मुकेश अंबानी के ‘एंटीलिया’ का बिजली बिल सुनकर उड़ जाएंगे होश, महीने में खर्च होते हैं इतने लाख रुपये

Antilia Electricity Bill: मुकेश अंबानी के ‘एंटीलिया’ का बिजली बिल सुनकर उड़ जाएंगे होश, महीने में खर्च होते हैं इतने लाख रुपये
1 min read

Antilia Electricity Bill: मुंबई की सबसे महंगी सड़क पर खड़ा मुकेश अंबानी का एंटीलिया, दुनिया भर में अपनी शानो-शौकत और हाई-टेक सुविधाओं के लिए जाना जाता है। बता दें कि यह सिर्फ एक घर नहीं बल्कि 27 मंज़िला आधुनिक ‘मिनी सिटी’ है, जहां हर दिन करोड़ों रुपये का प्रबंधन चलता है। खास बात है कि अब एंटीलिया के बिजली बिल और पावर उपयोग को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है, जिसे जानकर आम आदमी के होश उड़ जाएंगे।

आखिर कितना बिजली खपत करता है मुकेश अंबानी का एंटीलिया?

बता दें कि मुंबई में स्थित मुकेश अंबानी का एंटीलिया दुनिया के सबसे महंगे निजी घरों में गिना जाता है, जिसकी कीमत करीब 15,000 करोड़ रुपये बताई जाती है। बता दें कि यह 27 मंज़िला विशाल घर करीब 4,532 वर्गमीटर में फैला है, जहाँ मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी अपने बड़े स्टाफ के साथ रहते हैं।

गौरतलब है कि इस घर में 27 फ़्लोर, तीन हेलिपैड, नौ तेज़ लिफ्टें, 160 गाड़ियों की पार्किंग और 600 से ज़्यादा कर्मचारी रोज़ाना काम करते हैं, जिनमें शेफ से लेकर सिक्योरिटी और इलेक्ट्रिशियन तक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: जीप से लेकर 3.5 करोड़ की लैंड क्रूजर तक, जानें मोकामा विधायक अनंत सिंह का लग्जरी कार कलेक्शन

हर कमरे में हाई-टेक सिस्टम

मुकेश अंबानी के शानदार एंटीलिया में हर कमरे में इतनी अत्याधुनिक तकनीक लगी है कि बिजली खपत आम घरों से कई गुना ज्यादा हो जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां हर कमरे में करीब तीन सौ यूनिट बिजली खर्च होती है, जबकि पूरा भवन हर महीने लगभग छह लाख सैंतीस हज़ार दो सौ चालीस यूनिट बिजली खा जाता है।

यह खपत अकेले मुंबई के करीब सात हज़ार मिडिल-क्लास घरों के बराबर है। खास बात यह है कि घर में लगी टेम्परेचर-कंट्रोल्ड फर्श, भारी-भरकम ठंडा करने वाला सिस्टम, निजी जिम, स्पा, थियेटर और खूबसूरत गार्डन जैसी लग्जरी सुविधाएं मिलकर बिजली खपत को और ज्यादा बढ़ा देती हैं।

Antilia Electricity Bill: कितना आता है एंटीलिया का बिजली बिल?

हालांकि अंबानी परिवार की लाइफस्टाइल हमेशा सुर्खियों में रहती है, लेकिन अब एंटीलिया के बिजली बिल (Antilia Electricity Bill) का खुलासा भी चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के मुताबिक मुकेश अंबानी हर महीने करीब सत्तर लाख रुपये सिर्फ बिजली पर खर्च करते हैं, जिसमें उन्हें करीब 48,354 रुपये की सब्सिडी भी मिलती है।

ये भी पढ़ें: 16 की उम्र में कमाए 1 करोड़, 19 में शुरू किया बिजनेस; आज 5 कंपनियों के हैं मालिक

बताया जा रहा है कि घर में नई हाई-टेक सुविधाएँ जुड़ने के बाद बिजली का खर्च और तेजी से बढ़ा है। एंटीलिया में सबसे ज्यादा बिजली मल्टी-लेवल पार्किंग, सेंट्रल एयर-कंडीशनिंग सिस्टम, स्विमिंग पूल, निजी थिएटर और स्वास्थ्य सुविधा मशीनों में खर्च होती है। स्टाफ के अनुसार, ताज़ा अपग्रेड के बाद इन सुविधाओं की बिजली खपत पहले से काफी ज्यादा बढ़ गई है।

दुनिया के सबसे शाही घरों में गिना जाता है एंटीलिया

मुकेश अंबानी का एंटीलिया, दुनिया के सबसे शाही घरों में गिना जाता है क्योंकि यह सिर्फ महंगा नहीं, बल्कि अपनी अनोखी बनावट और शानदार सुविधाओं की वजह से किसी 7 स्टार होटल से कम नहीं लगता। इसमें पूरी तरह सुसज्जित जिम और निजी स्पा, अत्याधुनिक थियेटर, इनडोर स्विमिंग पूल, सुंदर टेरेस गार्डन, 3 हेलिपैड, टेम्परेचर कंट्रोल वाली बर्फ जैसी फर्श और घर के अंदर ही मेडिकल व हेल्थकेयर यूनिट जैसी प्रीमियम सुविधाएं मौजूद हैं।

बता दें कि एंटीलिया के सभी लग्जरी सुविधाओं की देखभाल में हर साल करोड़ों रुपये खर्च होते हैं, जो Antilia को दुनिया के सबसे खास और हाई-फाई निजी घरों की सूची में शीर्ष पर पहुंचा देता है।

ये भी पढ़ें: Rolls-Royce Phantom से लेकर Aston Martin तक, देखें राम चरण की करोड़ों की लग्ज़री कारों की लिस्ट

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “मुकेश अंबानी के ‘एंटीलिया’ का बिजली बिल सुनकर उड़ जाएंगे होश, महीने में खर्च होते हैं इतने लाख रुपये”

Comments are closed.