बक्सर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मिनटों में खाली कराया गया पूरा परिसर; जांच करने पहुँचा बम निरोधी दस्ता और डॉग स्क्वायड

Buxar Court Bomb Threat: बक्सर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मिनटों में खाली कराया गया पूरा परिसर; जांच करने पहुँचा बम निरोधी दस्ता और डॉग स्क्वायड
1 min read

Buxar Court Bomb Threat: शुक्रवार को बक्सर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्थानीय व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। सूचना मिलते ही पूरा कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील कर दिया गया। आनन-फानन में न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं और मुवक्किलों को बाहर निकाला गया। हालाकी पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया, लेकिन कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

बक्सर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

बता दें की शुक्रवार को बक्सर के स्थानीय व्यवहार न्यायालय को अज्ञात हमलावरों की ओर से एक धमकी भरा इलेक्ट्रॉनिक डाक संदेश मिला, जिसमें अदालत परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। जैसे ही यह सूचना प्रशासन तक पहुंची, पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। गौरतलब है की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिना देर किए पूरे न्यायालय परिसर को खाली कराने का फैसला लिया गया।

ये भी पढ़ें: 85 लाख में चमकेगा बक्सर! CM के हाथों होगा लाइट एण्ड साउन्ड का भव्य उद्घाटन, लेजर शो में दिखेगा रामायण

देखते ही देखते न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और आम लोग बाहर निकल आए। हालाकी कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण रहा, लेकिन पुलिस ने तुरंत स्थिति संभाल ली। सूचना मिलते ही सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पांडेय दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और माइक के जरिए सभी से शांति बनाए रखते हुए परिसर खाली करने की अपील की। वहीं पुलिस की अपील के बाद कुछ ही मिनटों में पूरा परिसर खाली हो गया और अदालत के चारों ओर सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया।

SP शुभम आर्य ने खुद संभाली सुरक्षा की कमान

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे सुरक्षा इंतजाम की कमान संभाल ली। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बता दें की कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की बारीकी से तलाशी ली जा रही है, जिसमें बम निरोधी दस्ता और श्वान दस्ता की टीमें सक्रिय हैं।

ये भी पढ़ें: बक्सर: परिवहन विभाग के सिपाही को ट्रक ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत

ये टीमें न्यायालय कक्ष, कार्यालय, अभिलेख कक्ष और वाहन पार्किंग स्थल तक हर जगह गहन जांच कर रही हैं। हालाकी अब तक किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त रखी गई है और हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखी जा रही है।

कुछ देर अफरा-तफरी, पुलिस ने अफवाहों से बचने की दी सलाह

अचानक हुई कार्रवाई के बाद कोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घबराकर बाहर निकलते नजर आए, हालांकि पुलिस प्रशासन ने तुरंत स्थिति संभालते हुए लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। गौरतलब है की प्रशासन ने साफ कहा है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और घबराने की जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ें: बक्सर: मातम में बदलीं शादी की खुशियां, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

वहीं धमकी (Buxar Court Bomb Threat) भरे ईमेल की सच्चाई सामने लाने के लिए साइबर सेल जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ईमेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग हैं। बता दें की हाल के दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में इस तरह की ईमेल धमकियों के मामले सामने आए हैं, इसी वजह से पुलिस और प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ हर पहलू की जांच कर रहे हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →