बक्सर जिले के बहुचर्चित चंदन मिश्रा की दिनदहाड़े हत्या, पटना के पारस अस्पताल में अपराधीयों ने मारी गोली

Chandan Mishra Murder in Patna
1 min read

Chandan Mishra Murder: राजधानी पटना का प्रतिष्ठित पारस अस्पताल गुरुवार सुबह अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। इलाज कराने पहुंचे मरीज, तीमारदार और मेडिकल स्टाफ सभी सन्न रह गए जब पता चला कि अस्पताल के एक वार्ड में भर्ती चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह वारदात पटना जैसे सुरक्षित माने जाने वाले शहर के लिए न केवल चौंकाने वाली थी, बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी सवालिया निशान छोड़ गई।

राजेंद्र केसरी हत्याकांड में मुख्य आरोपी थे मृतक चंदन मिश्रा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक की पहचान बक्सर जिले के रहने वाले चंदन मिश्रा के रूप में हुई है। चंदन, चर्चित राजेंद्र केसरी हत्याकांड में मुख्य आरोपी थे। रिपोर्ट के मुताबीक इस मामले में ऊनका साथ शेरु सिंह नाम के व्यक्ती ने भी दिया था, जिसके बाद से ये लोग पटना के बेऊर जेल में सजा काट रहे थें। हाल ही में तबीयत खराब होने पर बवासीर की सर्जरी कराने के लिए उसे अदालत के आदेश पर पैरोल मिला था, जिसके तहत वह पारस अस्पताल में भर्ती था।

क्या था राजेंद्र केसरी हत्याकांड?

राजेंद्र केसरी, जो बक्सर जिले के एक प्रमुख चुनाव व्यवसायी थे, ऊनकी कुछ वर्ष पहले हत्या कर दी गई थी। यह हत्या उस समय राजनीतिक और व्यवसायिक हलकों में काफी चर्चा का विषय बनी थी। इस हत्याकांड में चंदन मिश्रा और शेरु सिंह का नाम सामने आया था और उन्हें कोर्ट ने आरोपी माना था। केसरी की हत्या के बाद कई गवाहों को धमकी भी दी गई थी।

Chandan Mishra Murder: हॉस्पिटल में घुसे अपराधी, ताबड़तोड़ फायरिंग

गुरुवार की सुबह करीब 6:30 बजे के आसपास दो से तीन की संख्या में हथियारबंद अपराधी अस्पताल में दाखिल हुए। उन्होंने सुरक्षा की परवाह किए बिना सीधे उस वार्ड की ओर रुख किया जहां चंदन मिश्रा भर्ती था। चंदन पर करीब 5 से 6 गोलियां दागी गईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हमलावर आराम से अस्पताल से फरार हो गए, जबकि पूरा स्टाफ और मरीज डर के मारे इधर-उधर भागते नजर आए।

जांच में जुटी पुलिस, CCTV और चश्मदीदों से हो रही पूछताछ

वारदात की सूचना मिलते ही पटना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और फौरन अस्पताल परिसर को घेर लिया। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अस्पताल कर्मियों व चश्मदीदों से पूछताछ जारी है। अब तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है और न ही कोई गिरफ्तारी हुई है। पटना सिटी एसपी ने बताया, “प्रथम दृष्टया यह मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। चंदन मिश्रा की हत्या संभवतः राजेंद्र केसरी हत्याकांड की कड़ी से जुड़ी हो सकती है। पुलिस पूरी गंभीरता से मामले की जांच कर रही है और जल्द अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।”

चंदन की मौत के बाद बढ़ी गैंगवार की आशंका?

क्राइम रिपोर्टर्स और स्थानीय प्रशासन को यह आशंका सता रही है कि चंदन मिश्रा की हत्या से क्षेत्र में गैंगवार की स्थिति पैदा हो सकती है। चंदन पहले भी कई गंभीर मामलों में शामिल रहा है और उसके विरोधी गुटों के बीच लंबे समय से तनातनी की खबरें थीं। अब पुलिस के लिए यह चुनौती है कि इस घटना के बाद कोई और वारदात न हो।

पटना की कानून-व्यवस्था पर गहरा सवाल

इस पूरी घटना ने पारस जैसे उच्चस्तरीय अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। जहां आम लोगों को बिना आईडी अंदर प्रवेश नहीं मिलता, वहां पर अपराधी हथियारों के साथ पहुंच जाते हैं और हत्या कर फरार हो जाते हैं – यह हैरान करने वाला और चिंताजनक है। स्थानीय लोगों और मरीजों में इस घटना के बाद डर और आक्रोश दोनों देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर ऐसी घटनाएं बड़े अस्पतालों में हो सकती हैं, तो आम आदमी कहीं भी सुरक्षित नहीं है।

बक्सर: खेत में मिला 23 वर्षीय युवक का शव, रहस्यमयी मौत से गांव में मचा हड़कंप

हर इंसान को जीने और सुधारने का हक होता है, लेकिन चंदन को वह मौका भी नहीं मिला। कोई भी व्यक्ति चाहे कितना भी अपराधी क्यों न हो, उसकी जान लेना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि मानवता की हार भी है। खैर अब देखना यह होगा कि पुलिस कितनी तेजी से अपराधियों को पकड़ पाती है और क्या आगे ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाते हैं।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप और  WhatsApp चैनल से  — जय जगदंबा न्यूज – सच दिखाने का संकल्प

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

5 thoughts on “बक्सर जिले के बहुचर्चित चंदन मिश्रा की दिनदहाड़े हत्या, पटना के पारस अस्पताल में अपराधीयों ने मारी गोली”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *