बक्सर में 3 दिन में 3.21 लाख का चालान, DM के सख्त आदेश से मचा हड़कंप

बक्सर में 3 दिन में 3.21 लाख का चालान, DM के सख्त आदेश से मचा हड़कंप

Buxar News: बक्सर में अब ट्रैफिक नियम तोड़ना महंगा पड़ सकता है। दरसल जिला पदाधिकारी बक्सर के सख्त निर्देश के बाद जिले भर में सघन वाहन चेकिंग अभियान (Buxar Vehicle Checking) तेज कर दिया गया है। हालाकी पहले भी जांच होती थी, लेकिन इस बार कार्रवाई इतनी सख्त है कि महज तीन दिनों में 3 लाख से ज्यादा का चालान कट गया। आइए जानते हैं पूरा मामला।

यातायात सुधार को लेकर बक्सर प्रशासन सख्त

बता दें कि बक्सर में लगातार बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए अब जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। जिला पदाधिकारी बक्सर के सख्त निर्देश पर जिले में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसका मकसद यातायात व्यवस्था को मजबूत करना, दुर्घटनाओं पर लगाम लगाना और कानून व्यवस्था बनाए रखना है।

ये भी पढ़ें: बक्सर में सरकारी स्कॉर्पियो ने मचाया आतंक, हादसे में 26 वर्षीय दीपक की मौत

यह अभियान सिर्फ शहर तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण इलाकों, मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों और सीमावर्ती क्षेत्रों में भी नियमित रूप से चल रहा है। गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में हादसों की संख्या बढ़ने के बाद प्रशासन ने किसी भी तरह की ढील न देने का फैसला किया है।

रोको-टोको अभियान के तहत सख्त जांच

इसी कड़ी में परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने रोको-टोको अभियान के तहत हर चौक पर वाहनों को रोककर गहन जांच की, जहां बिना हेलमेट दोपहिया वाहन, बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन, बिना वैध कागजात, अधिक लोडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई।

खास बात यह रही कि यह जांच सिर्फ दिखावे तक सीमित नहीं रही, बल्कि हर वाहन की बारीकी से जांच कर नियम तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई की गई।

3 दिनों में 119 वाहनों पर 3.21 लाख का चालान

जिला परिवहन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 01 फरवरी 2026 से 03 फरवरी 2026 तक चले सघन वाहन जांच अभियान में कुल 119 वाहनों पर कार्रवाई की गई और नियम तोड़ने वालों से कुल 3,21,700 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

ये भी पढ़ें: बक्सर में दुकानदार पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने कनपटी पर बंदूक सटाकर मारी गोली!

हालांकि यह आंकड़ा सिर्फ तीन दिनों का है, लेकिन इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले समय में प्रशासन और ज्यादा सख्ती बरतने वाला है और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

जिला पदाधिकारी ने साफ शब्दों में निर्देश दिया है कि जिले में बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना वैध कागजात, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए।

बता दें की अब सिर्फ चालान काटकर मामला खत्म नहीं होगा, बल्कि जरूरत पड़ने पर लाइसेंस निलंबन और वाहन जब्ती जैसे सख्त कदम भी उठाए जा सकते हैं। गौरतलब है कि प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है, इसलिए नियम तोड़ने वालों को अब सतर्क हो जाने की जरूरत है।

जिला प्रशासन की जनता से अपील

जिला प्रशासन ने आम लोगों से साफ अपील की है कि,

सड़क पर निकलते वक्त थोड़ी सी सावधानी बड़ी अनहोनी से बचा सकती है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना बेहद जरूरी है, क्योंकि यही आपकी पहली सुरक्षा ढाल है। इसके साथ ही वाहन के सभी जरूरी कागजात हमेशा साथ रखें और तय गति सीमा में ही वाहन चलाएं।

ये भी पढ़ें: अब 2 घंटे में पूरा होगा पटना से बक्सर का सफर, भारत का सबसे लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर तैयार

बता दें की सड़क सुरक्षा कोई औपचारिक नियम नहीं, बल्कि सीधे तौर पर जीवन की रक्षा से जुड़ा विषय है। इसलिए याद रखें की रफ्तार नहीं समझदारी जरूरी है और सीट बेल्ट और हेलमेट का इस्तेमाल अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसा है।

Jai Jagdamba News Whatsapp