Buxar Police Transfer: बक्सर पुलिस में बड़ा फेरबदल; बदले गये कई थानाध्यक्ष, जानें किसे मिली कहाँ की जिम्मेदारी
Buxar Police Transfer: बक्सर जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और प्रशासनिक तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी सत्य प्रकाश के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) शुभम आर्य ने रविवार को तबादला सूची जारी की। इसमें कई थानों के थानाध्यक्षों को बदला गया है। एसपी ने सभी नए पदस्थापित थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे तत्काल अपने-अपने नए पदभार ग्रहण करें और इसकी सूचना मुख्यालय को दें। इस कदम को जिले की वर्तमान सुरक्षा चुनौतियों से निपटने और आम नागरिकों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।
Buxar Police Transfer List: पुलिस तबादला सूची 2025
| अधिकारी का नाम | पूर्व पदस्थापन | नया थाना |
|---|---|---|
| संजय कुमार सिन्हा | पुलिस कार्यालय, बक्सर | डुमरांव थाना |
| ज्योति कुमारी | पुलिस केंद्र | सिमरी थाना |
| अभय शंकर सिंह | पुलिस केंद्र | बगेन गोला थाना |
| योगेंद्र कुमार | औद्योगिक थाना | नैनिजोर थाना |
| चुनमुन कुमारी | सिमरी थाना | तिलक राय हाता थाना |
| अमरेश कुमार | ब्रह्मपुर थाना | चक्की थाना |
| रितेश कुमार दुबे | पुलिस केंद्र | धनसोई थाना |
| संजय पासवान | चक्की थाना | राजपुर थाना |
| कनिष्का तिवारी | महिला थाना | वासुदेवा थाना |
| मधुबाला भारती | वासुदेवा थाना | महिला थाना |
