बक्सर: अवैध हथियार के साथ पुलिस ने सत्यम और राजा को किया गिरफ्तार, मौके से बाइक जब्त

Two Youths Arrest With Firearm in Buxar
1 min read

Buxar News: बक्सर जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में राजपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। बता दें की रोहनीभान गांव के पास बाइक सवार दो युवकों को उनके पास मौजूद देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है की युवकों ने हथियार का इस्तेमाल किसी वारदात के लिए नहीं बल्कि डराने-धमकाने के लिए किया था।

बक्सर पुलिस की तेज कार्रवाई, युवकों पर कसा शिकंजा

बक्सर जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए राजपुर थाना पुलिस लगातार सक्रिय है। बुधवार को सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक हथियार लेकर इलाके से गुजरने वाले हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया।

ये भी पढ़ें: घरेलू विवाद बना खूनी खेल! सरवन ने ले ली रेखा की जान, भाई की पत्नी पर भी किया हमला

टीम ने तुरंत रोहनीभान गांव के बाहर गश्त शुरू किया। इसी दौरान दो युवक बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस की मौजूदगी देखकर दोनों घबरा गए और बाइक छोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। हालाकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया (Two Youths Arrest With Firearm)।

युवकों के पास से बरामद हुआ देसी कट्टा

पकड़े गए युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। साथ ही जिस बाइक से वे आ रहे थे, उसे भी जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के डिहरी गांव निवासी अनिल राय के पुत्र सत्यम राय और नित्यानंद शर्मा के पुत्र राजा बाबू शर्मा के रूप में हुई।

ये भी पढ़ें: बक्सर में दिल दहला देने वाला हादसा, 1 युवक की मौत, 3 की हालत गंभीर

युवकों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने हथियार किसी बड़ी वारदात के लिए नहीं रखा था। उनका मकसद लोगों को डराना-धमकाना और शादी-विवाह जैसे कार्यक्रमों में अपनी धाक जमाना था। गौरतलब है की पुलिस ने इस बयान को गंभीरता से लेते हुए दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

इस पूरी कार्रवाई में राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार, डीआईयू के चंदन कुमार, सुभाष कुमार समेत अन्य पुलिस बल के जवान शामिल रहे। पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों में खौफ देखा जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया है की जिले में अवैध हथियार और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें: बक्सर: शराब तस्करी का बड़ा भंडाफोड़! दो स्कॉर्पियो से 767 लीटर शराब जब्त, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

Jai Jagdamba News Whatsapp