन इसे जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह तैयार और प्रतिबद्ध है।

Jai Jagdamba News Whatsapp