बक्सर में लग्जरी कार से पकड़ी गई 500 लीटर विदेशी शराब, अंधेरे का फायदा उठाकर ड्राइवर फरार

बक्सर में लग्जरी कार से पकड़ी गई 500 लीटर विदेशी शराब, अंधेरे का फायदा उठाकर ड्राइवर फरार

Buxar 500 Liter Sharab Jabt: बक्सर में एक बार फिर शराब तस्करों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई। देर रात चली इस कार्रवाई में ऐसा खुलासा हुआ, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। लग्जरी गाड़ी, सैकड़ों लीटर विदेशी शराब और मौके से फरार ड्राइवर… आइए जानते हैं पूरी कहानी।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि बक्सर शहर के वीर कुंवर सिंह सेतु पर रविवार देर रात उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। यह शराब एक लग्जरी कार में छिपाकर लाई जा रही थी। कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल के निर्देश पर की गई, जिसमें उत्पाद इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था।

यह कार्रवाई रात करीब एक बजे की गई, जब उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही एक फोर्ड एंडेवर (Ford Endavour) कार को वीर कुंवर सिंह सेतु के पास चेक पोस्ट पर रोका गया। कार का नंबर UP-16-AR-5386 बताया गया है।

ये भी पढ़ें: बक्सर पुलिस ने 25 हजार के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार, 8 संगीन मामलो में नामजद और सालों से था फरार

वहीं संदेह होने पर जब तलाशी ली गई तो गाड़ी से अलग अलग किस्म की कुल 56 पेटी विदेशी शराब और एक पेटी बीयर बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा करीब 499.92 लीटर बताई गई है।

मौके से फरार हो गया चालक

हालाकी गाड़ी बाहर से पूरी तरह सामान्य दिख रही थी, लेकिन अंदर छिपी शराब ने तस्करों की साजिश उजागर कर दी। जैसे ही जांच सख्त होती दिखी, चालक पीछे खड़ी गाड़ियों की आड़ लेकर मौके से फरार हो गया। बहरहाल गाड़ी को जब्त कर लिया गया है और नंबर के आधार पर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Buxar Liquor Smuggling Case, 500 Liter Videshi Sharab Japt
बक्सर में लग्जरी कार से पकड़ी गई 500 लीटर विदेशी शराब

वाहन मालिक पर दर्ज हुई प्राथमिकी

बता दें की उत्पाद विभाग ने वाहन नंबर के आधार पर कार मालिक की पहचान कर ली है। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: बक्सर में नाबालिग से गैंगरेप के 5 दोषियों को उम्रकैद, पीड़िता को मिलेंगे 15 लाख रुपये

क्या कहते हैं उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल

Buxar 500 Liter Sharab Jabt मामले पर उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि जिले में शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। खास बात है कि रात के समय विशेष जांच अभियान के दौरान यह बड़ी खेप पकड़ी गई है। उन्होंने कहा कि तस्करों की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

अशरफ जमाल ने साफ शब्दों में कहा कि,

आने वाले दिनों में जांच और सख्त की जाएगी। सेतु, सीमावर्ती इलाकों और मुख्य मार्गों पर विशेष नजर रखी जा रही है। शराब तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ना विभाग की प्राथमिकता है।

गौरतलब है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद तस्कर नए-नए तरीकों से शराब की खेप पहुंचाने की कोशिश करते रहते हैं। ऐसे में बक्सर जैसे सीमावर्ती जिले में इस तरह की कार्रवाई प्रशासन के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें: बक्सर पुलिस में बड़ा फेरबदल; बदले गये कई थानाध्यक्ष, जानें किसे मिली कहाँ की जिम्मेदारी

Jai Jagdamba News Whatsapp