Dhurandhar ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ₹40 करोड़ का आंकड़ा किया पार

Dhurandhar Box Office Collection Day 1: रणवीर सिंह की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग, Worldwide कमाई रिकॉर्डतोड़
1 min read

Dhurandhar Box Office Collection Day 1: रणवीर सिंह की नई फिल्म Dhurandhar ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। खास बात है कि ट्रेड एक्सपर्ट्स ने इसकी ओपनिंग को लेकर इतनी बड़ी उम्मीद नहीं जताई थी, लेकिन फिल्म ने पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सबको चौंका दिया।

हालाकि कुछ रिपोर्ट्स में ब्लॉक बुकिंग की चर्चा भी सामने आ रही है, लेकिन वर्ड ऑफ माउथ इतना मजबूत रहा कि दर्शक खुद थिएटर्स की ओर खिंचते चले गए। फिल्म ने न सिर्फ इंडिया में बल्कि ओवरसीज में भी शानदार प्रदर्शन किया है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 1: भारत और विदेशों में जबरदस्त ओपनिंग

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने रिलीज के पहले ही दिन भारत में जोरदार एंट्री मारी और उम्मीद से कहीं ज्यादा कमाई की। ज्यादातर फिल्म व्यापार विशेषज्ञों का मानना था कि फिल्म 18 से 20 करोड़ की रेंज में खुल सकती है, लेकिन धुरंधर ने सबको चौंकाते हुए करीब ₹27 करोड़ नेट और ₹32.40 करोड़ कुल कलेक्शन जुटा लिया।

ये भी पढ़ें: सलमान खान के एक बयान से तिलमिलाया पाकिस्तान, घोषित किया आतंकवादी

सोशल मीडिया पर मिल रहे पब्लिक रिव्यू और थिएटरों में दिख रही भीड़ ने इसकी ओपनिंग को और पुख्ता कर दिया, जहां कई शाम और रात के शो हाउसफुल रहे। वहीं विदेश बाज़ार में भी फिल्म ने शानदार धमाका किया और लगभग ₹7 करोड़ के बराबर की कमाई हासिल की।

गौरतलब है कि धुरंधर ने पहले ही दिन कुल मिलाकर करीब ₹40 करोड़ का विश्वव्यापी कलेक्शन (Dhurandhar Box Office Collection Day 1) करते हुए इस साल की सबसे मजबूत शुरुआत करने वाली फिल्मों में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

Dhurandhar ने तोड़े कई रिकॉर्ड

Dhurandhar ने रिलीज के साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। दरअसल रणवीर सिंह की करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म पद्मावत, जिसने 2018 में करीब 37 करोड़ की धमाकेदार शुरुआत की थी, उसे भी इस नई फिल्म ने पीछे छोड़ दिया है।

वहीं इस साल की सुपरहिट सैयारा, जिसने लगभग 29.40 करोड़ की विश्वव्यापी ओपनिंग ली थी, उस रिकॉर्ड को भी Dhurandhar ने आसानी से पीछे धकेल दिया। हालाकि फिल्म अभी भी छावा की पहले दिन की कमाई यानी 47.40 करोड़ से पीछे है, लेकिन मौजूदा रफ्तार देखकर साफ है कि Dhurandhar आने वाले दिनों में और बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया का बॉलीवुड डेब्यू, ‘इक्कीस’ पोस्टर शेयर कर भावुक हुए सुपरस्टार

किस बारे में है Dhurandhar की कहानी?

धुरंधर की कहानी 2000 के शुरुआती सालों के पाकिस्तान के लियारी इलाके और वहां के कुख्यात गैंग्स पर आधारित मानी जाती है। खास बात यह है कि इसमें रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस बने हैं, जो अंडरकवर होकर इन गैंग्स के नेटवर्क को तोड़ने के मिशन पर निकलता है।

हालाकि मेकर्स ने फिल्म में कई सिनेमैटिक ट्विस्ट भी जोड़े हैं, लेकिन पूरा प्लॉट सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। गौरतलब है कि एडिटिया धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे बड़े सितारे भी अहम भूमिकाओं में नज़र आते हैं, जिससे फिल्म और भी दमदार बन जाती है।

क्या 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी Dhurandhar?

ट्रेड विश्लेषकों के मुताबिक धुरंधर की तेजी देख कर माना जा रहा है कि फिल्म शनिवार तक ही 100 करोड़ वर्ल्डवाइड का आंकड़ा छू सकती है। बता दें कि शुक्रवार की मजबूत शुरुआत के बाद वर्ड ऑफ माउथ लगातार पॉज़िटिव बना हुआ है, जो फिल्म के लिए बड़ा फायदा साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें: धुरंधर की शुरुआत ने खड़े कीये दर्शकों के रोंगटे, पहले ही सीन में रणवीर सिंह की एंट्री ने मचा दी हलचल

अगर शनिवार और रविवार को दर्शक इसी तरह थिएटर्स की ओर बढ़ते रहे, तो ओपनिंग वीकेंड में फिल्म आसानी से ₹120-130 करोड़ तक पहुंच सकती है।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →