सैमसंग का 60W GaN पावर एडॉप्टर भारत में लॉन्च, 30 मिनट में 75% चार्जिंग का दावा, जानिए कीमत और खूबी
क्या आपका नया डिवाइस बार-बार चार्जिंग पर लगा रहता है? अगर आप भी तेज और स्मार्ट चार्जिंग की तलाश में हैं, तो Samsung का नया 60W GaN Power Adapter इस समय चर्चा में है। कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 30 मिनट में फोन को 75% तक चार्ज कर सकता है। खास बात है की ये एक चार्जर कई डिवाइस संभालने की ताकत रखता है। ऐसे में आखिर क्या वाकई यह आपके पुराने चार्जर को बदल देगा, आइए जानते हैं पूरी कहानी।
60W GaN Power Adapter की खासियत
इस नए चार्जर में Gallium Nitride यानी GaN टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। बता दें की GaN पारंपरिक सिलिकॉन की तुलना में ज्यादा पावर एफिशिएंसी देता है। इसका मतलब है कि चार्जर छोटा होने के बावजूद ज्यादा ताकतवर है और कम गर्म होता है।
Samsung के अनुसार, यह चार्जर ऑपरेशन के दौरान ऊर्जा की बर्बादी कम करता है। हालाकी असली अनुभव यूज के बाद ही साफ होगा, लेकिन कागज पर इसकी स्पेसिफिकेशन काफी मजबूत दिखती है।
ये भी पढ़ें: सैमसंग ने लॉन्च किया सबसे स्लिम और किफायती AI-पावर्ड स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स
USB PD 3.1 और PPS का सपोर्ट
यह 60W पावर एडॉप्टर USB Power Delivery 3.1 और Programmable Power Supply यानी PPS को सपोर्ट करता है। PPS की मदद से चार्जर डिवाइस की जरूरत के हिसाब से वोल्टेज और करंट को रियल टाइम में एडजस्ट करता है।
इससे फायदा यह होता है कि डिवाइस उतनी ही पावर लेता है जितनी उसे जरूरत है। इससे न सिर्फ चार्जिंग स्पीड बेहतर होती है, बल्कि बैटरी हेल्थ भी लंबे समय तक सुरक्षित रह सकती है।
Samsung का दावा है कि Galaxy S26 Ultra को यह चार्जर सिर्फ 30 मिनट में 75 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। अगर यह दावा सही साबित होता है, तो फास्ट चार्जिंग पसंद करने वालों के लिए यह बड़ी राहत की बात होगी।
बिजली की बचत और पर्यावरण पर फोकस
यह चार्जर स्टैंडबाय मोड में सिर्फ 0.005W पावर खपत करता है। यानी जब चार्जर प्लग में लगा हो लेकिन डिवाइस चार्ज न कर रहा हो, तब भी बिजली की बर्बादी बहुत कम होगी।
ये भी पढ़ें: मुकेश अंबानी के ‘एंटीलिया’ का बिजली बिल सुनकर उड़ जाएंगे होश, महीने में खर्च होते हैं इतने लाख रुपये
Samsung का यह भी कहना है कि इस चार्जर में 20 प्रतिशत रिसाइकिल्ड मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसे Underwriters Laboratories यानी UL से सर्टिफिकेशन भी मिला है। इससे कंपनी का फोकस सिर्फ स्पीड पर नहीं, बल्कि पर्यावरण पर भी दिखता है।
एक ही चार्जर से चार्ज होंगे फोन, लैपटॉप और ईयरबड्स
आज के समय में हर गैजेट के लिए अलग-अलग चार्जर रखना सच में सिरदर्द बन जाता है, लेकिन Samsung का 60W पावर एडॉप्टर इस झंझट को खत्म करने का दावा करता है। कंपनी के मुताबिक यह एक ही चार्जर कई कंपैटिबल डिवाइस जैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप और ईयरबड्स को आसानी से चार्ज कर सकता है, जिससे तारों का बिखराव भी कम होगा और सफर के दौरान बैग हल्का रहेगा।
कितना है कीमत?
भारत में 60W GaN Power Adapter की कीमत 3,499 रुपये रखी गई है। यह Samsung की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, Flipkart और देशभर के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। हालाकी बाजार में कई सस्ते थर्ड पार्टी GaN चार्जर मौजूद हैं, लेकिन ब्रांडेड एक्सेसरी पसंद करने वालों के लिए यह एक भरोसेमंद विकल्प माना जा सकता है।
ये भी पढ़ें: 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 128GB स्टॉरेज के साथ Samsung Galaxy F70e भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर
कुल मिलाकर, यह 60W पावर एडॉप्टर चार्जर उन यूजर्स के लिए है जो तेज चार्जिंग के साथ सेफ्टी और बेहतर पावर एफिशिएंसी चाहते हैं, अब देखना होगा कि लोग इसे कितना पसंद करते हैं।
