चीन के गांसू प्रांत में आया 5.6 तीव्रता का भूकंप, कई मकान ढहे; दहशत का माहौल
China Gansu Earthquake: चीन के गांसू प्रांत में शनिवार सुबह एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों को दहशत में डाल दिया। 5.6 तीव्रता के इस भूकंप से कई मकानों में दरारें आईं और 7 लोग घायल हो गए। हालांकि, किसी भी जानमाल की हानि की खबर नहीं है।
China Gansu Earthquake Details: भूकंप का केंद्र, समय और नुकसान
शनिवार, 27 सितंबर 2025 को सुबह लगभग 5:49 बजे, चीन के उत्तर-पश्चिमी गांसू प्रांत के लांग्ज़ोऊ से 140 किलोमीटर दूर लांगशी काउंटी में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप (China Gansu Earthquake) की गहराई 10 किलोमीटर रही, जिससे झटके इलाके में खूब महसूस किए गए। बता दें की इस भूकंप के कारण 100 से ज्यादा मकानों में दरारें आ गईं और 8 मकान पूरी तरह धराशायी हो गए।
बताया जा रहा है की स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया और प्रभावित क्षेत्रों में बचाव दल भेजे गए। हालाकी, किसी भी जानमाल की हानि की खबर नहीं है, मगर विशेषज्ञों ने भविष्य में और झटकों की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
5.6-magnitude earthquake strikes Longxi County, #Gansu at 5:49 AM today. Depth: 10 km. Local reports indicate building collapses—no casualties confirmed yet. Rescue efforts are underway. #earthquake #China pic.twitter.com/wBoNVLrfEn
— Shanghai Daily (@shanghaidaily) September 27, 2025
गौरतलब है की यह क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है, इसलिए स्थानीय लोगों में सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता बढ़ाना अहम माना जा रहा है।
राहत कार्य में जुटा प्रशासन और आपातकालीन दल
शनिवार को गांसू प्रांत में आए 5.6 तीव्रता के भूकंप (China Gansu Earthquake) में अब तक 7 लोग घायल हुए हैं, हालाकि सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। बता दें की इस आपदा के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया और राष्ट्रीय आपातकालीन टीम भी मौके पर पहुंच गई।
भूकंपीय विशेषज्ञों ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है। खास बात यह है की प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ-साथ ढह चुके मकानों के पास बचाव और खोज अभियान भी चलाया। भूकंप के बाद की स्थिति को देखते हुए, अधिकारियों ने भविष्य में संभावित झटकों के लिए भी अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश ने मचाई तबाही, कटरा मार्ग पर भूस्खलन से 31 की मौत, 23 घायल; राहत और बचाव जारी
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
