बक्सर: मातम में बदली होली की खुशियां, मामूली कहासुनी में युवक ने कल्लू राय को मारी गोली

बक्सर: मातम में बदली होली की खुशियां, मामूली कहासुनी में युवक ने कल्लू राय को मारी गोली

बक्सर: होली के रंगों के बीच बक्सर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के बड़का ढकाइच गांव में होली खेलते समय दोस्तों के बीच हुआ मामूली विवाद अचानक खूनी झड़प में बदल गया। बता दें कि इसी दौरान एक युवक पर गोली चला दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के बड़का ढकाइच गांव में बुधवार को होली का जश्न अचानक डर और अफरा-तफरी में बदल गया। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब ढाई बजे गांव के निवासी वीर बहादुर दुबे उर्फ वीर बहादुर राय के 23 वर्षीय पुत्र भोला उर्फ कल्लू राय अपने दोस्तों के साथ होली खेल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी शुरू हो गई।

शुरुआत में लोगों ने इसे सामान्य बहस समझा, लेकिन कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी बीच अचानक दोस्तों की भीड़ में से ही किसी ने गोली चला दी, जो भोला के कमर के ऊपर पीठ की तरफ जा लगी। वहीं गोली लगते ही कल्लू मौके पर चीखते चिल्लाते गिर पड़ा।

वहीं आवाज सुन कर आसपास मौजूद लोग और परिजन तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल युवक को संभालते हुए उसे जल्द अस्पताल पहुंचाने की कोशिश में जुट गए।

गंभीर हालत में कल्लू राय को पहुंचाया गया अस्पताल

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल युवक को बक्सर के सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार युवक को पीठ के ऊपरी हिस्से में गोली लगी थी, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

लिहाजा प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। राहत की बात यह बताई जा रही है कि फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है और डॉक्टर उसकी लगातार निगरानी कर रहे हैं। परिवार के लोग भी उसके साथ अस्पताल में मौजूद हैं और जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं।

आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस, जल्द खुलासा होने की उम्मीद

बता दें की गोलीबारी की घटना (Buxar Kallu Rai Shot) के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कृष्णाब्रह्म थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर गोली किसने चलाई और विवाद की असली वजह क्या थी।

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि होली खेलने के दौरान दोस्तों के बीच ही किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो अचानक हिंसक रूप ले बैठी। पुलिस अब इस पूरे मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है और गांव में भी पुलिस की गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।

स्थानीय लोगों का कहना है कि होली जैसे त्योहार पर हुई इस घटना से पूरा गांव हैरान और स्तब्ध है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और जो भी इस घटना में दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Jai Jagdamba News Whatsapp