Delhi Election Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में फिर अटका बहुमत, AAP या BJP कौन मारेगा बाज़ी?

Delhi Election Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में फिर अटका बहुमत, AAP या BJP कौन मारेगा बाज़ी?
Delhi Election Results 2025: चौथे राउंड की गिनती के बाद ग्रेटर कैलाश सीट पर बीजेपी की शिखा राय ने 4,000 से अधिक वोटों से बढ़त बना ली है। आम आदमी पार्टी (आप) के सौरभ भारद्वाज जो पहले बढ़त बनाए हुए थे, अब पीछे चल रहे हैं।

Delhi Election Results 2025:
दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 लाइव अपडेट

जंगपुरा से मनीष सिसोदिया आगे

समय: सुबह 10:54 (IST)
जंगपुरा सीट पर दूसरे राउंड की गिनती के बाद आप के मनीष सिसोदिया ने 2,300 वोटों से बढ़त बना ली है। बीजेपी के उम्मीदवार यहां कड़ी टक्कर दे रहे हैं।


कालकाजी से आतिशी पीछे

समय: सुबह 10:51 (IST)
कालकाजी विधानसभा सीट पर चौथे राउंड के बाद बीजेपी के रमेश बिधूड़ी 1,635 वोटों से आगे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री आतिशी फिलहाल पीछे हैं।


जनकपुरी और अन्य सीटों पर बीजेपी की बढ़त

समय: सुबह 10:45 (IST)

  • जनकपुरी से बीजेपी के आशीष सूद 10,000 वोटों से आगे।तिलक नगर से आप के जरनैल सिंह 11,000 वोटों की बढ़त पर।मादीपुर से राखी बिड़ला 42 वोटों से आगे।मोती नगर से बीजेपी के हरीश खुराना 2,000 वोटों से आगे।

  • तिलक नगर से आप के जरनैल सिंह 11,000 वोटों की बढ़त पर।मादीपुर से राखी बिड़ला 42 वोटों से आगे।मोती नगर से बीजेपी के हरीश खुराना 2,000 वोटों से आगे।


मोहन बिष्ट 21 हजार वोटों से आगे

समय: सुबह 10:40 (IST)
मुस्तफाबाद सीट पर चौथे राउंड की गिनती के बाद बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट 21,286 वोटों से आगे हैं। AIMIM के ताहिर हुसैन पीछे चल रहे हैं।


दिल्ली बदला ले रही है: अलका लांबा

समय: सुबह 10:36 (IST)
कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा, “दिल्ली के दोषियों को जनता माफ नहीं करेगी। जिसने दिल्ली का नुकसान किया है, जनता अब उन्हें सबक सिखा रही है।”


बीजेपी की बढ़त पर मनोज तिवारी का बयान

समय: सुबह 10:34 (IST)
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “दिल्ली ने मोदी जी की गारंटी पर भरोसा जताया है। आप सरकार की अकर्मण्यता और भ्रष्टाचार का जनता ने सही जवाब दिया है।”


पटपड़गंज सीट पर आप उम्मीदवार अवध ओझा पीछे

समय: सुबह 10:27 (IST)
पांचवें राउंड की गिनती के बाद बीजेपी के रविंद्र सिंह नेगी 11,989 वोटों से आगे हैं।


बीजेपी की 42 सीटों पर बढ़त

समय: सुबह 10:13 (IST)
चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के अनुसार बीजेपी 42 सीटों पर आगे है, जबकि आम आदमी पार्टी 27 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।


संजय राउत का बयान: ‘कांग्रेस-आप साथ होते तो बेहतर होता’

समय: सुबह 10:16 (IST)
शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि यदि कांग्रेस और आप मिलकर चुनाव लड़ते, तो स्थिति बेहतर होती।


दिल्ली चुनाव परिणाम 2025: भाजपा को भारी बढ़त

समय: 10:14 AM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों में भाजपा ने बड़ी बढ़त बना ली है। अब तक 42 सीटों पर भाजपा आगे है, जिनमें से 20 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार 20,000 से अधिक वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।


चुनाव आयोग के आंकड़ों में भाजपा की बढ़त

समय: 10:13 AM (IST)

चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के अनुसार, भाजपा 42 सीटों पर आगे चल रही है जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 27 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।


भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल का बयान

समय: 10:10 AM (IST)

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “दिल्ली के लोगों ने भाजपा की अन्य राज्यों में सफल नीतियों को देखा है। अरविंद केजरीवाल ने 10 साल में जनता को केवल भ्रमित किया। इसलिए दिल्ली की जनता ने भाजपा को चुना है।”


10 बजे तक का रुझान: भाजपा 43 और आप 26 सीटों पर आगे

समय: 10:03 AM (IST)

सुबह 10 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा 43 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी 26 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस एक सीट पर आगे है।

चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। भाजपा फिलहाल 36 सीटों पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) को 16 सीटों पर बढ़त मिली है।


Delhi Election Results 2025: बीजेपी के कपिल मिश्रा 470 वोटों से आगे

09:42 AM (IST)
करावल नगर सीट से बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा 470 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के मनोज त्यागी पिछड़ रहे हैं।


हर्ष मल्होत्रा का अरविंद केजरीवाल पर हमला

09:40 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, “अरविंद केजरीवाल का कुशासन और भ्रष्टाचार जनता के सामने आ गया है। इसी वजह से दिल्ली की जनता ने सरकार बदलने का मन बना लिया है। बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।”


बीजेपी ने छुआ 50 का आंकड़ा

09:31 AM (IST)
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी ने 50 सीटों का आंकड़ा छू लिया है। आम आदमी पार्टी सिर्फ 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।


अरविंद केजरीवाल पीछे, प्रवेश वर्मा आगे

09:34 AM (IST)
नई दिल्ली विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 74 वोटों से पीछे चल रहे हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा ने यहां से बढ़त बनाई हुई है।


उमर अब्दुल्ला का कांग्रेस और AAP पर तंज

09:37 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच तालमेल न होने पर तंज कसते हुए कहा, “और लड़ो आपस में… समाप्त कर दो एक-दूसरे को।”


कालकाजी सीट पर रमेश बिधूड़ी आगे

09:28 AM (IST)
कालकाजी विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी की आतिशी पीछे हो गई हैं।


AAP और कांग्रेस की हालत पतली

09:12 AM (IST)
सभी 70 सीटों के शुरुआती रुझान आ चुके हैं। भाजपा को 45 सीटों पर बढ़त मिली है, जबकि आम आदमी पार्टी 23 सीटों पर आगे है। कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है।


दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 परिणाम: बीजेपी को मिल रही बढ़त, आप और कांग्रेस पीछे

08 फरवरी 2025 | 09:11 AM (IST)


बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा करावल नगर से आगे

चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों के अनुसार करावल नगर विधानसभा सीट से बीजेपी के कपिल मिश्रा बढ़त बनाए हुए हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनोज त्यागी पीछे चल रहे हैं।


BJP 6 सीटों पर आगे, आप पिछड़ी

09:08 AM (IST)
दिल्ली चुनाव के रुझानों में बीजेपी ने 6 विधानसभा सीटों पर बढ़त बना ली है। किराड़ी से बजरंग शुक्ला, त्रिनगर से तिलक राम गुप्ता, संगम विहार से चंदन कुमार चौधरी, विश्वास नगर से ओम प्रकाश शर्मा, शाहदरा से संजय गोयल और करावल नगर से कपिल मिश्रा आगे चल रहे हैं।


बीजेपी ने छुआ 50 का आंकड़ा

09:06 AM (IST)
दिल्ली विधानसभा चुनाव में शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने 50 सीटों पर बढ़त बना ली है। आम आदमी पार्टी 23 सीटों पर आगे है।


जंगपुरा सीट पर मनीष सिसोदिया की बढ़त

09:05 AM (IST)
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से बढ़त बनाए हुए हैं। इससे पहले बीजेपी आगे चल रही थी।


52 फीसदी वोट शेयर के साथ बीजेपी आगे

09:04 AM (IST)
चुनाव आयोग के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी को 52 फीसदी वोट मिले हैं। आम आदमी पार्टी को 42 फीसदी और कांग्रेस को 3 फीसदी वोट मिले हैं।


करोल बाग से दुष्यंत गौतम आगे

08:59 AM (IST)
दिल्ली की करोल बाग विधानसभा सीट पर बीजेपी के दुष्यंत गौतम आगे हैं। यह सीट इस बार सबसे कम वोटिंग वाली सीटों में शामिल रही है।


बसपा उम्मीदवार ने दिया AAP को समर्थन

08:53 AM (IST)
घोंडा सीट से बसपा उम्मीदवार सुंदर लोहिया ने मतगणना के बीच आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी डॉ. बीआर अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलती है।


बीजेपी बहुमत की ओर

08:49 AM (IST)
बीजेपी बहुमत के आंकड़े को पार करती दिख रही है। शुरुआती रुझानों में पार्टी 39 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।


अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से पीछे

08:17 AM (IST)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से पीछे चल रहे हैं। बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने बढ़त बना ली है।


यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। अधिक जानकारी के लिए बने रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *