Chandra Darshan 2025: सितंबर में कब होगा चंद्र दर्शन? जानें हर महीने का सही समय, पूजा और व्रत के नियम

Chandra Darshan 2025: सितंबर में कब होगा चंद्र दर्शन? जानें हर महीने का सही समय, पूजा और व्रत के नियम

Chandra Darshan 2025: क्या आप जानते हैं कि अमावस्या के अगले दिन चाँद को देखना कितना शुभ माना जाता है? बता दें कि इस पल को चंद्र दर्शन कहते हैं और इस दिन का अपना अलग ही महत्व है। खास बात है कि सही समय पर चाँद देखने से पूजा और व्रत का फल कई गुना बढ़ जाता है। तो अगर आप भी इस साल के चंद्र दर्शन की पूरी लिस्ट और सही चंद्रोदय का समय जानना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है।

चंद्र दर्शन क्या होता है और क्या है इसके मायने

चंद्र दर्शन वह दिन है जो अमावस्या (New Moon) के अगले दिन आता है, जब रात में सूर्यास्त के बाद पहला चाँद आकाश में दिखाई देता है। खास बात है की अगर यह चंद्र उदय अवधि (moonrise window) मिस हो जाए, तो उस दर्शन की पारंपरिक महत्वता थोड़ी कम हो जाती है।

  • यह समय मुख्य रूप से सूर्य की लाली छंटने के बाद और आकाश में हल्की रोशनी कम होने के बाद का होता है।
  • यह धार्मिक आयोजन, पूजा-उपवास और चाँद की पूजा से जुड़ा होता है।
  • श्रद्धालु अक्सर दूध, सफेद वस्तुएँ और मन्त्रों के साथ प्रार्थना करते हैं।

ये भी पढ़ें: नवरात्रि में दीपक जलाने के ये नियम आपको जरूर जानना चाहिए, मिलेगा मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद

Chandra Darshan 2025 Dates: महीने दर महीने चंद्र उदय अवधि

नीचे  चंद्र दर्शन (Chandra Darshan 2025) के दिन और संभावित चंद्र उदय अवधि दी गई हैं। ये डाटा विश्वसनीय स्रोतों पर आधारित है।

महीनातारीखसाँझ / Moonrise Window
जनवरी1 जनवरी 20255:36 PM – 6:53 PM
जनवरी30 जनवरी 20255:59 PM – 6:51 PM
मार्च1 मार्च 20256:21 PM – 7:51 PM
मार्च30 मार्च 20256:38 PM – 7:45 PM
अप्रैल28 अप्रैल 20256:55 PM – 7:43 PM
मई28 मई 20257:12 PM – 8:53 PM
जून26 जून 20257:23 PM – 8:33 PM
जुलाई26 जुलाई 20257:16 PM – 8:29 PM
अगस्त24 अगस्त 20256:51 PM – 7:29 PM
सितंबर23 सितंबर 20256:16 PM – 6:53 PM
अक्टूबर23 अक्टूबर 20255:43 PM – 6:29 PM
नवंबर22 नवंबर 20255:25 PM – 6:39 PM
दिसंबर21 दिसंबर 20255:29 PM – 6:24 PM

ये भी पढ़ें: इस त्योहारी सीजन देश वासियों को मिला बड़ा तौफा! दूध, कपड़े, गाड़ी, इलेक्ट्रॉनिक्स; सब कुछ हो गया अब सस्ता

सही तरीके से चंद्र दर्शन करने के उपाय

चंद्र दर्शन का महत्व तभी पूर्ण होता है जब इसे सही समय पर और पूरे मन से किया जाए। सूर्यास्त के बाद निर्धारित समय का धैर्यपूर्वक इंतज़ार करें और तभी चाँद के दर्शन करें। साफ आसमान वाला स्थान चुनें, ताकि बादल या धुंध बाधा न बनें। शहर में रहते हैं तो ऊँची इमारतों और पेड़ों से दूर खुले स्थान पर जाएँ। चाँद दिखने के बाद दूध, सफेद चावल या फूल अर्पित करें और प्रार्थना करें। चाहें तो परिवार के साथ मिलकर मंत्र जाप करें। ध्यान रहे, यह सिर्फ पूजा नहीं बल्कि आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा पाने का सुंदर अवसर है।

Chandra Darshan के दिन का खास महत्व माना जाता है। इस दिन कई लोग व्रत रखते हैं और पहला चाँद दिखाई देने पर ही व्रत खोलते हैं। परंपरा है कि चाँद को अर्घ्य देने के बाद दूध, सफेद फूल, चावल और मिठाई का भोग लगाया जाता है। इस समय घर में शांति रखकर मंत्र-जाप, कीर्तन और आरती की जाती है। माना जाता है कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि और मानसिक शांति मिलती है। मौसम साफ हो तो छत या खुले मैदान में जाकर चाँद देखना शुभ माना जाता है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें