धुरंधर 2 का टीजर हुवा रिलीज, इस बार उठेगा रणवीर सिंह के राज से परदा, 50 गुना ज्यादा दिखेगा एक्शन

धुरंधर 2 का टीजर हुवा रिलीज, इस बार उठेगा रणवीर सिंह के राज से परदा, 50 गुना ज्यादा दिखेगा एक्शन

Dhurandhar 2 Teaser: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार फैंस को वो पल मिल ही गया, जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार था। धुरंधर 2 का मचअवेटेड टीजर रिलीज हो चुका है और आते ही इसने सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी गलियारों तक हलचल मचा दी है। पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। फिल्म ने इंडिया और वर्ल्डवाइड लेवल पर कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और यही वजह है कि इसके सीक्वल को लेकर एक्साइटमेंट कई गुना ज्यादा है।

Dhurandhar 2 Teaser से बढ़ा फैंस का क्रेज

धुरंधर 2 का टीजर जैसे ही 12:12 बजे रिलीज हुआ, वैसे ही सोशल मीडिया पर छा गया और हर तरफ इसी की बातें होने लगीं। खास बात ये है कि जहां कई फैंस इसका इंतजार कर रहे थे, वहीं कुछ लोग इसलिए थोड़ा निराश भी दिखे क्योंकि टीजर में बिल्कुल नई कहानी नहीं दिखाई गई। ज्यादातर सीन पहले पार्ट से जुड़े हुए हैं, लेकिन बीच-बीच में दिखाए गए नए शॉट्स ने उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss से पवन सिंह तक! तेज प्रताप यादव का बड़ा खुलासा, तीसरी शादी पर मचा बवाल

टीजर में पहले पार्ट के क्लाइमैक्स के बाद की झलक मिलती है, जहां शेर-ए-बलोच रहमान डकैत की मौत के बाद हमजा की ताकत और ल्यारी पर उसकी हुकूमत साफ नजर आती है। साथ ही जसकीरत सिंह रंगी से हमजा बने किरदार का खतरनाक ट्रांसफॉर्मेशन भी दिखाया गया है, जिसने पहले ही दर्शकों को चौंका दिया था।

हालांकि पूरी कहानी अभी सामने नहीं आती, लेकिन संकेत साफ हैं कि सेकंड पार्ट में हर सवाल का जवाब मिलने वाला है और यही वजह है कि टीजर देखने के बाद फैंस फिल्म की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

धुरंधर 2 की कहानी में पाकिस्तान मिशन होगा सबसे बड़ा ट्विस्ट

गौरतलब है कि धुरंधर 2 की कहानी इस बार और भी बड़े लेवल पर जाएगी। फिल्म में हमजा के पाकिस्तान में सीक्रेट मिशन पर खास फोकस किया गया है। उसकी असली पहचान क्या है और वह वहां क्यों भेजा गया, इसका खुलासा इसी पार्ट में होगा। अजय सान्याल यानी आर माधवन का किरदार भी इस बार और ज्यादा मजबूत नजर आएगा।

ये भी पढ़ें: राजसी किले में रची गई प्रेम कहानी! प्रकृति कक्कड़ ने विनय आनंद संग फोर्ट बरवाड़ा में लिए सात फेरे, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

सवाल ये है कि आखिर क्यों और कैसे जसकीरत सिंह रंगी को हमजा बनाकर पाकिस्तान भेजा गया। इन सभी रहस्यों से पर्दा धुरंधर 2 में उठने वाला है।

पहले पार्ट से 50 गुना ज्यादा रोमांचक होगी फिल्म

हालांकि अभी फिल्म की रिलीज में वक्त है, लेकिन स्टारकास्ट के इंटरव्यूज में साफ कहा जा चुका है कि धुरंधर 2 पहले पार्ट से 50 गुना ज्यादा रोमांचक और एक्शन से भरपूर होगी। रणवीर सिंह, आर माधवन और राकेश बेदी के रोल इस बार और ज्यादा स्ट्रॉन्ग होंगे।

पहले पार्ट में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत के किरदार से जो छाप छोड़ी थी, वो काबिल-ए-तारीफ थी। आलम ये था कि लीड हीरो रणवीर सिंह से ज्यादा चर्चा अक्षय खन्ना की होने लगी थी और वह इंटरनेट सेंसेशन बन गए थे।

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का जलवा और रिलीज डेट का ऐलान

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। रिलीज के 59 दिन बाद भी फिल्म लोगों के बीच चर्चा में बनी रही। इंडिया में फिल्म का नेट कलेक्शन करीब 893 करोड़ रुपये रहा, जबकि वर्ल्डवाइड इसने लगभग 1353 करोड़ का बिजनेस किया। यह रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।

ये भी पढ़ें: धुरंधर 2 में दिखेगा रणवीर सिंह का बीस्ट मोड अवतार, बेरहम और जानलेवा अंदाज में अर्जुन रामपाल लेंगे रहमान का बदला

फिल्म में दानिश पोदार, राकेश बेदी, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। अब धुरंधर 2 को 19 मार्च 2026 को रिलीज किया जाएगा और फैंस अभी से इस तारीख को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp