बक्सर में सरकारी स्कॉर्पियो ने मचाया आतंक, हादसे में 26 वर्षीय दीपक की मौत

Buxar Government Scorpio Accident youth dead
1 min read

Buxar News: बक्सर शहर एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही की भेंट चढ़ गया। बाजार समिति रोड पर बुधवार को हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। सरकारी स्कॉर्पियो की टक्कर (Buxar Government Scorpio Accident) से जहां एक युवा ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई, वहीं कई सवाल भी खड़े हो गए हैं कि आखिर सरकारी वाहन का ऐसा गैर-जिम्मेदाराना इस्तेमाल कैसे हुआ।

बाजार समिति रोड पर तेज रफ्तार सरकारी गाड़ी ने ली जान

बता दें कि बक्सर शहर के बाजार समिति रोड पर होमगार्ड कार्यालय के पास बुधवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जब होमगार्ड परिसर से तेज रफ्तार में निकली एक सरकारी स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा करीब 15 फीट तक हवा में उछल गया और पास के पेड़ की टहनी से टकराकर नीचे गिर पड़ा, जबकि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सामने स्थित भाजपा नेत्री वर्षा पांडेय के मकान की चारदीवारी तोड़ते हुए आंशिक रूप से अंदर घुस गई।

ये भी पढ़ें: बक्सर में पिस्टल और देसी कट्टों के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार, नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की तैयारी

हादसे में 26 वर्षीय दीपक की मौत

इस हादसे में ई-रिक्शा चालक 26 वर्षीय दीपक कुमार, निवासी सिविल लाइन और उसमें सवार 50 वर्षीय निर्मल कुमार गुप्ता, निवासी पांडेय पट्टी रेलवे गुमटी के पास, गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, हालाकी दीपक की हालत बेहद नाजुक थी, जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें बड़े अस्पताल रेफर किया, लेकिन अफसोस की बात है कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

सरकारी स्कॉर्पियो पर ड्राइविंग सीख रहे थे युवक

हादसे में शामिल स्कॉर्पियो का पंजीकरण नंबर BR 44 P 8196 बताया जा रहा है, जिस पर साफ तौर पर बिहार सरकार लिखा हुआ था और आगे राज्य कर संयुक्त आयुक्त, वाणिज्य कर विभाग अंकित था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि,

होमगार्ड कार्यालय परिसर में कुछ युवक इस सरकारी गाड़ी से वाहन चलाना सीख रहे थे और तेज रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो के सुरक्षा बैग तक खुल गए।

ये भी पढ़ें: रात में गूंजी चीख और सुबह मिली लाशें, जानिए बक्सर में हुवे स्कॉर्पियो हादसे की पूरी आपबीती

मौके से फरार हुए युवक, ड्राइविंग लाइसेंस मिला

हादसे के तुरंत बाद स्कॉर्पियो में सवार युवक मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर एक ड्राइविंग लाइसेंस गिरा हुआ मिला, जिस पर चालक का नाम अभिषेक कुमार बताया गया है। समाजसेवी ओम जी यादव ने आरोप लगाया कि वाहन चालक नशे की हालत में था। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि यह केवल दुर्घटना नहीं, बल्कि गंभीर लापरवाही का मामला है।

मृतक के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बता दें कि हादसे में जान गंवाने वाले दीपक कुमार अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे, जिनके जाने के बाद पत्नी और दो छोटे बच्चों के सामने रोज़ी-रोटी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। समाजसेवी ओम जी यादव ने सरकार से मांग की है कि जिस तरह चुनाव ड्यूटी में मारे गए सरकारी कर्मचारियों को मुआवजा दिया जाता है, उसी तरह इस गरीब परिवार को भी आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: बक्सर में NH-922 पर दिल दहला देने वाला मंज़र, ट्रक और ट्रैलर की टक्कर में जिन्दा जला चालक

दीपक की मौत की खबर मिलते ही ई-रिक्शा चालक संघ के सदस्य आक्रोशित हो गए और होमगार्ड कार्यालय के पास बाजार समिति रोड जाम कर न्याय व मुआवजे की मांग करने लगे। हालाकी सूचना मिलते ही नगर कोतवाल मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और उचित कार्रवाई व मुआवजे का भरोसा दिलाया, जिसके बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →