Aadhaar Card खो गया? मिनटों में पाएं डुप्लीकेट आधार कार्ड, अपनाएं ये स्टेप्स
Aadhaar Card Recovery Process: आधार कार्ड आज भारत में सबसे अहम पहचान दस्तावेज बन चुका है। बैंक अकाउंट, सरकारी योजनाएं, सिम कार्ड, पैन कार्ड और कई जरूरी सेवाओं में इसकी जरूरत पड़ती है। हालांकि, अगर आधार कार्ड खो जाए या फट जाए, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
UIDAI की मदद से आप आसानी से Duplicate Aadhaar Card प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए न तो लंबी लाइन में लगना पड़ता है और न ही ज्यादा खर्च आता है। आइए जानते हैं पूरे स्टेप-बाय-स्टेप तरीके, ताकि आपका जरूरी काम न रुके।
Duplicate Aadhaar Card क्यों है जरूरी?
बैंक से जुड़ा काम हो, सरकारी योजना का लाभ लेना हो या किसी निजी सेवा में पहचान साबित करनी हो, हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आधार कार्ड गुम हो जाए या खराब हो जाए, तो कई जरूरी काम अटक सकते हैं।
इसी परेशानी को देखते हुए UIDAI ने लोगों के लिए Duplicate Aadhaar Card का का आसान और सुरक्षित विकल्प रखा है, ताकि आपकी पहचान से जुड़ा कोई भी काम न रुके और आपको बेवजह की भागदौड़ न करनी पड़े।
ये भी पढ़ें: अब आधार साथ रखने की नहीं पड़ेगी जरूरत, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानिए इसके फायदे
UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से Aadhaar Card डाउनलोड करने का तरीका
बता दें कि Aadhaar Card Recovery का सबसे आसान और तेज तरीका ऑनलाइन है।
- सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- वहां Aadhaar Services सेक्शन में जाएं
- अब Retrieve Lost or Forgotten UID/EID विकल्प चुनें
- यहां आप उपलब्ध जानकारी के अनुसार UID या EID का चयन करें
- जरूरी विवरण भरने के बाद Send OTP पर क्लिक करें
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया OTP दर्ज करें
- Captcha भरकर Submit करें
हालांकि, प्रक्रिया पूरी होते ही आपका e-Aadhaar रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर भेज दिया जाता है, जिसे आप कभी भी डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
UIDAI हेल्पलाइन से Aadhaar Card Recovery का तरीका
अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो भी चिंता की बात नहीं है। UIDAI ने इसके लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1947 उपलब्ध कराया है।
- 1947 पर कॉल करें और कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव से बात करें
- अपनी डेमोग्राफिक जानकारी साझा करें
- जानकारी सही होने पर आपको आपका EID बताया जाएगा
- इसके बाद फिर से 1947 पर कॉल करें
- IVRS में Request Status विकल्प चुनें
- EID, जन्मतिथि और पिनकोड दर्ज करें
गौरतलब है कि सभी जानकारी सही होने पर आपको आपका Aadhaar नंबर बता दिया जाएगा। खास बात है कि यह सेवा पूरी तरह मुफ्त है।
Aadhaar Center से Duplicate Aadhaar कैसे लें?
अगर ऑनलाइन या 1947 पर कॉल करने के बाद भी आपका काम नहीं बन पा रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप सीधे नजदीकी Aadhaar Enrollment Center जाकर अपना Duplicate Aadhaar निकलवा सकते हैं। यहां आपको अपनी सामान्य जानकारी देनी होती है, जिसके बाद फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन के जरिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाता है।
ये भी पढ़ें: क्या आपके आधार कार्ड का हो रहा है गलत इस्तेमाल? ऐसे मिनटों में करें जाच और खुद को रखें सुरक्षित
पहचान सही मिलने पर वहीं आपको e-Aadhaar का प्रिंटआउट दे दिया जाता है। इसके लिए ₹30 या उससे अधिक का मामूली शुल्क लिया जा सकता है। बता दें की आधार कार्ड मिलने के बाद उसकी एक फोटो मोबाइल में सेव कर लेना समझदारी है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत प्रिंट निकाला जा सके और रोजमर्रा के कामों में ओरिजिनल दस्तावेज साथ लेकर चलने से बचा जा सके।
