कोसी बनी बिहार के लिए आफत। Sitamarhi में टूटा तटबंध! 30 हजार लोगों की आबादी प्रभावित

Sitamarhi: embankment-broke-in-sitamarhi-affect-30k-human
1 min read

Bihar Flood: नेपाल में हो रहे भिषण बारिश ने, अब बिहार के लिए आफत खड़ा कर दिया है। बीते दिनों कोसी बराज से छोडे गए लाखो क्युसेक पानी से कोसी बराज के समीप बसे सैकड़ों गांवों में पानी घुस गया है। हालिया मामला बिहार के सीतामढ़ी से आ रहा है। दरसल Sitamarhi जिले में बांध टूट गया है। इसके चलते करीब 15 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। पानी से 30 हजार लोगों की आबादी प्रभावित हो गई है।

Bihar Flood: नेपाल में हो रहे भिषण बारिश ने, अब बिहार के लिए आफत खड़ा कर दिया है। बीते दिनों कोसी बराज से छोडे गए लाखो क्युसेक पानी से कोसी बराज के समीप बसे सैकड़ों गांवों में पानी घुस गया है। इसी बीच हालिया मामला बिहार के सीतामढ़ी (sitamarhi) से आ रहा है। दरसल सीता मणी जिले के बेलसन प्रखंड स्थित, मधकौल गांव के समीप बागमती तटबंध में, चुहों द्वारा बनाए गये छेदों से रिसाव हो रहा था। जिसके बाद कटाव के कारण, अब बांध टूट गया है। इसके चलते करीब 15 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है।

Bihar Flood: गाँवों में घुसा 5 फीट तक पानी
बता दें कि इस पानी से 30 हजार लोगों की आबादी प्रभावित हो गई है। जिसके बाद इस घटना ने, स्थानीय समुदाय के लिए भी गंभीर संकट उत्पन्न कर दिया है। बता दें कि प्रभावित गांवों में मधुकौल के साथ-साथ जाफरपुर,पन्ड़हीया,ओलीपुर, कंसार, और बसोल प्रमुख है। क्योंकि इन गाँवों में 5 फीट तक पानी घुस गया है। जिसके चलते आने जाने वाले मुख्य सड़क के साथ, ग्रामीण सड़कों पर भी पानी का बहाव तेज हो गया है। बता दें कि बाढ़ प्रभावित लोग, अपनें घरों को छोड़ ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं।

Bihar Flood: सहायता के लिए नहीं भेजा गया टीम
वहीं दूसरी तरफ SDRF की टीम भी लोगों को रेस्क्यू करने में जुड़ गई है। बता दें कि रेस्क्यू टीम लोगों को घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से ही मधकौल बांध में माउस होल से रिसाव की सूचना प्रशासन को दी गई थी, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर, रिसाव का जांच किया, लेकिन तकनीकी टीम को सहायता के लिए चार घंटे तक नहीं भेजा गया। जिसके चलते ग्रामीण स्वयं रिसाव को रोकने का प्रयास करने लगे, लेकिन वे लोग सफल नहीं हो सके। आखिर में बांध टूट गया, जिसकी चपेट में आने से, सैकड़ों घर जलमग्न हो गए हैं।

Bihar Flood: 30 हजार की आबादी प्रभावित
अब फिलहाल ग्रामीणों को, अपने घर छोड़ सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बता दें कि बांध टूटने के बाद 30 हजार की आबादी प्रभावित हो गई है, जबकि दुसरि ओर पानी का बहाव तेज होते जा रहा है। आपको बता दें कि बांध फिलहाल 50 फीट टूटा है, लेकिन हालात यह है कि इसका दायरा बढ़ता ही जा रहा है। लोग ऊंचे स्थान की ओर भाग रहे हैं लेकिन अभी भी सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। जिनको निकालने के लिए SDRF और NDRF के साथ-साथ आसपास के लोग जुटे हुए हैं।

Bihar Flood: बाढ़ में डूब गइ लोगों के जिंदगी भर की कमाई
बताया जा रहा है कि इस बाढ़ में सैकड़ों लोगों के घर डूब गए हैं, जिसके चलते उनके जिंदगी भर की कमाई भी उसी में बह गई है। इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में मवेशी भी बह गए हैं, जिनमें से कुछ मवेशियों को रेस्क्यू किया गया है। बता दें की लोग अपने घर में रखे सारे सामान को छोड़कर ऊंचे स्थान पर अपने बच्चों को लेकर जाने के लिए मजबूर हो गये हैं। वहीं बांध टूटने के बाद अब पानी का बहाव रूनी सैदपुर प्रखंड के गांवों की ओर बढ़ रहा है, जिससे और अधिक गांवों के लिए अब खतरा उत्पन्न हो गया है। बता दें कि फिलहाल स्थानीय लोगों की स्थिति काफी चिंताजनक है और उन्हें तत्काल राहत सामग्री की आवश्यकता है। जिसके लिए सरकार और स्थानीय प्रशासन को अब इस संकट का समाधान निकालने के लिए त्वरित कदम उठाने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें: Sadi Tips: अगर आप भी अपने विवाह को लेकर हैं परेशान, तो करिये ये उपाय। जल्द मिलेगी सुन्दर और संस्कारी जिवन साथी।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “कोसी बनी बिहार के लिए आफत। Sitamarhi में टूटा तटबंध! 30 हजार लोगों की आबादी प्रभावित”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *