रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने दूसरे शुक्रवार तोड़े रिकॉर्ड, ₹239 करोड़ के पार पहुंची कमाई

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने दूसरे शुक्रवार तोड़े रिकॉर्ड, ₹239 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 8: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड स्पाई एक्शन थ्रिलर धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार ऐसी है कि बड़े-बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त हो रहे हैं। खास बात है की Day 8 यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने ऐसा कारनामा किया है, जो इस साल कम ही फिल्मों के हिस्से आया है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 8: दूसरे शुक्रवार को ऐतिहासिक कमाई

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने रिलीज के आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। बता दें कि दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने भारत में करीब 32 करोड़ रुपये नेट की शानदार कमाई (Dhurandhar Box Office Collection Day 8) की, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन बढ़कर लगभग 239 करोड़ 25 लाख रुपये नेट तक पहुंच गया है।

गौरतलब है कि यह अब तक का सबसे बड़ा दूसरा शुक्रवार माना जा रहा है, जिसने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आमतौर पर दूसरे हफ्ते में फिल्मों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है, लेकिन धुरंधर ने इस चलन को पूरी तरह पलटते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी है।

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 से Drishyam 3 तक, जानें अक्षय खन्ना की 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों की लिस्ट

ऑक्यूपेंसी ने दिखाई फिल्म की असली ताकत

अगर ऑक्यूपेंसी की बात करें, तो शुक्रवार को हिंदी वर्जन में कुल 45.81% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।

  • सुबह के शो: 19.64%
  • दोपहर के शो: 37.37%
  • शाम के शो: 53.08%
  • नाइट शोज़: 73.16%

खास बात है की नाइट शोज़ में भारी भीड़ देखने को मिली, जो साफ दिखाता है कि वीकेंड की शुरुआत धुरंधर के नाम रही।

पहले हफ्ते में ही बना दी थी मजबूत पकड़

Dhurandhar 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने ₹28 करोड़ नेट की कमाई कर ली थी। इसके साथ यह साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई थी।

ये भी पढ़ें: Dhurandhar ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ₹40 करोड़ का आंकड़ा किया पार

हालाकी सोमवार को हल्की गिरावट आई थी, लेकिन दूसरे शुक्रवार को आई जबरदस्त उछाल ने साफ कर दिया कि फिल्म को दर्शकों का पूरा समर्थन मिल रहा है।

Dhurandhar की कहानी और स्टार पावर बनी सफलता की वजह

धुरंधर एक अंडरकवर स्पाई थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह हमजा अली के किरदार में नजर आते हैं। वह एक ऐसा अंडरकवर ऑपरेटिव है, जिसे आईबी चीफ अजय सान्याल (आर. माधवन) पाकिस्तान की माफिया दुनिया में भेजता है।

फिल्म में अंडरवर्ल्ड, जासूसी, धोखे और खतरनाक मिशनों का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता है। यह रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर का पहला कोलैबोरेशन है, जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाई फिल्म की चमक

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे मजबूत कलाकार नजर आते हैं। हर किरदार कहानी में अपनी अलग छाप छोड़ता है, जो फिल्म को और भी प्रभावशाली बनाता है।

ये भी पढ़ें: धुरंधर की शुरुआत ने खड़े कीये दर्शकों के रोंगटे, पहले ही सीन में रणवीर सिंह की एंट्री ने मचा दी हलचल

आगे कितनी दूर जाएगी ‘धुरंधर’?

ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर यही रफ्तार बनी रही, तो धुरंधर जल्द ही ₹250 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। वीकेंड की एडवांस बुकिंग और दर्शकों की प्रतिक्रिया को देखते हुए आने वाले दिनों में कमाई और बढ़ने की पूरी उम्मीद है। खास बात है की रणवीर सिंह के करियर की यह सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनती नजर आ रही है।

Jai Jagdamba News Whatsapp